कनाडा उत्तरी अमेरिका में बसा हुआ एक विशाल और विकसित देश है। लगभग 99.9 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। ‘कनाडा’ शब्द ‘कनाटा’ शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है- ‘गांव’ जा ‘बड़ा गांव’।
कनाडा के दक्षिण में अमेरिका बसा हुआ है और इसकी अमेरिका से लगती सीमा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। इस पोस्ट में कनाडा के 6 महत्वपूर्ण विषयों, जैसे कि देश के झंडे, राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशो, जनसंख्या इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है।
1. कनाडा का झंडा
कनाडा का वर्तमान झंडा 15 फरवरी 1965 को आधिकारिक तौर पर फहराया जाना शुरू हुआ था। इससे पहले कनाडा के झंडे का स्वरूप कई बार बदला जा चुका था।
कनाडा के झंडे को Flag of Canada जा फिर अनाधिकारिक रूप से कई बार Maple Leaf कहा जाता है। Maple कनाडा में पाए जाने वाले एक पेड़ का नाम है जिसके पत्ते को झंडे में अंकित किया गया है।
इस झंडे को Dr. George Stanley ने तैयार किया था जिन्होंने इसे तैयार करते समय कनाडा के इतिहास को ध्यान में रखा। Maple पेड़ के पत्ते को इसलिए अंकित किया गया है क्योंकि यहां के लोग सदियों से इस पेड़ के रस का उपयोग करते आए है और वर्तमान समय में भी कर रहे हैं।
झंडे में दो खड़ी हुई लाल रंग की पत्तियाँ भी है और बीच के सफेद भाग पर Maple पेड़ का पत्ती। इनका अनुपात 1:2:1 में है। सफेद रंग ईमानदारी और शांति को दर्शाता है जबकि लाल रंग कठोरता, शक्ति और वीरता के लिए है। यह लाल और सफेद रंग इंग्लैंड के झंडे से लिया गया है क्योंकि कनाडा पर अंग्रेज़ों का ही अधिकार था और कनाडा के ज्यादातर लोग अंग्रेज़ों के वंशज ही हैं।
2. कनाडा की जनसांख्यिकी
वर्ष 2016 में कनाडा की जनसंख्या साढ़े 3 करोड़ के लगभग है। 25 अगस्त 2017 तक अनुमानित आंकड़ा 3,66,77,787 है। यह आबादी पूरी दुनिया की आबादी का सिर्फ 0.49% ही है।
देश के बड़े क्षेत्रफल के मुकाबले देश की जनसंख्या बेहद कम है। यहां का जनसंख्या घनत्व महज 4 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है जो इसे दुनिया के सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाले देशों में से एक बनाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2017 में भारत का जनसंख्या घनत्व लगभग 452 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है यानि कि कैनेडा से 113 गुना ज्यादा।
कनाडा जनसंख्या के लिहाज से दुनिया में 38वें नंबर पर है और जनसंख्या घनत्व के लिहाज से 246 देशों में से 232वें नंबर पर।
यहां की 82.1% जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में रहती है। देश के सभी लोगों की औसत आयु 40.8 साल है।
3. कनाडा में धर्म
कनाडा एक धर्म निरपेक्ष राज्य है और यहां दुनिया के लगभग सभी प्रमुख धर्मों के लोग रहते है। धर्म ज्यादातर नागरिकों के रोज़ाना जीवन में कोई खास भूमिका नहीं निभाता, पर वो सभी भगवान में विश्वास ज़रूर रखते हैं।
साल 2011 के अनुसार कनाडा में धर्म के अनुसार जनसंख्या कुछ इस तरह से है-
- ईसाई – 67%
- गैर-धार्मिक – 23.9%
- इस्लाम – 3.2%
- हिंदू धर्म – 1.5%
- सिख धर्म – 1.4%
- बौद्ध धर्म – 1.1%
- यहूदी धर्म – 1.0%
- अन्य धर्म – 0.6%
ईसाई – ईसाई यहां पर बहुसंख्यक हैं और 67% में से लगभग 39% रोमन कैथोलिक शाखा को मानते है।
गैर-धार्मिक – गैर-धार्मिक जा Non-religious में वो लोग आते है, जिनका कोई धर्म नहीं है।
इस्लाम – 1871 की जनगणना में कैनेडा में सिर्फ 13 मुस्लिम ही थे लेकिन आज लगभग 12 लाख की आबादी के साथ इस्लाम कैनेडा का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।
