ऑस्ट्रेलिया देश की 40 मज़ेदार जानकारियां | Australia in Hindi

Australia in Hindi

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का एकलौता देश है जो अपने आप में एक देश भी है और एक महाद्वीप भी। दुनिया का और कोई भी देश ऐसा नही है जिसका किसी पूरे महाद्वीप पर अधिकार हो।

17वी, 18वी और 19वी सदी में अंग्रेज़ो ने यहां के मूल निवासियों पर काबू पाकर अपना कब्ज़ा जमा लिया। शुरू में तो अंग्रेज़ अपने मूल देश इंग्लैंड के अधीन ही शासन करने लगे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने आपको इंग्लैंड से अलग कर लिया। और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया नाम का स्वतंत्र देश अस्तित्व में आया।

ऑस्ट्रेलिया को अंग्रेज़ो के वंशजों ने अपनी मेहनत से एक विकसित देश में बदल दिया है और दुनिया के कोने-कोने से कई लोग इस देश में बसना चाहते हैं। हमारे भारत के ही चार-पांच लाख लोग यहां पर बसे हुए हैं। यहां रोज़ी की चिंता नहीं रहती क्योंकि जनसंख्या कम है और संसाधन ज्यादा।

आपको इस देश से जुड़ी ये 40 मज़ेदार जानकारियां इसके बारे में जानने में और मदद करेंगी।

40 Interesting and Amazing facts of Australia in Hindi

1. ऑस्ट्रेलिया दुनिया का 6वां सबसे बड़ा देश है जिसका क्षेत्रफल 72 लाख 92 हज़ार वर्गकिलोमीटर है। (भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हज़ार वर्गकिलोमटीर है।)

2. Australia दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और साल 2014 में इसकी प्रति व्यक्ति आमदन दुनिया भर के देशों में चौथे स्थान पर थी।

3. इस देश की आबादी महज 2 करोड़ 42 लाख है। इतनी आबादी भारत में एक साल में बढ़ जाती है। इसी कारण से भारत की आबादी के बारे में यह कहा जाता है कि भारत हर साल एक ऑस्ट्रेलिया पैदा कर देता है।

4. ऑस्ट्रलिया रहने के लिहाज से बहुत ही बढ़िया देश है। यह Human Development Index में दूसरे स्थान पर है। Human Development Index में किसी देश को बढ़िया जीवन स्तर, सेहत, शिक्षा और आर्थिकता के पैमाने स्थान दिया जाता है।

5. ऑस्ट्रेलिया में 10 हज़ार से ज्यादा संमुद्री बीच हैं। अगर आप हर दिन किसी एक बीच को घूमते है तो सारे बीचों को घूमने में आपको 27 साल लग जाएगें।

6. ऑस्ट्रेलिया एकलौता देश है, जो अपने आप में एक महाद्वीप (continent) भी है।

7. यह देश खेलों में बहुत बढ़िया है। यहां की 70 फीसदी आबादी हर हफ्ते किसी ना किसी खेल में भाग जरूर लेती है। यहां के मेलबर्न शहर को खेल की राजधानी भी कहा जाता है क्योंकि यहा हर प्रकार के खेल के मैदान और सुविधा है।

8. लगभग 50 हज़ार साल पहले मानवों ने ऑस्ट्रलिया पर बसना शुरू किया था। वर्तमान ऑस्ट्रेलिया की 3% आबादी इन्हीं मानवों के वंशज हैं।

australia information in hindi

9. Lake Hiller ऑस्ट्रेलिया की एक झील है, जिसका रंग गुलाबी है। इसके गुलाबी रंग के पीछे का राज़ वैज्ञानिक अब तक नही पता कर पाए है।

10. Australia के विक्टोरिया शहर में लाइसेंस प्राप्त मैकेनिक को ही Light Bulb बदलने की आज्ञा है।

11. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप चारों तरफ से 8,000 से भी ज्यादा छोटे – छोटे द्वीपों (islands) से घिरा हुआ है।

12. पूरा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप हर साल 7 सेंटीमीटर उत्तर दिशा की ओर खिसक रहा है।

13. Australia में एक पहाड़ Burning Mountain के नीचे विशाल कोले का भंडार है जो पिछले 6 हज़ार साल से सुलग रहा है।

14. ऑस्ट्रेलिया में हर चुनाव में वोट करना जरूरी है, वोट ना करने वाले व्यक्ति को सजा के तौर पर जुर्माना भरना पड़ता है।

15. इस देश में एक नदी का नाम “Never Never River” है ।

history of australia in hindi

16. ऑस्ट्रेलिया का ‘Highway 1‘ दुनिया का सबसे लंबा National Highway है जिसकी लंबाई लगभग 14,500 किलोमीटर है। यह पूरे देश के समुंद्री किनारों वाले क्षेत्रों से गुजरता है।

17. क्रिकेट के कारण हम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर को जानते है। इस शहर को Batmania भी कहा जाता है, जो कि इसका पुराना नाम है।

18. ऑस्ट्रेलिया में ऊँटो (camels) की संख्या लगभग 3 लाख है।, यहां से साऊदी अरब को ऊँट बेचे जाते है।

