पेरिस के बारे में 17 रोचक तथ्य | About Paris in Hindi

about paris in hindi

पेरिस फ्रांस देश की राजधानी होने के साथ-साथ दुनिया में कला, फैशन और संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र भी है। लगभग 105 वर्गकिलोमीटर में फैले इस शहर की आबादी लगभग 22 लाख है, जो इसे फ्रांस का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बनाती है। पिछले साल, यानि कि 2017 में 2 करोड़ 30 लाख लोगों ने पेरिस की यात्रा की थी, जिसने इस शहर को पर्यटन के मामले में दुनिया में नंबर 1 शहर बना दिया। नीचे दिए फैक्ट्स आपको पेरिस शहर के बारे में जानने में काफी सहायता करेंगे।

पेरिस को “The City of Lights” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि ये हमेशा से ही ज्ञान-विज्ञान का एक प्रमुख केंद्र रहा है। इसके सिवाए ये पहला शहर भी है, जहां पर street lights की शुरूआत हुई थी।

पेरिस के बारे में 17 रोचक तथ्य – About Paris in Hindi

1. शहर में लोहे का बना एफिल टॉवर (Eiffel Tower) बहुत ही मशहूर है। इसका ऊपरी छोर लगभग 324 मीटर की ऊँचाई पर है। इसका निर्माण 1887-89 में हुआ था और ये 1930 तक दुनिया का सबसे ऊँचा निर्माण रहा।

2. अगर आप पेरिस में किसी से अंग्रेज़ी में कुछ पूछते हैं, तो तब चौंकिएगा मत, जब आपको उत्तर फ्रेंच भाषा में मिले। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के लोग अपनी भाषा से बहुत प्यार करते हैं, और अंग्रेज़ी बोलना पसंद नहीं करते।

3. पेरिस के निवासी कुत्तों को बहुत पसंद करते हैं। एक अनुमान के अनुसार यहां के लोगों के पास लगभग 5 लाख कुत्ते हैं, जो जहां बच्चों की आबादी से भी ज्यादा है। लोगों को अपने कुत्ते रेस्टोरेंट में लिजाने की अनुमति भी होती है।

4. हर साल बेस्ट बेकर (रोटी बनाने वाला) चुनने के लिए यहां प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, और जो प्रतियोगिता जीत जाता है, उसे राष्ट्रपति के लिए खाना बनाने का मौका मिलता है।

5. शहर की सरकार ने समय-समय पर वाहनों की वजह से बढ़ते हुए प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए यहां कई बार वही नियम लागू किया था, जो दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने किया था। यानि कि odd day, odd number वाली cars चलेंगी और even day को even number वाली।

6. पेरिस में साइकिलों की गिणती दिन-ब-दिन बढ़ रही है, जो कि यहां के पर्यावरण के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। शहर में साइकिल चलाने के लिए लगभग 500 किलोमीटर के बराबर लंबी लेने हैं।

7. पेरिस का लूवर संग्रहालय (Louvre Museum) दुनिया का सबसे ज्यादा visit किया जाने वाला संग्रहालय है। इसका निर्माण 1793 में हुआ था, और हर साल लगभग 1 करोड़ लोग इसे देखने के लिए आते हैं।

8. पेरिस के सबसे पुराने पुल को ‘Pont Neuf’ अर्थात् ‘नया पुल’ (New Bridge) कह कर पुकारा जाता है, जिसका निर्माण 1607 में हुआ था। (ऊपर पुल से संबंधित वीडियो देखें।)

9. लूवर म्यूजियम या फिर एफिल टॉवर, दोनों में से कोई भी पेरिस का top attraction नही है। बल्कि Disneyland को इन दोनों के मुकाबले ज्यादा लोग देखने आते हैं।

10. पतझड़ पेरिस की यात्रा करने का सबसे अच्छा सीज़न माना जाता है, क्योंकि इस समय शहर अधिक शांत और सुंदर होता है। इसके सिवाए कई museums, galleries और घूमने वाली जगहों पर भी entry fees नही लगती। पतझड़ की ऋतु 23 सितंबर से 22 दिसंबर तक मानी जाती है।

France में Paris की Location

11. अगर आप चलकर पेरिस के उत्तर से दक्षिण तक की यात्रा करते हैं, तो आपको 2 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा।

12. पेरिस शहर लगभग 2300 साल पहले बसाया गया था, पहले इसे लुटेटिया (Lutetia) के नाम से जाना जाता था।

13. पेरिस में 1803 स्मारक और 173 म्यूजियम हैं। इसके सिवाए 1200 एकड़ में फैले पार्क और गार्डन भी हैं।

14. फिल्मों की शूटिंग पेरिस में बड़े पैमानें पर होती है। गार्डन, म्यूजियम और स्विमिंग पूल के सिवाए, हर जगह शूटिंग करनी फ्री है।

15. पेरिस का सबसे पुराना घर 1407 ईस्वी में बना था। उसका पता है – 51, rue de Montmorency, 3. Arrondissement.

16. यदि आप पनीर के शौकीन हैं, तो फ्रांस के 1000 अलग-अलग प्रकार के पनीर का स्वाद लेने के लिए पेरिस में जाएं।

17. पेरिस में taxi driver का license काफी महंगे में बनता है। इसके लिए आपको 2 लाख यूरो यानि कि तकरीबन 1 करोड़ 80 लाख रूपए तक का भुगतान करना पड़ा सकता है।

More Cities Facts

Comments