ऑक्टोपस एक समुंद्री प्राणी है जिसे इसके शरीर की उच्च कोटि रचना तथा संगठन के लिए जाना जाता है। यह प्राणी 10 सेंटीमीटर से लेकर 50 फुट तक लंबा हो सकता है। हिन्दी में इसे अष्टबाहु कहते हैं क्योंकि इसकी आठ भुजाएँ होती हैं। पर असल में भुजाएँ 6 ही होती हैं, बाकी की दो इसकी टांगे होती हैं। यह सभी भुजाएँ और टांगे लचीली होती हैं जो ऑक्टोपस को गति करने में सहायता करती हैं।
ऑक्टोपस समुंद्री जीव के बारे में 16 रोचक जानकारियां – Octopus in Hindi
1. Octopus के दिलों की संख्या 3 होती है। इसके सिवाए इसका खून भी नीले रंग का होता है।
2. नव जन्में Octopus का आकार महज एक पिस्सु जितना होता है। आपको बता दें कि पिस्सु या Flea का आकार महज 1.5 से 3.2 मिलीमीटर तक ही होता है।
3. Octopus का अब तक का खोज़ा गया सबसे पुराना कंकाल 29 करोड़ 60 लाख साल पहले का है।
4. पश्चिमी देशों में 1960 के दशक में Octopus wrestling काफी प्रचलित थी। इस wrestling में एक पहलवान को उथले पानी में मौजूद एक अष्टबाहु से लड़ाया जाता था और अगर पहलवान उसे पानी से बाहर सतह पर खींच ला पाने में कामयाब हो जाता था, तो उसकी जीत मानी जाती थी।
5. वैज्ञानिकों ने अब तक Octopus की 300 से भी ज्यादा प्रजातियों को खोज़ निकाला है।
6. उत्तर और दक्षिण कोरिया देश में इस प्राणी को जीवित ही खाया जाता है।
7. Octopus एक बुद्धिमान प्राणी होता है। इस वजह से कई देशों में इसे बिना बेहोश किए इसकी सर्जरी करना गैरकानूनी है।
8. Octopus की कुछ प्रजातियां इतनी जहरीली होती हैं कि उनके महज एक बार काटने से किसी व्यक्ति की मौत हो सकती है।
9. अगर किसी Octopus को बहुत ज्यादा भूख लग रही हो, तो वो अपनी किसी एक भुजा या टांग को भी खा सकता है।
10. कई बार मादा Octopus नर को संभोग के बहाने घोंट कर मार देती है और उसे खा जाती है।
11. इस विचित्र प्राणी का जीवनकाल बेहद छोटा होता है। कई प्रजातियां तो महज छह महीने तक ही जी सकती हैं।
12. बड़े आकार के Octopus शार्कों को पकड़ने और उनकी हत्या करने के लिए जाने जाते हैं।
13. ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां एक बार में 50,000 तक बच्चों को जन्म दे सकती हैं। लेकिन इन 50,000 में बहुत थोड़े ही अपना पूरा जीवन काल जी पाते हैं, जबकि अन्य बहुत कम समय में ही मर जाते हैं।
14. इस प्राणी की चमड़ी एक घंटे में 170 से ज्यादा बार अपना रंग बदल सकती है।
15. कीड़े और मोलस्क जीवों के कोई हड्डी नहीं होती है। ऑक्टोपस एक मोलस्क है, इसलिए इसके भी कोई हड्डी नहीं होती।
16. प्रशांत महासागर में पाए जाने वाली ऑक्टोपस की एक किस्म के तीन दिल, नौ दिमाग और खून नीला होता है। इस विचित्र प्राणी का एक दिमाग इसके केंद्र को जबकि बाकी के आठ इनकी भुजाओं में उन्हें नियंत्रित करने के लिए होते हैं।
More Animals
- जिराफ़ से जुड़े 19 मज़ेदार तथ्य
- गेंडा के बारे में 25 मज़ेदार बातें
- ज़ेबरा के बारे में 11 रोचक जानकारियां
Note : इस पोस्ट में Octopus समुंद्री जीव के बारे में रोचक तथ्य बताए गए हैं। अगर आपको किसी और जानवर के बारे में जानकारी चाहिए तो कृपा हमारी Animals/Birds Category देखें।
Comments
Post a Comment