लंदन शहर से जुड़े 26 रोचक तथ्य | Amazing Facts About London in Hindi

लंदन

लंदन शहर इंग्लैंड की राजधानी है और यह शहर संसार के नक्शे पर एक महत्वपूर्ण बिंदु है क्योंकि यह उस ब्रिटिश साम्राज्य की राजधानी रह चुका है जिसके राज्य में कभी भी सूरज नहीं डूबता था। भले ही दूसरे विश्व युद्ध के बाद लंदन शहर का महत्व कम हो गया है पर आज भी यह आर्थिक, राजनैतिक, शिक्षा, मनोरंजन, फ़ैशन और मीडिया के लिहाज़ से एक ग्लोबल शहर का दर्जा रखता है।

लंदन शहर से जुड़े 26 रोचक तथ्य – Amazing Facts About London in Hindi

1. साल 2016 की रैंक के अनुसार लंदन रहने के लिए 6वां सबसे महंगा शहर है।

2. साल 2014 में लंदन में लगभग 1 करोड़ 60 लाख लोग घूमने आए थे। जो इसे सबसे ज्यादा यात्रा किया जाने वाला शहर बनाता है।

3. लंदन शहर रोमनों द्वारा बसाया गया था, जिन्होंने इसे Londinium नाम दिया था।

4. शहर के बीचो-बीच इतना ट्रैफ़िक है कि गाड़ियो की गति उतनी रखनी पड़ती है जितनी कि 100 साल पहले लंदन में घोड़ा-गाड़ियों की होती थी।

5. सन 1891 में लंदन ने फ्रांस के Eiffel Tower की ऊँचाई को पछाड़ने के लिए इससे भी ऊँचे Tower का डिज़ाइन तैयार किया था, पर उसे कभी भी पूरा नहीं किया सका और 1907 में उसे नष्ट कर दिया गया।

6. 14वीं सदी के मध्य में शहर में विनाशकारी महामारी फैल गई थी जिसकी वजह से यहां की 33 फीसदी आबादी का सफाया हो गया था।

7. इस शहर में लोकप्रिय धारणा के बावजूद, संसद के सदनों में मरना गैरकानूनी नहीं है। हालांकि संसद के सदनों में कवच का सूट पहनकर प्रवेश करना अवैध है।

8. साल 2000 में लंडन के 33 प्रशासनिक इलाक़ों को मिलाकर एक जगह कर दिया गया। इससे पहले लंदन 33 हिस्सों में बंटा हुआ था और हर इलाक़े का अपना मेयर होता था।

9. अरबपतियों की संख्या के मामले में लंदन शहर पहले स्थान पर है। यहां पर कुल 72 अरबपति है। इसके बाद अमेरिका के न्युयार्क (56) और सैन सैन फ्रांसिस्को (49) शहरों का नंबर आता है।

10. भले ही लंदन की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा अंग्रेज़ी है पर यहां पर 300 अलग-अलग भाषाओं को बोलने वाले लोग रहते हैं।

11. साल 1952 में 5 दिसंबर से लेकर 9 दिसंबर तक लंदन में इतना प्रदुषण बढ़ गया था कि इसकी वजह से 12 हज़ार लोग मारे गए थे। इस घटना को Great Smog जा Black Smog कहा जाता है।

12. शहर में एक ऐसा भोजनालय है जहां पर आपको पूरे संसार के कई तरह के पकवान खाने को मिल जाएंगे।

13. दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान लंदन के चिड़ियाघरों में सभी खतरनाक जानवरों का कत्ल कर दिया गया था ताकि वहां पर बंब फटने की स्थिती में वो भाग ना जाएं।

14. 18वीं सदी के दौरान आप लंदन के चिड़ियाघरों में जाने के लिए टिकटों के पैसे देने की जगह पर एक कुत्ता जा बिल्ली दे सकते थे ताकि उन्हें शेरों के सामने भोजन के लिए परोसा जा सके।

15. 1700 ईसवी के आसपास लंदन की 20% महिलाएं वेश्यावृत्ति का काम करती थीं।

16. 16वीं सदी के दौरान लंडन में एक ऐसा कानून था कि आप अपनी पत्नी को रात 9 बजे के बाद नहीं पीट सकते क्योंकि इसकी वजह से होने वाले शोर से दूसरे लोगों को परेशानी होती है।

17. लंदन में मुंबई और दिल्ली के मुकाबले ज्यादा भारतीय भोजनालय हैं।

18. लंडन में लगभग 10 हज़ार लोमड़ियां भी रहती हैं।

19. इंग्लैंड के लगभग 70 फीसदी रेल रूट जा तो लंदन में खत्म होते है जा फिर शुरु।

20. लंदन के ज्यादातर युवा अपनी कमाई का 60 फीसदी हिस्सा अपने किराए पर खर्च कर देते हैं।

21. आज लंदन में रहने वाले लोगों में से 37 फ़ीसदी यहां नहीं पैदा हुए, यानी बाहर से आकर यहां बसे हैं।

22. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस मेगासिटी को हम में से अधिकांश लोग लंदन के नाम से जानते हैं, उसे वास्तव में ’ग्रेटर लंदन’ कहा जाता है, जबकि लंदन शहर ही इस विशाल महानगर का एक छोटा सा हिस्सा है। इसकी आबादी केवल 9,123 लोगों की है, जो इसे इंग्लैंड में सबसे छोटा बनाता है। यह क्षेत्र मात्र 1 वर्गमील में फैला हुआ है।

23. लंदन मार्च 2020 में 24/7 अल्ट्रा लो एमिशन ज़ोन (ULEZ) को लागू करने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया। इस पहल का उद्देश्य ज़ोन में प्रवेश करने के लिए पुराने, अधिक प्रदूषणकारी वाहनों को चार्ज करके वायु प्रदूषण को कम करना था।

24. COVID-19 महामारी का 2020 में लंदन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा। शहर ने कई लॉकडाउन का अनुभव किया, जिससे खाली सड़कें, बंद व्यवसाय और पर्यटन में रुकावट आई। टावर ब्रिज और बकिंघम पैलेस जैसे प्रतिष्ठित स्थल इन अवधियों के दौरान बेहद शांत थे।

25. मई 2020 में, लंदन सिटी एयरपोर्ट ने महामारी के कारण यात्री मांग में तेज गिरावट के कारण वाणिज्यिक उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की योजना की घोषणा की। हवाई अड्डे ने कम सेवाओं के साथ वर्ष के अंत में परिचालन शुरू किया।

26. संयुक्त राज्य अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद 2020 में लंदन में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन ने महत्वपूर्ण गति प्राप्त की। प्रदर्शनकारी नस्लीय अन्याय और प्रणालीगत नस्लवाद को समाप्त करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।

Related Pages

Comments