क्यूबा कैरिबियाई सागर में स्थित एक देश है। ये देश क्यूबा द्वीप और उसके आसपास के कुछ द्वीपों को मिलाकर के बना हुआ है। 28 अक्तूबर 1492 को क्रिस्टोफर कोलंबस इस द्वीप पर पहुँचा था।
16वीं और 17वीं सदी में ये देश स्पेन का गुलाम रहा था जिसके कारण स्पेन की संस्कृति और भाषा का गहरा प्रभाव यहां पर देखा जा सकता है। 1949 में इस देश में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांति हुई और तानाशाही सरकार का अंत करके लोकतंत्र की नींव रखी गई।
क्यूबा देश के बारे में 22 रोचक तथ्य – Cuba in Hindi
1. क्यूबा शुरू से ही अमेरिका की पूंजावादी व्यवस्था का प्रतिरोध करता रहा है जिसके कारण 1962 से अमेरिका ने अपने नागरिकों के क्यूबा जाने पर बैन लगाया हुआ है। दोनो देशों में दूरी महज 145 किलोमीटर है।
2. क्यूबा में 6 से 15 साल की उम्र के बच्चों को स्कूल में दाखिल करना जरूरी है। स्कूलों में हर क्लास के लिए अलग-अलग रंग की वर्दी होती है।
3. कैरेबियन देशों में क्यूबा की आबादी सबसे ज्यादा है – 1 करोड़ 15 लाख।
4. देश की 75.5% आबादी शहरी है। लोगों की औस्त आयु 41.5 साल है।
5. Cuba का क्षेत्रफल 1,06,440 वर्गकिलोमीटर है यानि कि तेलांगाना (112,077) से थोड़ा छोटा और बिहार (94,163) से थोड़ा बड़ा।
6. भारत के 12 राज्य क्षेत्रफल के लिहाज़ से क्यूबा से बड़े हैं।
7. Cuba में साक्षरता दर 99.8% है जो इस देश के लगभग सभी लोगों के पढ़े-लिखे होने को दर्शाता है।
8. क्यूबा दूसरे देशों को मुख्य तौर पर मछली, चिकित्सा उत्पाद, कॉफी और खट्टे फल निर्यात करता है जबकि आयात की जाने वाली प्रमुख चीजें हैं – तेल, भोजन, कैमीकल और मशीनरी।
9. दुनिया का सबसे छोटा पक्षी बी हमिंगबर्ड (Bee Hummingbird) क्यूबा में ही पाया जाता है जो लंबाई में महज 2 इंच तक ही बढ़ पाता है।
10. वामपंथी विचारधारा का समर्थक होने के कारण साल 1997 तक क्यूबा में क्रिसमिस की छुट्टी नही होती थी, लेकिन जब 1998 में पोप जॉन पॉल दूसरे ने 1998 में क्यूबा की यात्रा की तब से उनके सम्मान में क्रिसमिस को राष्ट्रिय अवकास यानि कि National Holiday घोषित कर दिया गया।
11. वर्तमान समय में इस देश में महज 20 अख़बार छपते है जबकि 1950 में 58 अख़बार छपते थे।
12. इस देश में 1959 से दूसरे देशों से कारें आयात करने पर बैन लगा हुआ था लेकिन 2011 में इसे हटा लिया गया।
13. क्यूबा में मरीज़ों की गिणती के हिसाब से जरूरत से ज्यादा डॉक्टर हैं। इस देश से हर साल कई हज़ार डॉक्टर उन देशों में भेजे जाते हैं जहां पर डॉक्टरों की कमी है।
14. क्यूबा में आप किसी सैनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी या फिर हवाई अड्डे के कर्मचारियों की तस्वीरें नही ले सकते, ये वहां पर गैरकानूनी है।
15. साल 2008 तक क्यूबा में मोबाइल फोन रखना और अपना Computer ख्रीदना तक बैन था। (कम्युनिस्ट/वामपंथी देश होने के कारण)
16. Cuba में इंटरनेट की भी पूरी आज़ादी नही है। यहां बेहद कम लोगों तक इंटरनेट की पहुँच है।
17. पश्चिमी गोलार्ध में क्यूबा पहला कम्युनिस्ट देश है।
18. यहां 17 से 28 साल के महिला और पुरूष सभी को दो साल के लिए क्यूबा की सेना में नौकरी करना जरूरी है।
19. क्यूबा में चुनाव के समय हर नागरिक का वोट करना जरूरी है।
20. क्यूबा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में गिना जाता है। (अधिक जानें – उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कितने देश हैं?)
21. गन्ने की फसल को क्यूबा की रानी फसल कहा जाता है। 18वीं सदी से क्यूबा की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक गन्ने की फसल पर निर्भर है।
22. नृत्य यहां के लोगों के जीवन का हिस्सा है। आप इन्हें उत्सवों और क्लबों के अलावा राह चलते भी थिरकते देख सकते हैं। बैले इनका पसंदीदा नृत्य है। यहां सामान्य बैले डांसर्स डॉक्टरों से ज्यादा कमाई कर लेते हैं।
Related Posts
- फिलीपींस देश से जुड़े 15 रोचक तथ्य
- नॉर्वे देश से जुड़े 19 रोचक तथ्य
- कनाडा के बारे में 6 महत्वपूर्ण जानकारियां
Note : अगर आपको Cuba in Hindi से जुड़ी जानकारी अच्छी लगी तो कृपा हमें Comments के माध्यम से जरूर अवगत करवाएं। अगर आपको इस विषय के बारे में और जानकारी चाहिए तो भी आप हमें Comment कर सकते हैं। धन्यवाद।
Comments
Post a Comment