वर्तमान समय में बीजेपी भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। लोकसभा समेत 17 राज्यों में बीजेपी और इसके सहयोगी दलों के पास बहुमत है।
इस पोस्ट में हम आपको उन राज्यों के बारे में बताएंगे जिनमें बीजेपी और इसके सहयोगी दलों की सरकार है। साथ ही साथ अन्य दलों की किन राज्यों में सरकारे हैं, इसकी जानकारी भी दी गई है।
- BJP Govt.
- Coalition with BJP
- Congress Govt.
- Coalition with Congress
- Other Parties Govt.
- President’s rule
- No legislature
जिन राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं
वर्तमान समय में 12 राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री है, जिनकी सूची नीचे दी गई है।
राज्य – मुख्यमंत्री
1. अरुणाचल प्रदेश – पेमा खांडू
2. असम (असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ) – हेमन्त बिश्वा शर्मा
3. गोवा (गोवा फॉरवर्ड पार्टी और महाराश्ट्रावादी गोमंतक पार्टी के साथ) – प्रमोद सावंत
4. गुजरात – भूपेंद्र पटेल
5. हरियाणा – मनोहर लाल खट्टर
6. मणिपुर (नागा पीपुल्स फ्रंट, नेशनल पीपल्स पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ) – एन बीरेन सिंह
7. उत्तर प्रदेश – योगी आदित्यनाथ
8. उत्तराखंड – पुष्कर सिंह धामी
9. हिमाचल प्रदेश – जयराम ठाकुर
10. त्रिपुरा – बिप्लब कुमार देव
11. कर्नाटक – बसवराज सोमप्पा बोम्मई
12. मध्य प्रदेश – शिवराज सिंह चौहान
जिन राज्यों में बीजेपी के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं
नीचे दिए 5 राज्यों में बीजेपी के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री है और बीजेपी जूनियर पार्टनर के तौर पर सत्ता में है।
राज्य – मुख्यमंत्री
1. पॉन्डिचेरी – एन॰ रंगास्वामी
2. सिक्किम (सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के साथ) – प्रेम सिंह तमांग
3. बिहार (जनता दल (संयुक्त) के साथ) – नितीश कुमार
4. मेघालय – (NPP और कई के साथ) – कॉनराड संगमा
5. मिज़ोरम (मिज़ो नेशनल फ्रण्ट के साथ) – ज़ोरामथंगा
कांग्रेस की किन राज्यों में सरकार है
कभी पूरे देश पर राज करने वाली कांग्रेस 2 राज्यों की सत्ता पर काबिज़ है। इसके सिवाए झारखंड़, तमिलनाडू और महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन सरकार चला रही है।
राज्य – मुख्यमंत्री
1. राजस्थान – अशोक गहलोत
2. छत्तीसगढ़ – भूपेश बघेल
3. झारखंड (झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ) – हेमंत सोरेन
4. महाराष्ट्र (शिव सेना और राष्टवादी कांग्रेस पार्टी के साथ) – उद्धव ठाकरे
5. तमिलनाडु (DMK के साथ) – M.K. Stalin
अन्य राज्यों में कौन से दलों की सरकार है
6 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में BJP और Congress के सिवाए अन्य पार्टियों की सरकार है। जम्मू और कश्मीर राज्य का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजन होने के बाद, जहां जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू है, तो वहीं लद्दाख अब पूरी तरह से एक केंद्र शासित इकाई बन चुका है, और वहां पर विधानसभा नहीं है।
राज्य – मुख्यमंत्री – दल
1. केरल – पिनाराई विजयन – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
2. ओडिशा – नवीन पटनायक – बीजू जनता दल
3. तेलंगाना – के. चंद्रशेखर राव – तेलंगाना राष्ट्र समिति
4. पश्चिम बंगाल – ममता बनर्जी – सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस
6. आंध्र प्रदेश – जगनमोहन रेड्डी – वाईएसआर कांग्रेस
7. पंजाब – भगवंत मान
7. दिल्ली – अरविंद केजरीवाल – आम आदमी पार्टी
8. नागालैंड (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ) – नेफियू रियो
9. जम्मू और कश्मीर – राष्ट्रपति शासन
जैसा कि आप जानते हैं कि देश में हर साल चुनाव होते रहते है और सरकारे बदलती रहती है। इसलिए ऊपर दी जानकारी में कुछ बदलाव होता है तो उसे अपडेट कर दिया जाया करेगा। आखरी बार मार्च 2022 में पाँच राज्यों में हुए चुनाव के बाद अपडेट किया गया।
Comments
Post a Comment