असम में किस पार्टी की सरकार है?

assam me kiski sarkar hai
असम के मुख्यमंत्री – हिमंता बिस्वा सरमा

वर्तमान समय में असम राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। मार्च-अप्रैल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय गठबंधन NDA में शामिल पार्टियों के साथ मिलकर राज्य में दूसरी बार दोबारा सरकार बनाई।

असम में कुल 126 विधानसभा की सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है। बीजेपी के पास इस समय असम विधानसभा में अपने सहयोगी दलों की सीटों समेत कुल 75 सीटें है जो कि बहुमत की 64 सीटों से 11 ज्यादा हैं।

बीजेपी के नेता हिमंता बिस्वा सरमा आसाम के मुख्यमंत्री हैं जो कि जालुकबारी (Majuli) विधानसभा सीट से विधायक हैं। इन्होंने अगस्त 2015 में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर BJP को join किया था।

असम विधानसभा चुनाव 2016

assam mein kiski sarkar hai

साल 2011 के बाद साल 2016 में आसाम में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण की वोटिंग 4 अप्रैल को और दूसरे की 11 अप्रैल को हुई थी। वोटिंग का नतीजा अन्य चार राज्यों – पश्चिम बंगाल, केरला, तमिलनाडू और पुदुच्चेरी के साथ 19 मई 2016 को आया था।

आसाम के इस विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 84.72% मतदान हुआ था जबकि 2011 के चुनाव में ये महज 75% ही था।

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय गठबंधन NDA में शामिल पार्टियों के साथ मिलकर असम में पिछले 15 सालों से जारी तरूण गोगोई की कांग्रेस सरकार को हराकर जीत दर्ज की।

विधानसभा गठित होने के बाद बीजेपी के नेता सर्वानंद सोनोवाल आसाम के मुख्यमंत्री बने जोकि माजुली (Majuli) विधानसभा सीट से विधायक थे। ये साल 2011 से असम में पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे और 24 मई 2016 को इन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाला था।

मतदान और परिणामों का शिड्यूल

चरण 1 – 4 अप्रैल 2016
चरण 2 – 11 अप्रैल 2016
परिणाम – 19 मई 2016

assam state me kis party ki sarkar hai

असम में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती

भारतीय जनता पार्टी (NDA) – 60
असम गण परिषद (NDA) – 14
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (NDA) – 12

इंडियन नेशनल कांग्रेस (UPA) – 26

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (G.A – Grand Alliance)- 13

निर्दलीय – 1

असम के विधानसभा चुनाव का इतिहास

आज़ादी से लेकर अब तक असम में कुल 14 बार विधानसभा चुनाव हो चुके है जिनमें से 10 बार कांग्रेस की पूर्णकालिक सरकार रही। तो वहीं 1985 और 1996 के चुनाव में असम गण परिषद ने बाजी मारी। 1978 में पहले तो जनता पार्टी की सरकार रही लेकिन फिर सरकार गिरने और राष्ट्रपति शासन की वजह से कांग्रेस की सरकार बनी।

अब 2016 के चुनाव के बाद असम में बीजेपी की सरकार है और दो बार असम में अकेले सरकार बनाने वाली असम गण परिषद बीजेपी का सहयोगी दल है। 2021 में इस विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होगा और दुबारा से चुनाव कराए जाएंगे।

  1. 1952 – कांग्रेस
  2. 1957 – कांग्रेस
  3. 1962 – कांग्रेस
  4. 1967 – कांग्रेस
  5. 1972 – कांग्रेस
  6. 1978 – पहले जनता पार्टी फिर कांग्रेस
  7. 1983 – कांग्रेस
  8. 1985 – असम गण परिषद
  9. 1991 – कांग्रेस
  10. 1996 – असम गण परिषद
  11. 2001 – कांग्रेस
  12. 2006 – कांग्रेस
  13. 2011 – कांग्रेस
  14. 2016 – भारतीय जनता पार्टी
  15. 2021 – भारतीय जनता पार्टी

ये पोस्ट पढ़ने के बाद आपको पता चल ही गया होगा कि असम में किस पार्टी की सरकार है? अगर आपको असम के राजनीतिक इतिहास से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना है, तो वो आप Comments के माध्यम से पूछ सकते हैं। धन्यवाद।

Related Posts

Comments