19. वर्ष 1961 में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हेरोल्ड होल्ट (Harold Hold) एक समुंद्री बीच पर तैरने के लिए गए और लापता हो गए। इसके बाद उनका कुछ पता नही लगाया जा सका। पुलिस के अनुमान लगाया कि वो शायद समुंद्र में डूब गए होंगे, इस बात को मानकर उनके शरीर को भी बहुत खोज़ा गया पर नही मिला।

20. ऑस्ट्रलिया को कंगारूओं का देश कहा जाता है क्योंकि यहां पर इंसानो से ज्यादा आबादी इन्हीं की है। ऑस्ट्रलिया में कंगारूओं की कई प्रजातियां है पर इनमें से लाल कंगारु देश का राष्ट्रीय जानवर है।

21. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के लंडन से रूस के मॉस्को के बीच की दूरी जितना बड़ा है।

22. ऑस्ट्रेलिया में लगभग 15 करोड़ की तादाद में भेड़ें हैं जिनसे ऊन प्राप्त की जाती है।

23. ऑस्ट्रेलिया में एक साल मे पैदा हुई भेड़ों ऊन से अगर आप स्कार्फ बुनें तो वो इतना बडा होगा कि पूरी दुनिया को उसमे सौ बार लपेटा जा सकता है।

24. इस देश में खेतीबाड़ी योग्य जमीन के एक बड़े हिस्से को कुत्तों और अन्य जानवरों से सुरक्षित रखने के लिए 5,614 किलोमीटर लंबी बाड़ (The fence) लगाई गई है। और ये बाड़ दुनिया की सबसे लंबी बाड़ है।

25. साल 1880 में इस देश का मेलबर्न शहर दुनिया का सबसे अमीर शहर था।

26. 1902 से पहले यहां दिन के समय समुद्री तटों पर तैरने की कानूनी मनाही थी।

27. भेड़ों के सिवाए लोमड़िया भी इस देश में बड़ी तादाद में मिलती हैं। यहां औसतन एक वर्गकिलोमीटर में 10 लोमड़ियां पाई जाती है। कई बार ये लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर देती है और कईयों को तो घायल भी कर देती हैं।

28. गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहनने का कानून सबसे पहले साल 1970 में आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में लागू हुआ था।

29. यहां की 85% से ज्यादा आबादी समुंद्र तट के 50 किलोमीटर के दायरे वाले स्थानों पर बसी हुई है।

30. यहां के लोग बाकी देशों के लोगों के मुकाबले जुआ खेलने में ज्यादा पैसे खर्च करते हैं।

31. यह एकमात्र महाद्वीप है, जहां एक भी सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है।

32. दुनिया में सबसे ज्यादा जहरीले सांप ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इसका कारण इस देश के ज्यादातर हिस्से का गर्म और रेतीला होना। ये परिस्थितियां सांपो को बहुत अनुकूल होती हैं।

33. ऑस्ट्रेलिया की पुलिस दुनिया में मुजरिमों के साथ बाकी देशों की पुलिस के मुकाबले ज्यादा अच्छा सलूक करती है।

34. यहां एक पहाड़ी का नाम Mount Disappointment (निराश पहाड़ी) हैं। इस 800 मीटर ऊंची पहाड़ी को यह नाम इसके अजीब से दृश्य के कारण दिया गया है।

35. ऑस्ट्रेलिया महिलाओं को वोट का अधिकार देने वाला दूसरा देश है। यह महिलाओं को यह हक 1902 में दिया गया है। ऐसा करने वाला पहला देश न्यूजीलैंड है। अपने लोकतंत्र का ढोल पीटने वाले इंग्लैंड ने महिलाओं को यह अधिकार 1918 में दिया था।

36. ऑस्ट्रेलिया में व्यस्कों द्वारा जुआ खेलने की दर सबसे ज्यादा है। यहां के 80% से अधिक वयस्क नियमित रूप से सट्टेबाज़ी या जुए में शामिल होते हैं।

37. कंगारू का मास यहां सामान्य तौर पर उपलब्ध है। लोग इस low fat सामग्री के कारण खाना पसंद करते हैं।

38. ऑस्ट्रेलिया में हर साल एक ट्रिलियन से अधिक शराब की बोतलों का उत्पादन किया जाता है। अधिकांश शराब देश में ही खपत होती है, और भारी मात्रा में दूसरे देशों को भी निर्यात की जाती है।

39. यहां पर मकड़ियों की 1,500 विभिन्न प्रजातियाँ हैं, इनमें से कुछ जहरीली हैं, जबकि अन्य पूरी तरह से हानिरहित हैं।

40. 2020 में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में ग्लोबल वार्मिग के कारण लगी आग में 1 करोड़ से अधिक जानवर मारे गए।

Related Posts

सो, Friends अगर आपको Interesting Facts of Australia in Hindi पढ़कर अच्छे लगे, तो इन्हें Facebook/WhatsApp पर Share करना मत भूलिएगा। Share करने के लिए Post का URL कॉपी करके अपनी Timeline पर Paste करें। धन्यवाद।

Comments