मौसम के बारे में 22 रोचक तथ्य – Interesting Facts About Weather In Hindi
1. रेत के तूफान (Sandstorms) पूरे शहर को ढक सकते हैं।
2. पृथ्वी की जमीन पर अब तक का सबसे कम मापा गया तापमान −89.2 °C (−128.6 °F; 184.0 K) है। यह तापमान 21 जुलाई 1983 को अंटार्कटिका में एक रूसी स्टेशन पर रिकॉर्ड किया गया था।
3. आप हल्के पतझड़ के मौसम में सामान्य से ज्यादा मकड़ियां अपने घर पर पाएंगे।
4. एक हीटवेव ट्रेन की पटरियों को मोड़ सकती है।
5. बारिश की एक बूंद एक घरेलू मक्खी के आकार जितनी हो सकती है और यह आप पर 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गिर सकती है।
6. 5 जुलाई 2001 को हमारे केरल राज्य में लाल रंग की बारिश हुई थी। इस लाल रंग की बारिश का रहस्य अब तक सामने नहीं आया है।
7. एक बार एक हरिकेन के कारण अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के एक Zoo से 900 अजगर (pythons) भाग गए थे।
8. बाढ़ आने पर कीड़े भूमि से निकलना शुरू कर देते हैं।
9. अंटार्कटिका में इतनी बर्फ गिर सकती है कि आप अपने हाथ को अपने चेहरे के सामने नहीं देख सकते।
10. 1972 में एक बर्फ़ीले तूफ़ान ने ईरान के 200 गांवों को 8 मीटर मोटी बर्फ की परत में ढक दिया था।
11. कुछ मेंढक बारिश होने से ठीक पहले शोर मचाना शुरू कर देते हैं।
12. 525 ईसा पूर्व में एक रेत के तूफान ने मिस्र के रेगिस्तान में सैकड़ों सैनिकों को दफना दिया था।
13. 1684 में अत्यधिक सर्दी के कारण इंग्लैंड की थेम्स (Thames) नदी 2 महीने तक जमी रही थी।
14. बिल्लियों और कुत्तों में दूर से आ रहे बवंडर का आभास करने की शक्ति होती है।
15. हवा तब तक आवाज नहीं करती, जब तक कि यह किसी वस्तु के विपरीत ना चल रही हो।
16. 1880 के बाद से वैश्विक तापमान में 0.94°C (1.7°F) की वृद्धि हुई है।
17. पृथ्वी पर किसी भी समय हर सेकेंड 1800 बार बादल जोर से गरजते हैं और 100 बार आसमानी बिजली गिरती है।
18. हर मिनट पृथ्वी पर 1 मिलियन टन वजन के बराबर बारिश होती है।
19. पानी का एक अणु पृथ्वी के वातावरण में औसतन 10-12 दिनों तक रहता है।
20. संसार में सबसे ज्यादा वर्षा भारत के मेघालय राज्य के मानसिराम क्षेत्र में होती है, जहां सामान 11 मीटर से अधिक वर्षा होती है।
21. पृथ्वी पर अब तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया तापमान 56.7°C (134°F) है। यह आंकड़ा अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया की डेथ वैली में ग्रीनलैंड रैंच (Greenland Ranch) नामक स्थान पर दर्ज किया गया था।
22. बवंडर (tornadoes) से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है जो हर साल औसतन 1200 बवंडर का सामना करता है।
Comments
Post a Comment