कीवी पक्षी के बारे में 22 रोचक तथ्य | About Kiwi Bird in Hindi

कीवी पक्षी Kiwi Bird in Hindi

कीवी न्यूज़ीलैंड में पाया जाने वाला एक छोटा सा पक्षी है। इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत यही है कि ये ना उड़ने वाले पक्षियों में सबसे छोटा पक्षी है। ना उड़ने वाले पक्षियो में कीवी के सिवाए शुतुरमुर्ग और लगभग 60 पक्षियों की प्रजातियां शामिल हैं।

कीवी पक्षी के बारे में 22 रोचक तथ्य – About Kiwi Bird in Hindi

1. कीवी सिर्फ न्यूज़ीलैंड में ही पाया जाता है और ये यहां का राष्ट्रीय पक्षी घोषित है। पूरे देश के निवासियों को विश्व के अन्य भागों में कीवी के नाम से ही बुलाया जाता है।

2. भले ही कीवी उड़ नही सकते, लेकिन इनके पंख जरूर होते है। लेकिन ये इतने छोटे होते है कि शरीर के फरों में ही छिप जाते है।

3. अपनी लंबी चोंच की वजह से इन्हें अपने शिकार को पकड़ने में आसानी होती है। यह अक्सर कीड़ों मकौड़ो और फलो को ही ख़ाते हैं।

4. कीवीयों के संभोग का मौसम जून में शुरू होकर मार्च में खत्म होता है क्योंकि इस समय के दौरान इनके पास भोजन की अच्छी खासी मात्रा उपलब्ध होती है।

5. नर कीवी डेढ़ साल की उम्र में और मादा कीवी 3 साल की उम्र में सेक्स करने लायक हो जाते है।

6. यह पक्षी दुनिया के उन पक्षियों में से जिसके अंडे और शरीर के वजन का अनुपात दुनिया में सबसे ज्यादा है। इनका अंडा मादा के लगभग 15% वजन के बराबर होता है। जबकि शुतरमुर्ग में यह अनुपात सिर्फ 2% होता है।

7. मादा कीवी के अंदर बच्चा अंडे के रूप में विकसित होता है। बड़े अंडे के कारण मादा का पेट इतना फैल जाता है कि ये जमीन को छूहने लगता है। अंडा देने में ढ़ाई महीने का समय लगता है।

8. मादा कीवी एक बार में एक ही अंडा दे सकती है और साल में ये दो से तीन अंडे तक दे सकती है।

9. एक साधारण कीवी का वज़न डेढ़ से साढ़े तीन किलो तक होता है।

10. अन्य पक्षियो के विपरीत, कीवी के शरीर का औसतन तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होता है, जो कि बाकी के जानवरों से 2 डिग्री कम और मनुष्यों से 2 डिग्री ज्यादा होता है।

11. यह एक गुस्सैला जानवर है और अपने निवास स्थान को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है।

12. इस पक्षी को कीवी इसलिए कहा जाता है क्योंकि रात को कीवी-कीवी की आवाज़ निकालता रहता है। इस आवाज़ के कारण शुरू में ही लोगों ने इसे कीवी कहना शुरू कर दिया था और फिर इसे इसी नाम से जाना जाने लगा।

13. कीवी 40 साल की उम्र तक जी सकते है जबकि कैद में ये महज 30 साल ही जी पाते है।

Kiwi Fruit in Hindi
कीवी फल

14. कीवी सिर्फ एक पक्षी ही नहीं बल्कि एक फल का नाम भी है।

15. यह पक्षी दुनिया के किसी भी चिड़ियाघर में नहीं पाए जाते है क्योंकि न्यूज़ीलैंड के सिवाए किसी और जगह की जलवायु इसके जीवन जीने के लिए अनूकूल नही है।

16. कीवी हमेशा पेड़ो के खोखले तनो या फिर जमीन के अंदर बिल बनाकर रहते है।

17. इनके सुनने और सूंघने की शक्ति बहुत तेज़ होने के बावजूद इनकी नज़र थोड़ी कमज़ोर होती है। दिन के समय ये महज 2 फुट की दूरी तक देख सकते है और रात को 6 फुट की दूरी तक।

18. कीवी पक्षी की कुल 5 प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से दो को असुरक्षित की श्रेणी में रखा गया है और ये कभी भी खत्म हो सकती है।

19. कीवी पक्षी को सबसे बड़ा ख़तरा जंगलों की लगातार हो रही कटाई और घातक कीटनाशकों के प्रयोग से हुआ है। बाकी नुकसान इन्हें शिकारी पक्षियों के द्वारा भी हुआ है।

20. पहले ये माना जाता था कि कीवी ऑस्ट्रेलिया से न्यूज़ीलैंड आकर बसे है। लेकिन नई खोज़ो से पता चला है कि ये अफ्रीका से नाता रखते है और अफ्रीकी पक्षियो के रिश्तेदार है।

21. अब तक वैज्ञानिक मानते रहे हैं कि कीवी जैसे ना उड़ने वाले पक्षियो का विकास 13 करोड़ साल पहले हुआ। लेकिन ताजा खोज़ बताती है कि ऐसा 6 करोड़ साल पहले हुआ।

22. यह दुनिया का एकमात्र पक्षी है जिसकी चोंच के अंत में इसकी नासिका है।


More Birds/Animals Facts in Hindi

Comments