J.K. Rowling का संघर्षमय जीवन | J.K. Rowling Biography in Hindi

JK Rowling Biography in Hindi

J.K. Rowling ब्रिटेन की एक लेखिका हैं जो अपने हैरी पॉटर novel series के लिए मशहूर हैं। Harry Potter book series दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली book series है जिसकी अब तक 50 करोड़ से ज्यादा copies बिक चुकी हैं।

नाम

उनके नाम ‘J. K. Rowling’ की full form है – ‘Joanne Kathleen Rowling’ (जोआन कैथलीन राउलिंग
)। इसमें ‘कैथलीन’ उनकी दादी का नाम है।

जब एक book publisher Harry Potter का पहला novel publish करने के लिए तैयार हुआ, तब उनका नाम जोआन राउलिंग ही था। उनके publisher ने उन्हें सलाह दी कि वो अपना नाम ऐसा कर लें जिससे पाठकों को शुरू में यह अहसास ना हो कि यह novel एक महिला द्वारा लिखा गया है, क्योंकि इससे पाठकों में novel के प्रति रूचि कम हो सकती थी।

लेकिन उस समय जोआन राउलिंग तलाक़शुदा थी इसलिए अपने पति के नाम को middle name के तौर पर उपयोग नहीं कर सकती थी। इसलिए उन्होंने अपनी दादी के नाम (कैथलीन) को middle name के तौर पर चुना और अपनी पहली पुस्तक ‘Harry Potter and the Philosopher’s Stone’ को ‘J.K. Rowling’ लेखक के नाम से छपवाया।

[Back to Contents ↑]

जे. के. राउलिंग का बचपन और निजी जीवन

जे.के. राउलिंग का जन्म 31 जुलाई 1965 को इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर के पास स्थित एक छोटे से कस्बे में हुआ था। वो ‘Tutshill’ नाम के छोटे से गांव में बड़ी हुई।

प्रारंभिक और मुख्य शिक्षा के बाद उन्होंने 1986 में इंग्लैंड की ‘University of Exeter’ से फ़्रेंच भाषा और Classics में B.A. की degree प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लंदन में ‘Amnesty International’ नाम की एक संस्था में सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया।

1990 में वो अंग्रेजी पढ़ाने के लिए पुर्तगाल चली गयी। यहीं पर अक्टूबर 1992 में उन्होंने Jorge Arantes से शादी कर ली और 1993 में उनकी बेटी जेसिका का जन्म हुआ। लेकिन इसी साल घरेलू अनबन की वजह से दोनों में तलाक भी हो गया। इसके बाद वो फिर से ब्रिटेन वापिस आ गईं।

[Back to Contents ↑]

हैरी पॉटर

बचपन में राउलिंग अपने कोर्स कि किताबों को छोड़कर अन्य किताबें पढ़ने में रूचि नहीं रखती थी। लेकिन जब वो 14 साल की थी तब उनकी एक सहेली ने उन्हें एक ऐसी किताब दी जो जादूगरों और चुड़ैलों से संबंधित थी। इस किताब ने उनके अंदर ऐसे विषयों से संबंधित पुस्तकें पढ़ने की रूचि जगा दी जो उनकी Harry Potter शृंखला का आधार बने।

राउलिंग का कहना है कि उन्हें Harry Potter लिखने का idea तब आया जब वो मैनचेस्टर से लंदन ट्रेन में जा रहीं थी लेकिन ट्रेन लगभग 4 घंटे तक देरी से थी। इसके बाद उन्होंने Harry Potter शृंखला पर काम करना शुरू कर दिया।

हैरी पॉटर शृंखला का पहला उपन्यास 26 जून 1997 को छपा। इसका शीर्षक था – ‘Harry Potter and the Philosopher’s Stone’.

