अमेज़न नदी लंबाई के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी और पानी की मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी नदी है। यह नदी दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के 8 देशों में फैली हुई है।
अमेज़न नदी के बारे में 18 तथ्य – About Amazon River in Hindi
1. अमेज़न के वर्षावन (Rain Forests) दुनिया के सबसे बड़े जंगल हैं। यह जंगल पृथ्वी पर पिछले साढ़े 5 करोड़ सालों से मौजूद हैं। ऊपर दी गई वीडियो में आप इन जंगलों की अद्भुत सुंदरता को देख सकते हैं। पूरा मज़ा लेने के लिए वीडियो को HD में चलाएं।
2. अमेज़न के वर्षावन पृथ्वी के कुल ऑक्सीज़न उत्पादन में 20% से ज्यादा योगदान देकर पर्यावरण संतुलन में बेहद अहम भूमिका निभाते है, जिसकी वजह से इन्हें ‘पृथ्वी का फेफड़ा’ भी कहा जाता है।

3. अमेज़न की 1100 से अधिक सहायक नदियां हैं, जिनमें से 17 नदियों की लंबाई 1,500 किलोमीटर से ज्यादा हैं।
4. अमेज़न की लंबाई 6200 से 7000 किलोमीटर तक मानी जाती है। वर्षा के मौसम के कारण नदी की लंबाई बढ़ जाती है जिसकी वजह से ये कई बार दुनिया की सबसे लंबी नदी नील (6,853 km) से भी आगे निकल जाती है।
5. अमेज़न नदी जिन आठ देशों में फैली हुई है उनके नाम हैं – ब्राज़ील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना।
6. ब्राज़ीन का सबसे बड़ा शहर मनौस (Manaus) अमेज़न नदी के किनारे पर बसा हुआ है, जिसकी आबादी लगभग 1 करोड़ 80 लाख है।
7. अमेज़न में मछलियों की 3000 अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती है। नई प्रजातियों की खोज़ लगातार होती रहती है।
8. दुनिया का सबसे बड़ा सांप एनाकोंडा (Anaconda) अमेज़ॅन नदी में ही रहता है। एनाकोंडा अक्सर बड़े जानवरों जैसे कि बकरी समेत मनुष्यों को भी निगल जाता है।
9. दक्षिण अमेरिका में जब वर्षा का मौसम होता है तो इस नदी की चौड़ाई कई जगह पर 190 किलोमीटर हो जाती है।
10. अमेज़न नदी के वर्षावनों में 400 से 500 जनजातियों के लोग रहते है जो कि दक्षिण अमेरिका के मूल निवासी है। माना जाता है कि इनमें से 50 जनजातियों के लोग कभी भी बाहरी लोगों के संपर्क में नही आए हैं।
11. ज्यादातर नदियों की तरह अमेज़न नदी के उद्गम स्थान को लेकर भी मतभेद पाए जाते हैं। अलग-अलग खोज़ों में इस नदी के शुरुआती स्थान को अलग-अलग बताया गया है।
12. English Wikipedia के अनुसार इस नदी का शुरूआती स्थान पेरू देश में स्थित रियो मैनटारो नदी (Rio Mantaro River) को माना गया है।
13. मैनटारो नदी से शुरू होकर महाद्वीप के उत्तर में कई सहायक नदियों के साथ होती हुई अमेज़न पूर्वी दिशा की और बढ़ती है और अटलांटिक महासागर में गिर जाती है। चित्र में आप गूढ़े नीले रंग में अमेज़न नदी को देख सकते हों और बाकी उसकी मुख्य सहायक नदियां है।
14. अटलांटिक महासागर में अमेजॉन जितना मीठा पानी मिलाती है वो पूरी धरती के समुंद्रों में मौजूद मीठे पानी का 20 प्रतीशत से ज्यादा है।
15. इस महान नदी को लंबे समय से यातायात के लिया उपयोग किया जा रहा है।
16. इंसान लगभग 11 हज़ार साल पहले अमेज़न के क्षेत्रों में पहुँचे थे।
17. साल 2019 में अमेज़न नदी के जंगलों में भयंकर आग लग गई। पर्यावरण की दृष्टि से यह एक गंभीर मामला है।
18. अमेज़न जंगल में जाने से पहले मौसम का भी ख्याल रखना जरूरी है क्योंकि बारिश का मौसम यहां के लिए बहुत ही घातक साबित हो सकता है। यहां पर कब बारिश हो जाए किसी को पता नहीं होता. यहां पे उम्मीद से ज्यादा बारिश अक्सर मुसीबत बन जाती है।
जरूर पढ़ें- सिन्धु नदी का परिचय और इतिहास
Comments
Post a Comment