रियो डि जेनेरो के 16 रोचक तथ्य | Rio De Janeiro in Hindi

Rio De Janeiro in Hindi

रियो डि जेनेरो ब्राज़ील का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जिसे रियो के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर की स्थापना 1 मार्च 1565 को पुर्तगालियों ने की थी। इससे पहले यहां पर 7 जनजातियों के समूह रहते थे जो कि 20 अलग-अलग प्रकार की भाषाएं बोलते थे। जब पूरे ब्राज़ील पर पुर्तगालियों का राज हो गया तो उन्होंने 1763 से 1822 के बीच रियो डि जेनेरो को अपनी राजधानी बनाया। इसके बाद जब ब्राज़ील स्वतंत्र हुआ तो ये शहर 1960 तक ब्राज़ील की राजधानी रहा।

1960 के बाद रियो डि जेनेरो की जगह पर ब्रासीलिया को देश की राजधानी बनाया गया। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि रियो समुंद्र तट पर स्थित शहर है और देश के दूर-दराज़ के इलाकों से इसकी दूरी काफी ज्यादा थी। इसके सिवाए सुनामी और युद्ध जैसी किसी आपदा के समय समुंद्र तट पर बसे शहर को काफी नुकसान हो सकता था, इसलिए रियो की जगह पर ब्रासीलिया को ब्राज़ील की राजधानी बनाया गया जो कि योजनाबद्ध तरीके से देश के बीचो-बीच बसाया गया शहर है।

भले ही रियो अब ब्राज़ील की राजधानी ना रहा हो, पर फिर भी व्यापार और ऐतिसाहिक नज़रिए से इसका काफी ज्यादा महत्व है। नीचे दिए ज्ञानवर्धक तथ्य आपको इस शहर के बारे में और जानने में सहायता करेंगे।

Rio De Janeiro Kis Desh Me Hai in Hindi

रियो डि जेनेरो के 16 रोचक तथ्य – Rio De Janeiro in Hindi

1. रियो डि जेनेरो ने साल 2016 के Summer Olympics और Summer Paralympics होस्ट किए थे। इससे ये पहला दक्षिण अमेरिकी शहर बन गया जिसने ये Events होस्ट किए हों।

2. यह शहर सैर-सपाटे के लिए बहुत मशहूर है। यहां हर साल लगभग 25 लाख लोग घूमने के लिए आते है। World Travel Awards की तरफ से इसे कई बार ‘best destination‘ अर्थात पर्यटन के लिए बढ़िया स्थान के Awards मिल चुके है।

3. शहर का दक्षिणी भाग ज्यादा विकसित और अमीर है जबकि पश्चिमी भाग शहर के 50% क्षेत्रफल को समेटे हुए है।

4. शहर की आबादी लगभग 65 लाख है। और ये साओ पाउलो (Sao Paulo) के बाद ब्राज़ील का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। साओ पोउलो की आबादी रियो से लगभग दोगुनी है – 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा।

5. रियो की लगभग 51.2% आबादी गौरे लोगों की है, 11.5% काले लोगों की और बाकी के लोग अलग-अलग जातियों के हैं।

6. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में महिलाओं की जनसंख्या ज्यादा है। जी हां, यहां की 53.2% आबादी महिलाओं की है जबकि पुरूष सिर्फ 46.8% हैं।

7. यूरोपियन देश पुर्तगाल के बाहर स्थित ये सबसे बड़ा शहर है, जहां पर पुर्तगाली भाषा बोली जाती है।

8. रियो से हर साल बड़ी मात्रा में कच्चे तेल के सिवाए लोहा और इस्पात से बने उत्पाद बड़ी मात्रा में निर्यात किए जाते हैं। समुंद्र तट पर स्थित होने कारण ये शहर एक बड़ी बंदरगाह भी है और ये शहर देश की आर्थिकता में एक महत्वपुर्ण भूमिका निभाता है।

9. Rio की ‘National Library of Brazil’ दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। यहां पर 90 लाख से ज्यादा Items मौजूद हैं।

10. रियो डी जेनेरो में स्थापित ईसा मसीह की बड़ी मूर्ति को आपने टी.वी. में कई बार देखा होगा। इस मूर्ति को क्राइस्ट द रिडीमर (Christ the Redeemer) कहते हैं और ये अपने 9.5 मीटर के आधार सहित 39.6 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी है। यह प्रतिमा कोर्कोवाडो पर्वत (Corcovado Mountain) की चोटी पर स्थित है और इसका वज़न लगभग 635 टन है।

11. रियो के Hotels के किराए देश के अन्य शहरों के Hotels के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। New York के बाद Rio के 5 Stars Hotels के किराए ही दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा हैं।

12. रियो डी जेनेरो का मैराकाना स्टेडियम (Maracan Stadium) दुनिया के सबसे बड़े Football Stadiums में से एक है। इस Stadium की Capacity 78,838 लोगों को बैठाने की है लेकिन 16 जुलाई 1950 को यहां लगभग दो लाख लोगों ने फुटबाल वर्ल्डकप का फाइनल देखा था।

13. तिजुका (Tijuca) नेशनल पार्क दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Urban Forest है जो कि रियो में स्थित है। Urban Forest उस जंगल को कहते हैं, जो किसी शहर या कसबे में स्थित हो। तिजुका जंगल लगभग 32 वर्गकिलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

14. शहर में एक Music Festival मनाया जाता है जिसे “Rock in Rio” कहते हैं। Rock in Rio दुनिया का सबसे बड़ा Music Festival है।

15. रियो में देश का दूसरा सबसे पुराना स्कूल स्थित है, जिसे Pedro II School of Rio कहते हैं। इस स्कूल की स्थापना 2 दिसंबर 1837 को हुई थी। वर्तमान समय में, इस स्कूल में 12 हज़ार छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

16. जून 1992 में रियो डी जेनेरो शहर में पहले पृथ्वी सम्मेलन (Earth Summit) का आयोजन हुआ था जिसमें 100 से अधिक देशों के राष्ट्रअध्यक्षों ने भाग लिया था। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास की व्यापक समस्या के समाधान के लिए किया गया था।

More Cities Facts

Please Note – अगर आपको Rio De Janeiro / रियो डि जेनेरो शहर से जुड़ी कोई और Information या Facts चाहिए, तो नीचे Comment करें। धन्यवाद।

Comments