ओक ट्री के बारे में 16 रोचक तथ्य | Oak Tree in Hindi

About Oak Tree in Hindi

Oak एक पेड़ का नाम है जिसे हिन्दी में बांज, बलूत या शाहबलूत कहा जाता है। इसकी लगभग 600 से ज्यादा प्रजातियाँ है। यह पेड़ प्रमुख तौर पर उत्तरी गोलार्ध में ही पाया जाता है। उत्तरी गोलार्ध में यह मलेशिया से लेकर हिमालय, चीन, उत्तरी अमेरिका समेत उत्तरी ध्रुव पर भी पाया जाता है।

पेश हैं Oak Tree के बारे में आपका ज्ञान बढ़ाने वाले 16 तथ्य

ओक ट्री के बारे में 16 रोचक तथ्य – Oak Tree in Hindi

1. Oak Tree दिखने में सुंदर होता है इसलिए इसे पार्को में और सड़कों के किनारे लगाया जाता है। इसके पत्ते और टहनियों को काटकर इस पेड़ के कई तरह के डिज़ाइन बना दिए जाते हैं।

2. इस पेड़ की पहचान इसके पत्तों और फलों से होती है जिनकी तस्वीर ऊपर दी गई है।

3. Oak Tree की अलग-अलग प्रजातियों के पत्तों में थोड़ा सा फर्क होता है, लेकिन सभी खांचेदार दिखते हैं।

4. बांज के पेड़ का फल पकने के बाद लाल रंग का और बीच-बीच में से पीला होता है। इस फल को बांज फल (acorn) कहते है।

5. बांज फल मीठे भी हो सकते हैं और कड़वे भी। खाने के सिवाए इन फलों से टैनिन भी बनाया जाता है जोकि चमड़ा पकाने के काम आता है।

6. बांज के फल का आटा सुअरों को भी खिलाया जाता है। इसके लिए पहले फल को उबालकर, उसे सुखाया जाता है और फिर उसके आटे का केक बनाकर सुअर को दिया जाता है।

रेगिस्तानी ओक
रेगिस्तानी ओक पेड़

7. इन पेड़ों की एक किस्म रेगिस्तानी ओक काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह मध्यम आकार का पेड़ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। स्थानीय आदिवासी इस किस्म का उपयोग हथियार से लेकर कपड़े बनाने में करते थे।

8. बांज फल को उबालते समय इससे टैनिन बाहर निकल जाता है।

9. अगर आपको एक Oak Tree उगाना हो, तो इसके फल की मदद से ही उगाया जा सकता है। Oak Tree साल में लगभग 2000 बांज फल देता है जिनमें से सिर्फ 150 ही नए पेड़ को जन्म दे सकते है।

10. Oak Tree बड़ा होने में काफी समय लगाता है और यह 200 से 300 साल तक जिंदा रह सकता है। 20 साल की उम्र में यह फल देना शुरू करता है।

11. बांज के पेड़ के कई तरह के रंग होते है- हरे, लाल जा फिर काले। यह पेड़ 100 से 150 फुट तक की ऊंचाई तक बढ़ सकते है।

12. बांज पेड़ की लकड़ी बहुत ही बढ़िया किस्म की होती है जो 100 साल तक टिकाऊ रह सकती है। इसकी वजह से इससे फर्नीचन बनाया जाता है और पुराने समय में इससे पानी के जहाज बनाए जाते थे।

13. बांज के पेड़ की हमारे उत्तराखंड राज में बड़ी महत्ता है। इसे यहां पर हरा सोना कहा जाता है। यह पेड़ यहां के पर्यावरण, खेती-बाड़ी, समाज और संस्कृति से गहरा नाता रखता है।

14. बड़े-बड़े बांज के पेड़ों को पानी की काफी मात्रा की जरूरत होती है। एक दिन में लगभग 180 लीटर पानी की।

15. ओक अमरीका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, लाटविया, पोलैंड और सर्बिया सहित कई देशों का राष्ट्रीय पेड़ है क्योंकि यह शक्ति और धीरज का प्रतीक माना जाता है।

16. वर्तमान समय में ऐसे कई Oak Tress है जिनकी उम्र 1000 साल से ज्यादा है।

Read Also

Comments