आंध्र प्रदेश में किस पार्टी की सरकार है?

आंध्र प्रदेश राज्य में वर्तमान समय में YSR Congress Party (YSRCP) की सरकार है। राज्य की कुल 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीटें YSRCP के पास, 23 सीटें TDP के पास और एक सीट जन सेना पार्टी के पास है।

आंध्र प्रदेश राज्य का विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के साथ ही हुआ था।

आंध्र प्रदेश विधानसभा के 175 सदस्यों के सिवाए एक नामित (Nominated) सदस्य भी होता है जो कि जीतने वाली पार्टी की सरकार का ही सदस्य माना जाता है।

आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2014

आंध्र प्रदेश में किस पार्टी की सरकार है

आंध्र प्रदेश की वर्तमान सरकार अप्रैल-मई 2014 के साथ-साथ हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर आधारित है। ये चुनाव आखरी चुनाव थे जिसमें संयुक्त आंध्रप्रदेश के तौर पर राज्य में चुनाव हुए थे। यानि कि तेलंगाना राज्य में जो वर्तमान सरकार है वो भी संयुक्त आंध्रप्रदेश के इन्हीं अप्रैल-मई 2014 के चुनावों पर आधारित है।

संयुक्त आंध्रप्रदेश में 294 विधानसभा की सीटें और 42 लोकसभा की सीटें थी। इनमें से 175 विधानसभा सीटें और 25 लोकसभा सीटों वाला क्षेत्र आंध्र प्रदेश राज्य के हिस्से में आया था।

आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों के आधार पर ही वर्तमान राज्य की सरकार चल रही है।

संयुक्त आंध्र प्रदेश में अप्रैल-मई 2014 मतदान और परिणामों का शिड्यूल

ये चुनाव दो चरणों में हुए। पहला चरण लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में हुआ था और दूसरा 8वें चरण में।

चरण 1 – 30 अप्रैल 2014
चरण 2 – 7 मई 2014
परिणाम – 16 मई 2014

Andhra Pradesh Mein Kis Party Ki Sarkar Hai

वर्तमान आंध्र प्रदेश में किस पार्टी ने कितनी सीटें जाती

तेलुगु देशम पार्टी (NDA) – 103
भारतीय जनता पार्टी (NDA) – 4

युवाजन श्रमिक रायतू काँग्रेस पार्टी (YRS Congress Party) – 66

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव का इतिहास

आज़ादी से लेकर अब तक आंध्र प्रदेश राज्य में कई क्षेत्रों को जोड़ा गया और कई को अलग किया गया। लोकसभा और विधानसभा सीटों की गिणती भी बढ़ती-घटती रही। फिर भी जिस राज्य को आंध्र प्रदेश के नाम से जाना जाता रहा, उसमें कुल 14 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं जिनमें से 9 बार कांग्रेस ने, 4 बार तेलुगु देशम पार्टी ने और 1 बार तेलुगु देशम नाम के दल ने सरकार बनाई। इस ‘तेलुगु देशम’ को ‘तेलुगु देशम पार्टी’ मत समझिएगा। ये इससे अलग था।

  1. 1956 – कांग्रेस
  2. 1957 – कांग्रेस
  3. 1962 – कांग्रेस
  4. 1967 – कांग्रेस
  5. 1972 – कांग्रेस
  6. 1978 – कांग्रेस
  7. 1983 – तेलुगु देशम
  8. 1985 – तेलुगु देशम पार्टी
  9. 1989 – कांग्रेस
  10. 1994 – तेलुगु देशम पार्टी
  11. 1999 – तेलुगु देशम पार्टी
  12. 2004 – कांग्रेस
  13. 2009 – कांग्रेस
  14. 2014 – तेलुगु देशम पार्टी
  15. 2019 – वाई एस आर कांग्रेस पार्टी

ये पोस्ट पढ़ने के बाद आपको पता चल ही गया होगा कि आंध्र प्रदेश में किस पार्टी की सरकार है? अगर आपको आंध्र प्रदेश के राजनीतिक इतिहास से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना है, तो वो आप Comments के माध्यम से पूछ सकते हैं। धन्यवाद।

Related Posts

Comments