पहले तो हैरी पॉटर का पहला उपन्यास publish करने से काफी सारे publishers ने मना कर दिया। लेकिन जब यह एक बार प्रकाशित हो गया, तो इसने पूरी दुनिया में धूम मचा दी। जो.के. राउलिंग पर कई awards की बरसात हुई।

इसके बाद राउलिंग ने हैरी पॉटर के बाकी छह भाग भी लिखे, जो हाथों-हाथ बिक गए और यह सातों novel दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली book series बन गई।

यह novel दुनिया की 65 से ज्यादा भाषाओं में अनुवादित हो चुके हैं। हिन्दी में इस श्रृंखला का अनुवाद बेहतर तरीके से डॉक्टर सुधीर दीक्षित जी द्वारा किया गया है।

नीचे हैरी पॉटर श्रृंखला के सभी novels की list उनकी publising date अनुसार दी गई है। साथ ही उनके अनुवादित हिन्दी संस्करणों के नाम भी दिए गए हैं।

[table]
#,Novel Name,First Published
1,Harry Potter and the Philosopher’s Stone,26 June 1997
2,Harry Potter and the Chamber of Secrets,2 July 1998
3,Harry Potter and the Prisoner of Azkaban,8 July 1999
4,Harry Potter and the Goblet of Fire,7 July 2000
5,Harry Potter and the Order of the Phoenix,21 June 2003
6,Harry Potter and the Half-Blood Prince,16 July 2005
7,Harry Potter and the Deathly Hallows,21 July 2007
[/table]

हिंदी संस्करणों के शीर्षक

  1. हैरी पॉटर और पारस पत्थर
  2. हैरी पॉटर और रहस्मयी तहख़ाना
  3. हैरी पॉटर और अज़्कबान का क़ैदी
  4. हैरी पॉटर और आग का प्याला
  5. हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह
  6. हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस
  7. हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

[Back to Contents ↑]

मेहनती और हिम्मती महिला

राउलिंग एक मेहनती और हिम्मती महिला हैं। जब उन्होंने हैरी पॉटर का पहला नावल लिखना शुरू किया तो वो एक तलाक़शुदा महिला थी और अकेली मां के रूप में अपनी बच्ची के साथ संघर्षमय जीवन गुजार रही थीं। वो तो शुक्र है कि इंग्लैंड की सामाजिक सुरक्षा इतनी मजबूत है कि बेरोज़गारी के कारण राज्य से मिलने वाली आर्थिक सहायता के बल पर वें न केवल अपनी बेटी का पालन पोषण ठीक से कर पाई, बल्कि दुनिया के एक सर्वाधिक लोकप्रिय होने वाले उपन्यास का सृजन भी कर पाई, जिसने उनकी जीवन की दिशा ही बदल दी।

अपनी पुस्तकों बिक्री के कारण जे.के. राउलिंग एक बेहद अमीर महिला बन चुकीं है जिन्होंने अब तक अपनी पुस्तकों से 1 अरब डॉलर से भी ज्यादा की कमाई कर ली है। उनमें लोक कल्याण की भावना है इसलिए उन्होंने बड़ी मात्रा में अपनी पूँजी दान किया है। रोलिंग ने कहा था की जब हमे ज़रूरत से ज्यादा मिलता है तो यह हमारा नैतिक उत्तर दायित्व होता है कि हम समझदारी और बुद्धिमता से उसका प्रयोग करे। उनके अभी तक के दान को जोड़ किया जाए, तो यह रकम लगभग 1140 करोड़ रूपए होगी।

करोना महामारी के दौरान भई रोलिंग दान में पीछे नहीं रहीं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक नई किताब ‘इकाबोग’ ऑनलाइन रीलिज़ की थी, और इसकी रॉयल्टी को कोरोना पीड़ितों को देने का फैसला किया।

साल 2011 में उन्होंने Neil Murray (नील मरे) नाम के व्यक्ति से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी प्राप्त हुई है। उनकी यह शादी अभी भी सुखद तरीके से चल रही है।

