नॉर्वे यूरोप महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है। पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के पास स्थित होने के कारण यह देश बहुत ठंडा है और बर्फीली पहाड़ियों और ग्लेशियरों से भरा पड़ा है। आइए आपको इस देश के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं-
[table]
Country,Kingdom of Norway
Capital,Oslo (ओस्लो)
Official Language,Norwegian
Area,3’85`178 km²
Population, 53’55’000 (2018)
Population Density,15/km²
Phone Code,+47
Currency,Norwegian Krone (NOK)
Internet TLD,.no
[/table]
नॉर्वे देश से जुड़े 28 रोचक तथ्य, यहां आधी रात को सूरज निकलता है!
1. नॉर्वे की जेलों में कैदियों को इंटरनेट की सुविधा मिलती है। राजधानी ओस्लो के तट से करीब 75 किलोमीटर दूर एक द्वीप पर बैस्ट्वॉय जेल (Bastoy Prison) है। यहां रहने वाले अपराधियों पर मर्डर, रेप और स्मगलिंग के मुकदमे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यहां के अपराधियों के लिए यह द्वीप एक छुट्टी मनाने की जगह है। इस जेल में कैदियों को लगभग हर तरह के काम करने की छूट होती है जो वह करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि नॉर्वे सरकार का कहना है अपराध सुधारने का प्रयास पहले दिन से ही होना चाहिए।
2. इस देश के नागरिक दुनिया के किसी भी दूसरे देश के मुकाबले ज्यादा किताबें पढ़ते हैं, और वे हर साल औसतन 500 क्रोनर (पाँच हज़ार रुपए) किताबों पर खर्च करते हैं।
3. अगर आप नॉर्वे में कोई अच्छी किताब लिखते है, तो सरकार उसकी 1000 Copies ख्रीद लेती है तांकि उसे देश भर की लाइब्रेरियों में रखा जा सके। यहां हर साल दो हज़ार से ज्यादा किताबें प्रकाशित होती हैं।
4. इस देश में 12 साल से कम बच्चों के लिए कोई विज्ञापन बनाना गैरकानूनी है।
5. Norway में पुरुषों के लिए दो नाम बहुत popular हैं – Odd और Even.
6. नॉर्वे में एक Town है जिसका नाम है – Hell, यानि कि ‘नरक’ ।
7. नॉर्वे में 17 मई का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1814 ईसवी में नॉर्वे का संविधान बना था। देश के संसद को ‘स्टोरटिंग’ कहा जाता है जिसके सदस्य हर चार साल बाद चुने जाते हैं।
8. नॉर्वे में 872 ईस्वी से ही राजवंश की परंपरा चली आ रही है। यहां के वर्तमान राजा ‘हेराल्ड पांचवें’ है जो 1991 में अपने पिता ‘ओलाव पांचवें’ की मृत्यु के बाद से इस पद पर आसीन हैं।
9. किंग हेराल्ड के बारे में एक बेहद दिलचस्प बात है। उन्होंने ने तय किया था कि वह कभी शादी नहीं करेंगे अगर उनकी शादी उससे नहीं हुई जिससे वो प्यार करते हैं। वो एक कपड़े के व्यापारी की बेटी से प्यार करते थे। नॉर्वे सरकार की मदद से उनकी शादी उस लड़की से हो पाई। वो लड़की Sonja Haraldsen है जो अब नॉर्वे की रानी है।
10. नॉर्वे के स्वर्गीय राजा ओलाव पांचवे (1903-1991) public transportation का इस्तेमाल करते थे और टिकटों के पैसे भी खुद ही देते थे। ओलाव पांचवें एक सक्रिय नाविक थे और इन्होंने 1928 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी जीता था।
11. Norway को यहां के लोग Nordweg कहते है जिसका अर्थ है – Northern Way (उत्तरी रास्ता)।
12. स्वीडन और नॉर्वे 1814 से 1905 तक एक ही देश थे। 1905 में स्वीडन नॉर्वे से अलग हो गया था।
