जॉर्ज वाशिंगटन का संक्षिप्त परिचय | George Washington in Hindi

George Washington in Hindi

जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। जार्ज वाशिंगटन ने अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम (1775 – 1783 ईस्वी) के समय ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ रही अमेरिका की ‘Continental Army’ की अगुवाई की थी और उसे जीत दिलाई थी। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने इस बात को भी निर्धारित करने में मदद की आगे जाकर अमेरिकी राष्ट्रपति की क्या भूमिका होगी।

राष्ट्रपति कार्यकाल – 1789 से 1797 ईस्वी
पार्टी – संघवादी (Federalist)
राष्ट्रपति बनते समय आयु – 57

जन्म – 22 फरवरी 1732
स्थान – Popes Creek, Colony of Virginia, British America (पॉपस क्रीक, वर्जीनिया कॉलोनी, ब्रिटिश अमेरिका)
मृत्यु – 14 दिसंबर 1799 (आयु 67 वर्ष)
स्थान – Mount Vernon, Virginia, U.S. (माउंट वर्नोन, वर्जीनिया, यू.एस.)

जॉर्ज वाशिंगटन का जन्म कब हुआ था?

जार्ज वाशिंगटन का जन्म अमेरिका के वर्जीनिया में हुआ था जो उस समय अंग्रेजों की एक बस्ती (कॉलोनी) थी। जार्ज वाशिंगटन के पिता ऑगस्टिन वाशिंगटन के पास अच्छी ज़मीन थी और वो एक बागान मालिक थे।

दुर्भाग्यवश जब जार्ज 11 वर्ष के थे, तो उनके पिता की मृत्यु हो गई। लेकिन इसके बाद उनका पालन-पोषण उनके बड़े भाई लॉरेंस (Lawrence) द्वारा किया गया।

लॉरेंस ने अपने छोटे भाई को बड़ी अच्छी तरह से पाला पोसा और उसे एक भद्रपुस्र्ष बनना सिखाया। लॉरेंस ने यह सुनिश्चित किया कि उसके भाई को मूलभूत विषयों की शिक्षा प्राप्त हो जिनमें गणित भी शामिल था।

जब जॉर्ज 16 साल के हुए तब वो एक सर्वेक्षक (Surveyor) के रूप में काम करने लगे। उन्होंने नई जमीनों के नक्शे बनाए और उनकी विस्तार से जानकारी हासिल की।

कुछ सालों बाद वो वर्जीनिया की सेना में भर्ती हो गए और जल्दी ही उन्हें एक लीडर की भूमिका मिल गई। उन्होंने वर्जीनिया की तरफ से जो कि उस समय इंग्लैंड के अधीन था, फ्रांस के विरूद्ध हुए युद्धों में भी भाग लिया। एक बार युद्ध में उनके घोड़े को गोली लग गई थी और उन्होंने मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई थी।

अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम से पहले

फ्रांस से युद्ध के बाद जॉर्ज वाशिंगटन ने अपनी जिंदगी settle कर ली। उन्होंने मार्था (Martha) नाम की महिला से शादी की जो कि एक विधवा थी। मार्था को अपने पहले पति से बहुत बड़ी जायदाद प्राप्त हुई थी।

इसी समय दौरान वाशिंगटन को पालने वाले उनके भाई लॉरेंस की भी मृत्यु हो गई थी और उन्होंने भी उनके लिए एक बड़ी जायदाद छोड़ी । वाशिंगटन अपनी पत्नी के साथ अपने नए घर में सिफ्ट हो गए जिसे अब ‘Mount Vernon’ के नाम से जाना जाता है।

जॉर्ज और मार्था के कभी भी अपना कोई बच्चा नहीं हुआ। मार्था को पहले पति से जो 2 बच्चे थे, बस वही थे जिसे जॉर्ज वाशिंगटन अपने बेटे कहते थे।

जॉर्ज अब बहुत ज्यादा ज़मीन के मालिक बन चुके थे और वो वर्जीनिया की विधान-सभा के भी सदस्य थे।