रोलिंग जब हैरी पॉटर की पहली किताब लिख रही थीं, तो एडिनबर्ग में बहन के घर में रहती थीं। जब अमीर हुई तो एडिनबर्ग में ही घर ख़रीदा। अपने बच्चों के लिए खास ट्री हाउस बनवाना था, तो जगह करने के लिए पड़ोस का घर खरीदकर तुड़वा दिया, जो 13 लाख डॉलर की कीमत रखता था।

[Back to Contents ↑]

अन्य पुस्तकें

ऐसा नहीं है कि राउलिंग ने केवल हैरी पॉटर के 7 उपन्यास ही लिखे हैं। बल्कि उन्होंने कई और पुस्तकें भी लिखी है जिनमें से कुछ तो हैरी पॉटर की जादुई दुनिया से संबंधित है और बाकी इससे हटकर। इनकी सूची नीचे दी गई है।

हैरी पॉटर से संबंधित

[table]
Work,Published
Fantastic Beasts and Where to Find Them,1 March 2001,
Quidditch Through the Ages,1 March 2001,
The Tales of Beedle the Bard,4 December 2008,
Harry Potter and the Cursed Child (story concept),31 July 2016,
Short Stories from Hogwarts of Power/Politics and Pesky Poltergeists,6 September 2016,
Short Stories from Hogwarts of Heroism/Hardship and Dangerous Hobbies,6 September 2016,
Hogwarts: An Incomplete and Unreliable Guide,6 September 2016,
Fantastic Beasts and Where to Find Them (film script),19 November 2016,
Harry Potter prequel,July 2008,
[/table]

हैरी पॉटर से हटकर

[table]
Work,Published
The Casual Vacancy,27 September 2012,
The Cuckoo’s Calling,18 April 2013,
The Silkworm,19 June 2014,
Career of Evil,20 October 2015,
Lethal White,2018,
[/table]

फिल्में

1999 में, वार्नर ब्रदर्स ने हैरी पॉटर के पहले दो उपन्यासों के लिए कथित तौर पर $1 मिलियन में फिल्म के अधिकार खरीदे। राउलिंग ने इस प्रावधान के साथ इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया कि स्टूडियो केवल उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों के आधार पर हैरी पॉटर फिल्मों का निर्माण करता है, जबकि अंतिम स्क्रिप्ट अनुमोदन के अधिकार को बनाए रखता है, और बिक्री पर कुछ नियंत्रण रखता है। हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन, पहली हैरी पॉटर पुस्तक का एक रूपांतरण, नवंबर 2001 में जारी किया गया था। स्टीव क्लोव्स ने राउलिंग की सहायता से पांचवीं फिल्म को छोड़कर सभी के लिए पटकथाएं लिखीं, यह सुनिश्चित करते हुए कि उनकी स्क्रिप्ट उपन्यासों के भूखंडों में रखी गई थी। फिल्म श्रृंखला का समापन हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ के साथ हुआ, जिसे दो भागों में रूपांतरित किया गया था; भाग एक 19 नवंबर 2010 को जारी किया गया था, और भाग दो 15 जुलाई 2011 को जारी किया गया था।

वार्नर ब्रदर्स ने 2013 में राउलिंग के साथ एक विस्तारित संबंध की घोषणा की, जिसमें उनके चरित्र न्यूट स्कैमैंडर, फैंटास्टिक बीस्ट्स और व्हेयर टू फाइंड देम के काल्पनिक लेखक के बारे में फिल्मों की एक नियोजित श्रृंखला शामिल है। पांच की पहली फिल्म, हैरी पॉटर श्रृंखला की एक प्रीक्वल, जो लगभग 70 साल पहले सेट की गई थी, नवंबर 2016 में रिलीज़ हुई थी। राउलिंग ने पटकथा लिखी थी, जिसे एक पुस्तक के रूप में जारी किया गया था। क्राइम्स ऑफ ग्रिंडेलवाल्ड नवंबर 2018 में जारी किया गया था। डंबलडोर के रहस्य अप्रैल 2022 में जारी किए गए थे।

[Back to Contents ↑]


Sources

Comments