सेशेल्स देश कहां स्थित है? Seychelles in Hindi

Seychelles in Hindi

सेशेल्स देश अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देश है। ये देश अफ्रीका महाद्वीप की मुख्यभूमि पर स्थित नही है बल्कि मुख्यभूमि से 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में मेडगास्कर द्वीप के उत्तर में हिंद महासागर में स्थित है। अफ्रीका का सबसे छोटा देश होने के साथ-साथ सेशेल्स अफ्रीका का सबसे कम आबादी वाला देश भी है।

[table]
Country,Republic of Seychelles
Capital,Victoria
Official Language,English/French/Seychellois Creole
Area,459 km²
Population, 95000
Population Density,183/km²
Phone Code,++248
Currency,Seychellois rupee (SCR)
Internet TLD,.sc
[/table]

Seychelles Country in Hindi

सेशेल्स का इतिहास – Seychelles History in Hindi

सेशेल्स देश के द्वीप पहली बार 1500 ईस्वी के बाद युरोपियों द्वारा खोज़े गए थे। अगले 150 साल तक कई युरोपियन लोग यहां रहे भी। 1756 ईस्वी में फ्रांस ने इन द्वीपों पर पूरी तरह से कब्ज़ा जमा लिया। इन सभी द्वीपों को ‘सेशेल्स’ नाम दिया गया था जो कि उस समय के फ्रांसीसी वित्त मंत्री के नाम पर रखा गया था। 1814 में जब अंग्रेज़ों ने फ्रांस के सम्राट नेपोलियन को हरा दिया तो सेशेल्स पर अंग्रेज़ों का राज हो गया। 1976 ईस्वी में इस देश को अंग्रेज़ों से पूरी तरह से आज़ादी मिल गई।

सेशेल्स की राजधानी और मुद्रा

विक्टोरिया शहर सेशेल्स गणराज्य की राजधानी है। यह सेशेल्स द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप माहे द्वीप (Mahé Island) के उत्तरपूर्वी तट पर स्थित है। विक्टोरिया इस देश का एकमात्र बंदरगाह और किसी भी आकार का एकमात्र शहर है। महे द्वीप के लगभग एक-तिहाई लोग विक्टोरिया में रहते हैं।

विक्टोरिया का अभी क्षेत्रफल लगभग 20 वर्ग किलोमीटर है। लेकिन ऐसा पहले नहीं था। लगभग 30 हज़ार की आबादी वाला विक्टोरिया शहर कुल सालों पहले मात्र 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में था। इसकी जमीन का विस्तार समुद्र से जमीन को खींचकर किया गया है। इसे ‘रिक्लेमिंग द सी’ कहा जाता है। इसमें समुद्र के उथले स्थानों पर कृत्रिम रूप से मिट्टी वगैरह डाली जाती है।

रुपया सेशेल्स की मुद्रा है। Seychellois rupee 100 सेंट में विभाजित है। स्थानीय भाषा में इसे रौपी (roupi) कहा जाता है।। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोड SCR है। संक्षिप्त नाम SR का उपयोग कभी-कभी किया जाता है। जनसंख्या के हिसाब से सेशेल्स एक स्वतंत्र मौद्रिक नीति रखने वाला सबसे छोटा देश है।

सेशेल्स का भूगोल – Seychelles Geography in Hindi

सेशेल्स देश के सभी 115 द्वीपों का क्षेत्रफल महज 459 वर्गकिलोमीटर है। तुलना के लिए बता दे कि हमारे केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी का क्षेत्रफल 492 वर्गकिलोमीटर और सबसे छोटे राज्य गोवा का क्षेत्रफल 3,702 वर्गकिलोमीटर है।

माहे (Mahe) देश का सबसे बड़ा द्वीप है जिसका क्षेत्रफल 157 वर्गकिलोमीटर है। यानि कि सभी महाद्वीपो के कुल क्षेत्रफल (459) का 34%. माहे द्वीप पर देश की राजधानी विकटोरिया स्थित है। इस दीप पर लगभग 77 हज़ार लोगों की आबादी रहती है जो देश की कुल आबादी का 81% है।

इस देश के ज्यादातर द्वीपों पर बिलकुल भी आबादी नही रहती है और ये द्वीप प्राकृतिक संसाधनों से भरे पड़े हैं।

सेशेल्स की अर्थव्यवस्था – Economy of Seychelles in Hindi

प्रमुख उद्योग : मछली पकड़ना, पर्यटन, नाव निर्माण, छपाई और फर्नीचर निर्माण।

कृषि उत्पाद : नारियल, दालचीनी, वेनिला, केला और मुर्गी पालन।

प्राकृतिक संसाधन : मछली, तांबा, दालचीनी पेड़।

प्रमुख निर्यात : मछलियां, दालचीनी पेड़ की छाल आदि।

प्रमुख आयात : मशीनरी और उपकरण, खाद्य पदार्थ, पेट्रोलियम उत्पाद और रसायन।

More Countries Information

Comments