13. 2013 के वैश्विक शांति सूचकांक में नॉर्वे दुनिया के सबसे शांतिप्रिय देशों में से एक था, जिसकी रैंकिंग 162 देशों में से 11 थी।
14. 2017 में नॉर्वे पहला ऐसा देश बना जिसने FM radio को पूरी तरह से बंद कर दिया।
15. साल 2008 में नॉर्वे में एक पेंगुइन को ‘नाइट’ की उपाधि दी गई थी। उस पेंगुइन का नाम ‘निल्स ओलाव’ (Nils Olav) था और उसे यह उपाधि सेना में काम करने के लिए दी गई थी।
16. दूसरे विश्व युद्ध के बाद Norway में सिर्फ 10 पुलिसवालों की हत्या हुई है।
17. दूसरे विश्व युद्ध के बाद जिन देशों ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की थी, उनमें नॉर्वे की भी मुख्य भूमिका थी। संयुक्त राष्ट्र के पहले महासचिव नॉर्वे के ‘ट्रीगवी लाई’ (Trygve Lie) थे।
18. नॉर्वे में आप अपने कुत्ते को बांध कर नहीं सकते, ऐसा करना यहां गैरकानूनी है। केवल जरूरी परिस्थितियों में आप कुत्ते को बांध सकते हैं।
19. साल 2011 में नॉर्वे मे मक्खन (butter) की बहुत कमी हो गई थी। यह पर 250 ग्राम मक्खन की कीमत 50 अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गई थी।
20. 1999 में नॉर्वे के सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका के एक drug smuggler को शरण देने का फैसला किया क्योंकि उनके अनुसार अमेरिका के जेल मानवों के रहने लायक नहीं है।
21. नॉर्वे जलवायु परिवर्तन से सबसे कम प्रभावित देश है।
22. Norway की तटरेखा लगभग 1,01,388 किलोमीटर लंबी है जो कि पृथ्वी के ढाई चक्कर लगाने के बराबर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नॉर्वे के पास 50 हज़ार से ज्यादा द्वीप हैं और इसके मुख्य भाग का तट काफी कटा-फटा हुआ है।
23. इस देश में कोई भी व्यक्ति अपनी कमाई को छुपा नहीं सकता। यहां का टैक्स डिपार्टमेंट हर नागरिक की कमाई को अपनी वेबसाइट पर डाल देता है ताकि उसे हर कोई देख सके।
24. नॉर्वे में अगर आप कोई कत्ल कर दें तो आपको शायद फांसी नहीं होगी क्योंकि यहां सबसे बड़ी सज़ा बस 21 साल की कैद है। यहा पर सारी उम्र कैद रहने की सज़ा को 1971 में खत्म कर दिया गया था।
25. अगर नॉर्वे में आप अपने घर में टीवी रखते हैं तो आपको उसका सालाना लाइसेंसिंग फीस देनी होती हैं, जो की लगभग 24 हज़ार हैं।
26. नार्वे में कुल कारों में 53% और नीदरलैंड्स में 55% इलेक्ट्रिक हैं।
27. नॉर्वे डे एंड नाईट : नॉर्वे देश के उत्तरी भाग में मई से जुलाई तक लगभग 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और महज 40 मिनट के अंतराल पर उग आता है। ये घटना नॉर्वे के उत्तरी छोर पर मौजूद हैमफेस्ट (Hammerfest) शहर में होती है।
28. नार्वे की लगभग 75% आबादी ईसाई धर्म के अलग-अलग फिर्को को मानती है। तो वहीं 20% आबादी किसी भी धर्म से नहीं जुड़ी हुई। अन्य प्रमुख वैश्विक धर्मों में से इस्लाम को मानने वाले लोगों की संख्या यहां पर 3.41%, बौद्ध धर्म को मानने वालों की 0.40% और हिन्दू धर्म को मानने वालों की 0.21% है।
जरूर पढ़ें- नॉर्वे देश का इतिहास | Norway History in Hindi
More Countries Facts in Hindi
- क्यूबा देश से जुड़े 19 रोचक तथ्य
- फिलीपींस देश से जुड़े 15 रोचक तथ्य
- ऑस्ट्रेलिया देश की 33 मज़ेदार जानकारियां
Note : अगर आपके पास Norway से जुड़ी और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट मैं लिखे हम इसे Update करते रहेंगे।
Comments
Post a Comment