सैंटा क्लॉस के बारे में 10 रोचक तथ्य | Santa Claus in Hindi

Santa Claus in Hindi

सैंटा क्लॉस पश्चिमी देशों की लोक कथाओं का एक पात्र है। कथाओं में दिखाया गया है कि सैंटा क्लॉस क्रिस्मस की पूर्व संध्या, यानि 24 दिसंबर की रात के समय के दौरान अच्छे बच्चों के घरों में आकर उन्हें गिफ्ट देता है। सैंटा क्लॉस को आम तौर पर एक मोटे, हंसमुख, सफेद दाढ़ी वाले बुजुर्ग के रूप में चित्रित किया जाता है, जिसके सफ़ेद कॉलर और कफ़ वाला लाल कोट पहना होता है। इसके सिवाए उसने चमड़े की काली बेल्ट और बूट भी पहने होते है।

आइए आपको सैंटा क्लॉस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं-

सैंटा क्लॉस के बारे में 10 रोचक तथ्य – Santa Claus in Hindi

1. सैंटा क्लॉस को कई नामों से जाना जाता है, जैसे कि सेंट निकोलस (Saint Nicholas), फादर क्रिसमस (Father Christmas), क्रिस क्रिंगल (Kris Kringle)। हिन्दी में इसे सांता क्लॉज़ कहा जाता है।

2. कई कथाओं में यह कहा गया है है कि सैंटा क्लॉस फिनलैंड देश के लोपलैंड राज्य के पहाड़ों में अपनी पत्नी के साथ रहता है। तो वहीं कुछ फिल्मों में उसे उत्तरी ध्रुव पर बसा हुआ भी बताया गया है।

3. एक लोक-कथा के अनुसार सांता पूरी दुनिया के ‘अच्छे’ और ‘शरारती’ बच्चों की लिस्ट बनाता है। जो बच्चे अच्छे होते हैं, उन्हें तोहफ़े में ‘खिलौने और कैंडी समेत बहुत कुछ’ मिलता है और जो ज्यादा शरारती होते है, उन्हें ‘कोयला’ मिलता है।

4. सांता के सभी खिलौने उसकी वर्कशाप में बनाए जाते है, जिसमें हज़ारों बौने मज़दूर उसकी सहायता करते है।

5. कथाओं में कहा गया है कि सांता की वर्कशाप में बौने पूरा साल खिलौने बनाने का काम करते रहते है।

santa claus history in hindi

6. अगर सांता की कहानी की तरह आज, क्रिस्मस की पहली रात को पूरी दुनिया में खिलौने बांटने हों, तो एक सेकेंड में 5 हज़ार बच्चों को खिलौने देने पड़ेंगे, वो भी जब वो सो रहे हों। इस हिसाब से सांता कि बेपहियों की गाड़ी (sleigh) दुनिया का सबसे तेज़ चलने वाला वाहन है।

7. Santa Claus का जन्म 270 ईस्वी में हुआ माना जाता है, यानि कि 2021 में उसकी उम्र 1750 साल है।

8. सांता क्लॉस से जुड़ी एक कहानी यह भी है कि उसने एक बार तीन मरे हुए बच्चों को जीवित कर दिया था। असल में एक कसाई तीन बच्चों को भहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता है और उन्हें मारकर उनका मास बेचने की कोशिश करता है। जब इस बात का पता सैंटा को लगता है, तो वो उन तीन बच्चों को दोबारा जीवित कर देते हैं।

9. सैंटा क्लॉस के फिनलैंड वाले पते पर अगर आप खत भेजे तो आपको उसका जवाब भी मिलेगा। कई स्थानों पर सांता के पोस्टल वॉलेन्टियर रहते हैं जो सांता के नाम आए इन खतों का जवाब देते हैं। सैंटा का फिनलैंड वाला पता नीचे दिया गया है-

Santa Claus
Santa Claus Main Post Office
FI-96930 Arctic Circle
FINLAND

10. जब संता के खिलौने बांटने का काम पूरा हो जाता है, तो वो क्या करता है? वो सबसे पहले थोड़ा सा आराम करके, अपनी पत्नी मिसेज़ क्लॉस के साथ छुट्टी मनाता है और फिर से काम में जुट जाता है। वो उसी तरह से अच्छे और शरारती बच्चों की लिस्ट तैयार करता है और अगले क्रिस्मस की तैयारी शुरू कर देता है।

Comments