बकरी के बारे में 12 रोचक तथ्य | Amazing Facts about Goat in Hindi

Goat in Hindi

घरेलू बकरी या सिर्फ बकरी एक पशुधन के रूप में पाला जाना वाला एक पालतू प्राणी है। इसे दक्षिण पश्चिम एशिया और पूर्वी यूरोप की जंगली बकरी से पालतू बनाया गया था। भेड जीन श्रंख्ला में बकरी की सबसे नज़दीकी रिश्तेदार हैं।

अब तक के मिले पुरातात्विक साक्ष्यों के अनुसार 10 हजा़र साल पहले ईरान में बकरी को पालतू पशु के तौर पर पालने की शुरूआत हुई थी।

दुनिया भर में दूध, मांस, फर और खाल के लिए बकरियों को पाला जाता रहा है। बकरियों के दूध को अक्सर बकरी के पनीर में बदल दिया जाता है।

आइए, आपको बकरी के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं-

बकरी के बारे में 12 रोचक तथ्य – Amazing Facts about Goat in Hindi

1. बकरी उन पहले जानवरों में से एक है, जिसे मनुष्य ने पालतू बनाकर पालना शुरू किया था।

2. मनुष्य पिछले 9 हज़ार साल से दूध तथा मांस के लिए बकरियों को पालता आ रहा है।

3. दुनियाभर में बकरियों की 300 से भी ज्यादा नस्लें पाई जाती हैं।

4. एक संस्था के अनुसार वर्ष 2011 में दुनियाभर में बकरियों की संख्या 92 करोड़ से ज्यादा थी।

5. बकरी एक डरपोक किस्म का प्राणी है जिसकी वजह से इसे बच्चे व महिलाएं भी आसानी से पाल सकते हैं।

6. बकरियों का गर्भकाल लगभग 5 महीने का होता है। इसका अर्थ है बकरियों की वार्षिक जन्म दर 2.2 बच्चे प्रति साल होती है।

7. एक बकरी का औसतन जीवनकाल 15 से 18 वर्ष का होता है।

8. कई भाषाओं में बकरी को ‘बुज़’ कहते हैं और डरपोक व्यक्ति को ‘बुज़दिल’ (मतलब बकरी जैसा डरपोक)। इसके विपरीत ‘निडर’ को ‘शेरदिल’ कहा जाता है।

9. बकरी के नव जन्में बच्चे जन्म के कुछ मिनट बाद ही चलने और मिमियाने लगते हैं।

10. बकरियां समूह में रहने वाला जानवर है। अगर आप किसी बकरी को अकेला रखते हैं, तो यह उसे मानसिक रूप से परेशान कर देगा। इसलिए कभी भी एक बकरी ना पालें।

11. बकरियों को चढ़ाई करने में काफी महारत हासिल होती है। कभी कभी तो यह किसी पेड़ के शिखर पर भी चढ़ जाती हैं।

12. बकरियों की पुतलियां आयताकार (RECTANGULAR) होती हैं। इनकी वजह से यह बिना हिले अपने आसपास 320 से 340 डिग्री तक देख सकती हैं। मनुष्य बिना हिले केवल 160 से 210 डिग्री तक ही देख सकते हैं।

More Animals
  • ऑक्टोपस समुंद्री जीव के बारे में 14 रोचक जानकारियां
  • गेंडा के बारे में 25 मज़ेदार बातें
  • ज़ेबरा के बारे में 11 रोचक जानकारियां

Note : इस पोस्ट में बकरियों के बारे में रोचक तथ्य बताए गए हैं। अगर आपको किसी और जानवर के बारे में जानकारी चाहिए तो कृपा हमारी Animals/Birds Category देखें।

Comments