छिपकली के बारे में 18 रोचक तथ्य | About Lizards in Hindi

छिपकली

छिपकली के बारे में 18 रोचक तथ्य – Lizards in Hindi

1. दुनियाभर में छिपकली की लगभग 6000 प्रजातियां पाई जाती हैं।

2. छिपकलियां इंसानों की तरह अपनी पलकों को हिला सकती हैं। यह खास बात इसलिए है क्योंकि छिपकली की तरह रेंगने वाला जीव होने के बावजूद भी सांप के तो पलकें तक ही नहीं होती।

3. दुनिया में अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां छिपकलियां ना पाई जाती हो।

4. यह जीव रेगिस्तान लेकर दलदली भूमि, जंगलों और चट्टानों तक में पाए जाते हैं।

5. जीवित रहने के लिए कई प्रकार के छिपकलियों को पानी के करीब होने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि वे अक्सर अपने भोजन से ही पानी को अवशोषित कर लेती हैं। यहां तक कि कुछ छिपकलियां अपने पूरे जीवनकाल में बिना पानी पिए जी सकती हैं।

6. हालांकि छिपकली ठंडे खून वाला जीव है। लेकिन इसके बावजूद इसके शरीर का तापमान आसपास के तापमान के आधार पर बदल सकता है, जिससे इनका जीवित रहना मुश्किल है। इसलिए इन्हें धूप की आवश्यकता होती है। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि क्यों अंटार्कटिका में छिपकलियां नहीं पाई जाती।

7. छिपकली रेगिस्तान में तपती धूप का सामना करने में भी असमर्थ हैं। इसलिए रेगिस्तान में सबसे गर्म दिनों आप इन्हें किसी छाव वाली जगह पर ही पाएंगे।

8. छिपकली के आहार में घास, पत्तेदार पौधे, छोड़े कीड़े जैसे झींगुर और बीटल और बीज शामिल है।

9. कुछ छिपकलियां, जैसे कि ड्रैगन छिपकली दूसरी छिपकलियों के अंडों तक भी खा जाती हैं।

10. एक छिपकली का आकार इसकी किस्म, आहार और इसके रहवास स्थान पर निर्भर करता है। कुछ छिपकलियां बमुश्किल से दो इंच तक लंबी होती है, जबकि कुछ की लंबाई 11 फीट तक जा सकती है।

11. छिपकली की पूँछ ज्यादा मजबूत नहीं होती है। यह आसानी से टूट सकती है। लेकिन यह कमी छिपकली के लिए फायदेमंद है क्योंकि इससे वो आसानी से अपने शिकारी से पीछा छुड़ाकर भाग सकती हैं अगर वो इन्हें इनकी पूँछ से पकड़ लें।

12. कुछ अन्य जीवों के विपरीत छिपकली की पूंछ टूटने पर भी यह दोबारा उग आती है।

13. कमजोर पूंछ के सिवा भी छिपकली कई और तरीकों से अपनी रक्षा कर सकती है। जैसे कि यह बहुत फुर्तीली होती हैं और शिकारी की पकड़ में आने से पहले ही रफू-चक्कर हो सकती हैं।

14. केवल तीन प्रकार की छिपकली में विष होता है – Komodo Dragon, the Gila monster और the Mexican beaded lizard.

15. कुछ छिपकलियां के काटने की क्षमता बहुत ही शक्तिशाली होती है। इसके सिवाय वो अपनी शिकारी को डराने के लिए बड़ी दिखने का नाटक भी करती हैं और ज्यादा डरावनी भी हो जाती हैं।

Komodo Dragon in Hindi
Komodo Dragon

16. इंडोनेशिया में पाई जाने वाली कोमोडो छिपकली (Komodo Dragon) इकलौती ऐसी छिपकली है जो इंसानों को आसानी से मारने की क्षमता रखती है। इनका जहर सबसे खतरनाक होती है। और तो और यह लंबाई में भी 10 फीट तक जा सकती हैं।

17. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन कुछ प्रकार की छिपकलियों को लोग पालतू जानवर के तौर पर पालते हैं। bearded dragon, leopard gecko और crested gecko सबसे ज्यादा पाली जाने वाली पालतू छिपकलियां हैं।

18. कुछ प्रकार की छिपकलियां अपना रंग भी बदल सकती हैं। भारत में गिरगिट बहुत मशहूर है जो कि माहौल के अनुसार अपना रंग बदल लेता है। यह भी एक प्रकार की छिपकली ही है।

Comments