ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा की रोचक जानकारी | Australia Ki Rajdhani

australia ki rajdhani canberra nagar ki yojna kisne banai

कैनबरा किस देश की राजधानी है?

कैनबरा शहर ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है। यह शहर ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बसा हुआ है। इस शहर की आबादी लगभग 3 लाख 80 हज़ार है।

वैसे तो कैनबरा ऑस्ट्रेलिया का आठवां सबसे बड़ा शहर है, लेकिन अगर बात पूरी तरह से भूमि से घिरे हुए सबसे बड़े शहर की की जाए, तो वह कैनबरा है।

कैनबरा समुद्र तट से 267 किलोमीटर दूर है जबकि ऑस्ट्रेलिया के 7 सबसे बड़े शहर समुद्र तट पर बसे हुए हैं।

canberra kiski rajdhani hai

सिडनी किस देश की राजधानी है?

कई बार लोग सिडनी शहर को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है जो राजधानी कैनबरा से 280 किलोमीटर दूर है।

इसके सिवाए आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि मेलबॉर्न ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जो ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा से 660 किलोमीटर दूर है।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा कब बनी?

कैनबरा साल 1913 में ऑस्ट्रेलिया की राजधानी बनी थी।

साल 1908 में देश के 2 बड़े शहरों को छोड़कर किसी नए शहर को बसाने की सोची गई ताकि उसे देश की राजधानी बनाया जा सके। इस नए शहर का नाम होना था- कैनबरा। और वह जगह थी, आज जहां पर यह शहर है।

देश की राजधानी के लिए नई जगह का चुनाव सुरक्षा के लिहाज से किया गया होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के बाकी शहर उस समय समुद्र तट पर स्थित थे जो सुनामी और बाहरी हमले में काफी नुक़सानदेह साबित हो सकते थे। जब के समुद्र तट से दूर शहर को इन समस्याओं से बचाया जा सकता था।

इसके सिवाए ऑस्ट्रेलिया की राजधानी के लिए नई जगह का चुनाव इसलिए भी फ़ायदेमंद था, क्योंकि इससे शहर को पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से बनाया जा सकता था, और ऐसा किया भी गया।

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा नगर की योजना किसने बनाई?

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा नगर की योजना दो अमेरिकी आर्किटेक्चर वाल्टर बर्ली ग्रिफिन और मैरियन महोनी ग्रिफिन द्वारा बनाई गई थी।

इस योजना में जहां हर तरह के त्रिकोण, चक्र और षट्भुज आकार के रास्ते बनाए गए थे, तो वहीं हर तरह की इमारतों के लिए अलग-अलग जगहों का चुनाव किया गया।

इस नए शहर के विकास में दोनों विश्व युद्धों और 1929 की महामंदी ने काफी बाधा डाली। दूसरे विश्व युद्ध के बाद कैनबरा बढ़ने फूलने लगा। शहर के विकास में प्रधानमंत्री ने काफी दिलचस्पी दिखाई जिससे शहर का विकास तेजी से हुआ।

कैनबरा को ‘bush capital’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसे बनाते समय खास ध्यान रखा गया था कि इसके अंदर हरियाली ही हरियाली हो।

आज ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा सुनियोजित ढंग से बनाए गए शहरों में एक उत्तम नमूना कहा जा सकता है। शहर में कई भव्य इमारतें शॉपिंग मॉल और 300 से अधिक रेस्तरां हैं। इसके सिवाए ऑस्ट्रेलियाई सरकार की सांसद समेत ज्यादातर कार्यालय भी यहीं पर मौजूद हैं।

Related Posts

Comments