पंजाब में किस पार्टी की सरकार है?

वर्तमान समय में पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है। फरवरी-मार्च 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और अकाली-बसपा गठबंधन को हराकर 92 सीटें से शानदार जीत दर्ज की।

पंजाब में कुल 117 विधानसभा की सीटें है। सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस पार्टी के पास इस समय राज्य में 77 सीटें हैं जो कि बहुमत की 59 सीटों से 18 ज्यादा हैं।

भगवंत मान को आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनाता गया और वो धूरी सीट से विजयी हुए। उन्होंने धूरी सीट से कांग्रेस के दलवीर गोल्डी को 58 हज़ार वोटों के बड़े अंतर से हराया।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017

पंजाब में किस पार्टी की सरकार है
कैप्टन अमरिंदर सिंह

वर्ष 2012 के बाद फरवरी 2017 में पंजाब में अगली विधानसभा के लिए वोटिंग हुई। ये वोटिंग सिर्फ एक ही चरण में हुई थी और पूरे राज्य में चुनाव 4 फरवरी 2017 को कराए गए थे। (इसी चुनाव में मैंने भी पहली बार वोट डाला था।)

पंजाब के 76.83% वोटरों ने इस चुनाव में अपना वोट डाला था।

चुनाव के नतीजों की घोषणा 11 मार्च 2017 को अन्य 4 राज्यों के चुनाव परिणाम के साथ ही हुई थी। ये चार राज्य थे – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर।

पंजाब में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती

कांग्रेस (INC) – 77

आम आदमी पार्टी (AAP) – 20
लोक इंसाफ पार्टी (LIP) – 2

शिरोमणि अकाली दल (SAD) – 15
भारतीय जनता पार्टी (BJP) – 3

Note : आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी दोनो दल गठबंधन में थे और इसी तरह से अकाली दल और बीजेपी भी गठबंधन में थे।

पंजाब के विधानसभा चुनाव का इतिहास

वर्तमान पंजाब राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी। तब से लेकर अब तक इसमें 11 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 6 बार शिरोमणि अकाली दल और 5 बार कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी। 1966 से 1987 राज्य में आतंकवाद के कारण काफी अस्थिरता रही जिसकी वजह से 6 बार राष्ट्रपति शासन भी लगा।

  1. 1967 – शिरोमणि अकाली दल
  2. 1972 – कांग्रेस
  3. 1977 – शिरोमणि अकाली दल
  4. 1980 – कांग्रेस
  5. 1985 – शिरोमणि अकाली दल
  6. 1992 – कांग्रेस
  7. 1997 – शिरोमणि अकाली दल
  8. 2002 – कांग्रेस
  9. 2007 – शिरोमणि अकाली दल
  10. 2012 – शिरोमणि अकाली दल
  11. 2017 – कांग्रेस

ये पोस्ट पढ़ने के बाद आपको पता चल ही गया होगा कि पंजाब में किस पार्टी की सरकार है? अगर आपको पंजाब के राजनीतिक इतिहास से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना है, तो वो आप Comments के माध्यम से पूछ सकते हैं। धन्यवाद।

Related Posts

Tags : पंजाब में किस पार्टी की सरकार है?

Comments