जल्दी ही जॉर्ज और उनके साथी ज़मीन मालिकों को लगा कि उनके ब्रिटिश शासक उनके साथ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने ब्रिटिश सरकार से इसकी शिकायत की और अपने अधिकारों के लिए गुहार लगाई। लेकिन जब ब्रिटिश सरकार ने उनकी मांगो को मानने से इंकार कर दिया तो अमेरिकी कॉलोनियों ने उनके विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।

युद्ध में ब्रिटेन हार गया और अमेरिका नए देश के रूप में उभर कर सामने आया। जॉर्ज वाशिंगटन इस देश के पहले राष्ट्रपति बने।

जॉर्ज वाशिंगटन का राष्ट्रपति काल

जिन दो अवधियों के लिए वाशिंगटन राष्ट्रपति रहे, वो दोनों शांतिपूर्ण तरीके से बीती। इस समय में जॉर्ज वाशिंगटन ने अमेरिकी राष्ट्रपति की कई भूमिकाएँ और प्रथाओं की स्थापना की जो कि आज भी जारी हैं।

उन्होंने संविधान के अनुसार अमेरिकी सरकार का गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दो अवधियों के बाद जॉर्ज खुद इस पद से हट गए और यह नियम तय किया कि कोई भी व्यक्ति दो बार की अवधियों से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं रह सकता। यह उन्होंने इसलिए किया था क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि कोई व्यक्ति लंबे समय तक इस पद पर रहने से शक्तिशाली बन जाए और फिर एक राजा या तानाशाह की तरह अपना शासन शुरू कर दे।

जॉर्ज वाशिंगटन की मृत्यु कैसे हुई

राष्ट्रपति पद से हटने के महज 2 साल बाद जॉर्ज को भयानक सर्दी ने पकड़ लिया और गले में इन्फेक्शन की वजह से 14 दिसंबर 1799 को उनकी मृत्यु हो गई।

अपनी मृत्यु से दो दिन पहले वाशिंगटन घोड़े पर सवार होकर अपने खेतों का निरीक्षण करने गए थे। वो उस दिन देर रात घर लौटे थे और उन्होंने आए हुए मेहमानों के साथ डिनर भी किया था।

अगले दिन जब वो लोग सुबह उठे तो उन्होंने अपने गले में थोड़ी सी खराश महसूस की। इसके बाद भी उन्होंने काटने योग्य पेड़ों को भलीभांति चिह्नित किया। हांलाकि शाम को उन्हें फिर से अपने सीने में जकड़न महसूस होने लगी, बावजूद इसके उन्हें डॉक्टर को बुलाने लायक जरुरत महसूस नहीं हुई।

इसके अगले दिन जब जॉर्ज सुबह उठे तो उनके गले में सूजन और सांस लेने में कठिनाई होने लगी, डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति की तबियत लगातार बिगड़ती चली गई और उन्हें बचाया ना जा सका।

जॉर्ज वाशिंगटन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

1. जॉर्ज अमेरिका के इकलौते राष्ट्रपति है जो सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुने गए। यानि कि बाकी सभी पार्टियों ने भी उनके लिए वोट किया था।

2. अमेरिका की वर्तमान राजधानी ‘Washington D.C.’ का नाम जॉर्ज वाशिंगटन के नाम के ऊपर रखा गया है लेकिन वो कभी इसमें राष्ट्रपति के रूप में नहीं रहे। क्योंकि उनके समय न्यूयॉर्क सिटी अमेरिकी की राजधानी थी।

3. जॉर्ज वाशिंगटन ने अपनी वसीयत में अपने गुलामों को आज़ाद कर देने की घोषणा की थी।

संबंधित लेख

Note : यह लेख ‘अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन का जीवन परिचय’ Great/Famous Persons category का हिस्सा है। अन्य महान और प्रसिद्ध लोगों के बारे में जानने के लिए हमारी Great/Famous Persons category ज़रूर देखें।

Comments