न्यूयॉर्क शहर से जुड़े 25 रोचक तथ्य, यहां महिलाए टॉपलेस घूम सकती हैं !

New York in Hindi

नमस्ते, आपने न्यूयॉर्क के बारे में जरूर सुना होगा कि यह अमेरिका का एक शानदार और विकसित शहर है, पर हम आपको बताते चलें कि आपकी जानकारी अधुरी है। असल में न्यूयॉर्क अमेरिका का एक राज्य है जब कि जो न्यूयॉर्क शहर है उसे न्यूयॉर्क सिटी के नाम से जाना जाता है। न्यूयॉर्क सिटी न्यूयार्क राज्य का सबसे बड़ा शहर है।

आज हम आपको न्यूयॉर्क सिटी से जुड़े कई मज़ेदार तथ्य बताएंगे। न्यूयॉर्क सिटी का क्षेत्रफल लगभग 1213 वर्गकिलोमीटर है और यह लगभग 86 लाख की आबादी के साथ अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है।

यह शहर दुनिया के सबसे बड़े महानगरों में से एक बन चुका है। विश्व व्यापार, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है।

न्यूयॉर्क शहर से जुड़े 25 रोचक तथ्य – New York in Hindi

1. हम में से कई लोगों को लगता है कि न्यूयॉर्क अमेरिका की राजधानी है, पर असल में ऐसा नहीं है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है। न्यूयॉर्क सिर्फ एक साल के लिए अमेरिका की राजधानी रहा था – 1789 ईसवी में।

2. न्यूयॉर्क में रहने वाले 37 प्रतीशत लोगों ने किसी ओर देश में जन्म लिया है।

3. महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन की आंखों को न्यूयॉर्क की एक लैब में संभाल कर रखा गया है।

4. न्यूयॉर्क शहर में जितने कत्ल होते है उससे ज्यादा तो यहां लोग आत्महत्या कर लेते है।

5. न्यूयॉर्क राज्य में एक ही लिंग के लोगों का शादी करना गैरकानूनी नहीं है।

6. न्यूयॉर्क में एक गगनचुंबी इमारत ऐसी है जिसमें एक भी खिड़की नहीं है।

7. दुनिया के सबसे पहले underground park का निर्माण न्यूयॉर्क में किया जाएगा।

8. न्यूयॉर्क शहर में जिन लोगों के पास घर है, वो अपने घर के पास फ्री में पेड़ लगाने के लिए प्रशासन को कह सकते हैं।

9. न्यूयॉर्क में दक्षिणी ध्रुव से 15 गुणा ज्यादा बर्फ़बारी होती है।

10. साल 2015 में न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले सभी लोगों को निर्देष दिया गया था कि वो अपने पुराने इलेट्रोनिक डिवाइस जैसे कि TV और Computer बदल ले नहीं तो उन्हें 100 डॉलर जुर्माना किया जाएगा।

11. शहर के हर 21 लोगो में से 1 व्यक्ति लखपति है।

12. New York में बिना emergency के कार का हॉर्न बजाना गैरकानूनी है।

13. न्यु यार्क में से लगभग 37 फीसदी गर्भवती महिलाएं abortion करवा लेती हैं।

14. अगर न्यूयॉर्क शहर की पुलिस को इसकी सेना मान लिया जाए और न्यूयॉर्क शहर को एक अलग देश तो इसकी सेना अर्थात् पुलिस 20वीं सबसे ज्यादा फंड पाने वाली सेना होगी।

15. साल 2014 की एक रिसर्च से चला है कि न्यूयॉर्क अमेरिका की सबसे unhappiest city है।

16. न्यूयॉर्क में जितने लोगों के पास घर नहीं है उससे चार गुणा ज्यादा घर ऐसे है जो उनके मालिक के पास फालतु पड़े है और वो उनमें नहीं रहते।

17. न्यूयॉर्क शहर के वासी 311 नंबर पर काल करके अपने लिए फ्री कोडंम और तेल मंगवा सकते है।

18. न्यूयॉर्क के स्कूलों में छोटी कलासों में पढ़ने वाले 21 प्रतीशत बच्चे मोटापे का शिकार हैं।

19. यदि आप न्यूयॉर्क में कोई सिंगल बेडरूम वाला कमरा किराए पर लेते है तो आपको प्रति महीना 3,400 डॉलर तक का किराया भरना होगा। 3400 डॉलर लगभग 2 लाख भारतीय रूपए के बराबर हैं।

20. न्यूयॉर्क पर 9/11 हमले की वजह से शहर को लगभग 30 अरब डॉलर का घाटा हुआ था। 30 अरब डॉलर लगभग 2 लाख करोड़ रूपए के बराबर हुए। (तुलना के लिए बता दे कि हमारे देश में कांग्रस का 2G घोटाला 1.75 लाख करोड़ का था।)

21. 28 नवंबर 2012 का दिन न्यूयॉर्क में सबसे शांत दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन एक भी अपराध की वारदात नहीं हुई थी। इस दिन बुद्धवार था।

new york facts in hindi

22. न्यूयॉर्क में अगर कोई महिला topless घूमे, तो यह गैरकानूनी नहीं है। इसके पीछे तर्क यह है कि महिलाओं को भी पुरूषों की तरह आज़ादी से घूमने का अधिकार है।

23. न्यूयॉर्क शहर में लगभग 1600 pizza restaurants हैं।

24. अमेरिकी के न्यूयॉर्क शहर की सवा सौ साल पुरानी मेट्रो वहां की lifestyle का हिस्सा है। न्यूयॉर्क सिटी सबवे दुनिया की उन गिनी-चुनी मेट्रो सेवाओं में है, जो 24X7 चलती हैं।

25. इस शहर में स्थित Federal Reserve Bank में दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार हैं। इसके एक chamber में 80 फीट की गहराई पर 7 हज़ार टन सोने के बार सुरक्षित रखे गए हैं जिनकी कीमत 90 अरब अमेरिकी डॉलर यानि कि करीब 7 लाख करोड़ भारतीय रूपए के बराबर है।

See Also

Comments