हड्डियों से जुड़े 30 मज़ेदार तथ्य | About Bones in Hindi

Bones in Human Body in Hindi

हड्डियों के बारे में 30 रोचक तथ्य – Interesting Facts about Bones in Hindi

1. जन्म के समय मानव का अस्थि-पंजर (कंकाल) लगभग 300 हड्डियों से बना होता है। 18 की उम्र तक पहुँचते-पहुँचते कई हड्डियां आपस में मिल जाने से हड्डियों की गिनती 206 रह जाती है।

2. हड्डियां 20 साल की उम्र तक बढ़ती रहती हैं। 30 साल की उम्र में हमारे अस्थि-पंजर का वज़न और घनत्व सबसे ज्यादा होता है।

3. अनुभागीय कंकाल (Appendicular Skeletal) में 126 हड्डियां होती हैं। यह भाग शरीर को गति करने में सहायता करता है और कुछ अंगों की रक्षा करने का काम करता है।

Bone in Hindi

4. हमारे अक्षीय कंकाल भाग (Axial Skeleton Part) में 80 हड्डियां होती है। यह भाग हमारे शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से के बीच संतुलन बनाए रखता है।

5. हड्डियां शरीर को चलाने (स्थानांतरित करने), सहारा देने और शरीर के विभिन्न अंगों की रक्षा करने मे सहायता करती हैं। साथ ही यह लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने और खनिज लवणों का भंडारण का काम भी करती हैं।

bone information in hindi

6. शरीर में सबसे लंबी हड्डी जांघ की हड्डी होती है। इसे English में Femur करते हैं। जाँघ की हड्डी इतनी शक्तिशाली होती है कि यह हर क्यूबिक इंच पर 7800 किलों वजन झेल सकती है।

7. शरीर में सबसे छोटी हड्डी कान के अंदर होती है जिसे अंग्रेजी में Stapes कहा जाता है। Stapes की लंबाई सिर्फ 2.8 मिलीमीटर होती है।

kaan ki haddi

8. हमारी त्वचा की तरह ही हमारी हड्डियों का भी पुननिर्माण होता रहता है। 7 साल में आपकी हर हड्डी के अंश पूरी तरह से बदल चुके होते हैं।

9. हाथों, उंगलियों और कलाई में कुल मिलाकर 54 हड्डियां होती हैं।

10. दांत हमारे अस्थि पंजर (कंकाल) का हिस्सा ही होते हैं लेकिन इन्हें हड्डियों में नहीं गिना जाता है।

11. महिलाओं और पुरूषों के अस्थि पंजर के बीच थोड़ा सा फर्क होता है। महिलाओं का कंकाल आम तौर पर थोड़ा छोटा होता है और कोख (Pelvis) की हड्डिया कुछ खुलीं सी होतीं है ताकि बच्चे को जन्म देते समय सहायता मिल सके।

bones in hindi

12. ज्यादातर हड्डियों की बाहरी परत घनी और मजबूत होती है। बाहरी परत के बाद हल्केपन के लिए हवा से भरी बिलकुल थोड़ी सी जगह और फिर अंदर एक नरम, लचीला, ऊतक (tissue) पदार्थ होता है जिसे Bone Marrow (अस्थि-मज्जा) कहा जाता है।

13. Bone Marrow हमारे शरीर के कुल वज़न का 4% हिस्सा होता है। यह Red Blood Cells (लाल रक्त कोशिकाओं) को बनाता है जो हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। Bone Marrow Lymphocytes (लिम्फोसाइटों) का उत्पादन भी करता है जो लसीका तंत्र (Lymphatic System) का मुख घटक है। लसीका तंत्र हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को मज़बूत बनाता है।

14. Calcium हमारी हड्डियों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाए रखता है।

15. जहां पर हमारी हड्डियां मिलती हैं उन्हें जोड़ कहा जाता है। हमारी खोपड़ी में एक भी जोड़ नहीं होता जबकि हमारे कूल्हों के जोड़ कई तरह की गतियां करने के योग्य हैं।

16. माशपेशियां और टिशु हमारी दो हड्डियों को जोड़ने का काम करती हैं।

17. जन्म के समय सिर्फ हमारे कान की हड्डी ही पूरी बढ़ी हुई होती है।

18. हमारे शरीर का 14% वजन हड्डियों में होता है।

19. इंसान और जिराफ दोनों के गले में 7 हड्डियाँ होती है।

20. पूरे शरीर में केवल एक हड्डी बिना जोड़ की होती है। यह हड्डी गले में पाई जाती है।

21. हमारी कोहनी से कुछ टकराने पर जो करंट सा लगता है वह असल में हड्डी की वजह से नही बल्कि नस की वजह से पैदा होता है।

22. अक्सर लोगों की हाथ की हड्डी सबसे ज्यादा टूटती है।

23. हमारे शरीर की सभी हड्डियों को उनकी shape के अनुसार 5 वर्गों में बांटा गया है – लंबी, छोटी, सपाट, अनियमित और तिल के आकार जैसी।

24. जिस मुँह से हम खातें है, यह 14 हड्डियों से बना होता है।

25. अगर आपकी कोई हड्डी टूट गई है तो उसे ठीक होने में 12 हफ्ते तक लग सकते हैं।

26. मानव शरीर में जितना कैल्शियम होता है उसका 99% हड्डियों और दाँतो पाया जाता है।

27. बच्चा पैदा करते समय मां को होने वाला दर्द एक साथ 20 हड्डियां टूटने के बराबर हैं।

28. आमतौर पर लोगों में भ्रम है कि हड्डियां घूम जाती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। हड्डियां नहीं बल्कि उनके जोड़ों में घुमाव होता है। जैसे घुटने के जोड़।

29. मानव खोपड़ी में 22 हड्डियां होती हैं जो आपस में जुड़ी हुई होती हैं। मानव की खोपड़ी को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है एक कपाल जिसमें हमारा मस्तिष्क सुरक्षित रहता है और दूसरा चेहरा। कपाल की 8 प्लेटनुमां हड्डियां होती हैं जो आपस में जुड़ी होती हैं। और चेहरे की कुल 14 हड्डियां होती हैं।

30. रीढ़ की हड्डी में 33 मनके होते हैं।

Related Human Body Facts

Comments