हिंदू धर्म – हिंदू कैनेडा में लगभग चार समूहों में पहुँचे हैं। पहले वो जो अंग्रेजी राज से लेकर अब तक के भारत से गए है। इनमें से ज्यादातर गुजराती और पंजाबी हिंदू शामिल हैं। दूसरे श्रीलंका के तमिल है जो 1983 में श्रीलंका में हुई हिंसा के बाद सैंकड़ो की तादाद में कैनेडा आ गए। तीसरे कैनेडा के स्थानीय लोग ही है, जिन्होंने अपनी मर्ज़ी से हिंदू धर्म अपना लिया। चौथे नेपाली हिंदू है जो बहुत कम संख्या में कनाडा आ गए। 2011 में यहां हिंदुओं की संख्या 4 लाख 97 हज़ार थी जो कि कुल आबादी का 1.45% थी।
सिख धर्म – भारत से कैनेडा और अन्य देशों को जाने वाले प्रवासियों में सिख बड़ी तादाद में होते है। कैनेडा में भी सिख हिंदुओं के बाद सबसे बड़ा भारतीय समुदाय है। 2011 में यहां पर सिखों की संख्या 4 लाख 54 हज़ार थी जो कि कुल जनसंख्या का 1.4% थी।
4. जातीयता के अनुसार कैनेडा की जनसंख्या
2011 की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में जातीयता के अनुसार जनसंख्या कुछ इस तरह से है-
- European – 76.7%
- Asian – 14.2%
- Indigenous – 4.3%
- Black – 2.9%
- Latin American – 1.2%
- Multiracial – 0.5%
- Other – 0.3%
European लोगों में English (21.03%), French (15.82%), Scottish (15.11%), Irish (13.94%), German (10.18%) और Italian (4.63%) हैं।
चीनी लोगों की संख्या 3.9% और भारत समेत दक्षिण एशिया के लोगों की संख्या लगभग 4.0% है।
5. कनाडा में कितने राज्य हैं
कनाडा को 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में बाँटा गया है। तीनों केंद्र शासित प्रदेश देश के उत्तर में है, और क्योंकि उत्तरी ध्रुव से लगे होने के कारण वहां की आबादी बहुत कम है, इसलिए इन्हें राज्य का दर्जा देने की जरूरत नही पड़ी। आपको बता दे कि तीनों केंद्र शासित प्रदेशों का क्षेत्रफल भारत और नेपाल के क्षेत्रफल जितना है और आबादी महज 1 लाख 19 हज़ार। हमारे यहां कई शहरों की आबादी डेढ़ लाख से ज्यादा होती है।
नीचे कनेडा के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और उनकी राजधानियों के बारे में बताया गया है-
कनाडा के राज्यों के नाम और राजधानियां
- Province (राज्य) – Capital (राजधानी)
- Ontario (ओंटारियो) – Toronto (टोरंटो)
- Quebec (क्यूबैक) – Quebec City (क्यूबैक सिटी)
- Nova Scotia (नोवा स्कॉशिया) – Halifax (हैलिफ़ैक्स)
- New Brunswick (न्यू ब्रुंस्विक) – Fredericton (फ्रेडेरिक्टन)
- Manitoba (मनिटोबा) – Winnipeg (विनीपेग)
- British Columbia (ब्रिटिश कोलंबिया) – Victoria (विक्टोरिया)
- Prince Edward Island (प्रिंस एडवर्ड आईलैंड) – Charlottetown (शार्लेटटाउन)
- Saskatchewan (सस्केचेवान) – Regina (रिजायना)
- Alberta (अल्बर्टा) – Edmonton (एडमोंटन)
- Newfoundland and Labrador (न्यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर) – St. John’s (सेंट जॉन एस)
कनाडा के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और राजधानियां
- Territory (प्रदेश) – Capital (राजधानी)
- Northwest Territories (उत्तर पश्चिमी क्षेत्र) – Yellowknife (येलोनाइफ़)
- Yukon (युकोन) – Whitehorse (व्हाइटहॉर्स)
- Nunavut (नुनावुत) – Iqaluit (इकालुइत)
Note: इस देश में राज्यों को Provinces और केंद्र शासित प्रदेशों को Territories कहा जाता है।
6. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों क्षेत्रफल और जनसंख्या
राज्यों का क्षेत्रफल और जनसंख्या
केंद्र शासित राज्यों का क्षेत्रफल और जनसंख्या
Note: क्षेत्रफल में जल के स्रोतों जैसे कि नदियों और झीलों के क्षेत्रफल को भी शामिल किया गया है। लेकिन जो जल भाग पूरी तरह से ज़मीन द्वारा नही घिरे हुए उनका क्षेत्रफल शामिल नहीं किया गया है।
Comments
Post a Comment