यूरोप महाद्वीप में कितने देश हैं? No. of Countries in Europe

No. of Countries in Europe – यूरोप महाद्वीप में देशो की गिणती

यूरोप में कितने देश हैं

यूरोप पृथ्वी के सबसे छोटे महाद्वीपों में से एक है। भले ही ये सबसे छोटे महाद्वीपों में से एक हो लेकिन ये भी सत्य है कि यूरोप सबसे विकसित महाद्वीप है।

यूरोप महाद्वीप को लेकर एक बात हमेशा ही उलझाने वाली रही है कि यूरोप में कितने देश हैं? इस सवाल का उत्तर इंटरनेट पर अलग-अलग मिलेगा। लेकिन हम इस लेख में इसे स्पष्ट करने की कोशिश करेंगे।

यूरोप महाद्वीप में देशों की संख्या जानने के लिए सबसे पहले हमें ये जानना होगा कि यूरोप में किस तरह के ‘देश’ और ‘प्रदेश’ हैं-

1) पहले तो वो देश है जो पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में है।
2) दूसरे वो देश जो युरेशिया अर्थात् यूरोप में भी हैं और एशिया में भी।
3) तीसरे प्रकार के देश नहीं बल्कि प्रदेश है। इन्हें Dependencies जा Territories कहा गया है।

इनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है-

(आगे समझने के लिए ध्यान से पढ़ें और अगर हो सके तो अपने पास यूरोप का नक्शा रखिए। नक्शे की बढ़िया तस्वीर आपको यहां पर मिल जाएगी।)

1. वो देश जो पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में है

इस भाग में हमने उन देशों को रखा है जो पूरी तरह से यूरोप महाद्वीप में है और उनके देश होने से संबंधित कोई विवाद नहीं है। साथ ही इन देशों का कोई भी मुख्य भाग एशिया में मौजूद नहीं है।

यूरोप की मुख्य भूमि से थोड़ा दूर इंग्लैंड, आयरलैंड और माल्टा को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

सो इस तरह से कुल 44 देश है जो पूरी तरह से यूरोप में आते हैं। इनकी सूची नीचे दी गई है।

[table]
1,2,3
Albania,Hungary,Poland
Andorra,Iceland,Portugal
Austria,Ireland,Romania
Belarus,Italy,Russia
Belgium,Latvia,San Marino
Bosnia & Herzegovina,Liechtenstein,Serbia
Bulgaria,Lithuania,Slovakia
Croatia,Luxembourg,Slovenia
Czech Republic,Macedonia,Spain
Denmark,Malta,Sweden
Estonia,Moldova,Switzerland
Finland,Monaco,-
France ,Montenegro,Ukraine
Germany,Netherlands,United Kingdom
Greece,Norway,Vatican City
[/table]

Note :

1) ऊपर दिए देशों में Kosovo (कोसोवो) का क्षेत्र शामिल नहीं है। यह विवादित क्षेत्र घोषित है और Serbia इस पर अपना अधिकार बताता है।
2) United Kingdom में England और Scotland दोनों देश शामिल हैं।
3) हाल ही में स्पेन से अपने आपको अलग देश घोषित करने वाले कैटेलोनिया को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है।

2. वो देश जो यूरोप और एशिया दोनों में आते हैं

5 ऐसे देश है जो दोनो महाद्वीपों यूरोप और एशिया में आते हैं।

  1. Armenia
  2. Azerbaijan
  3. Georgia
  4. Russia
  5. Turkey

ऊपर दिए 5 देशों में केवल रूस ही एक ऐसा देश है जो संयुक्त राष्ट्र (UN) में Eastern Europe का मेंबर माना जाता है।

अगर आपको किसी परीक्षा में यह प्रश्न पूछा जाए कि रूस किस महाद्वीप में है तो उसका उत्तर आप युरेशिया ही दीजिए गा। लेकिन अगर Options में युरेशिया ना हो तो यूरोप का जवाब दीजिए गा।

UN के अनुसार रूस के सिवाए ऊपर के बाकी 4 देश एशिया में माने जाते हैं।

3. यूरोप के प्रदेश जो दूसरे यूरोप के देशों के प्रभाव में आते है।

यूरोप के आसपास कुछ ऐसे द्वीप है जो पूरी तरह से स्वतंत्र भी नहीं है और किसी देश के पूरे नियंत्रण में नही आते। ये प्रदेश मान्यता प्राप्त हैं और इन्हें Dependencies जा Territories कहा गया है।

ऐसे प्रदेशों की कुल गिनती 7 है जो कि नीचे दी गई है-

[table]
#,प्रदेश,किस देश के प्रभाव में
1,Jersey,UK
2,Isle of Man,UK
3,Guernsey,UK
4,Gibraltar,UK
5,Faroe Islands,Denmark
6,Alands Islands,Finland
7,Svalbard,Norway
[/table]

तो इस तरह यूरोप में कुल कितने देश हुए?

ऊपर दी गई जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि यूरोप में रूस समेत कुल 45 देश और 7 मान्यता प्राप्त प्रदेश हैं। इन 45 देशों में रूस के सिवाए उन चार देशों को नही जोड़ा गया है जो कि यूरोप और एशिया दोनों में आते हैं। ये देश हैं – Armenia(आर्मीनिया), Azerbaijan(आज़रबाइजान), Georgia(जॉर्जिया), Turkey(तुर्की).


Note : ऊपर यूरोप में देशों की गिनती हमने उस हिसाब से बताई है जिस हिसाब से हमने देशों और प्रदेशों के प्रकार को 3 भागों में बाँटा है। अगर आपके भी इस पर कोई विचार हों, तो आप कमेंट करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Comments