राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? जानें सिर्फ 2 मिनट में !

rashtrapati ka chunav kaise hota hai

राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

भारत का राष्ट्रपति भारत का संवैधानिक मुखिया है जिसे हर 5 साल बाद चुना जाता है। भारत में राष्ट्रपति का चुनाव जनता नहीं करती बल्कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि सांसद और विधायक (MPs And MLAs) करते हैं। भारत के राष्ट्रपति चुनाव में निम्नलिखित लोग हिस्सा लेतें हैं-

– लोकसभा सांसद
– राज्यसभा सांसद
– सभी 29 राज्यों के विधायक यानि कि MLAs
– केंद्र शासित प्रदेश, दिल्ली और पुद्दुचेरी के विधायक भी चुनाव में हिस्सा लेते हैं जिनकी अपनी विधानसभाएं हैं।

राष्ट्रपति का चुनाव एक आनुपातिक विधि द्वारा होता है जो 1971 की जनसंख्या पर आधारित है। राष्ट्रपति चुनाव की वर्तमान व्यवस्था 1974 से चली आ रही है और ये 2026 तक लागू रहेगी।

वोट वेल्यु

राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने वाले सांसदों और विधायकों का एक ख़ास वोट वेल्यु है। सांसदों के वोट का मूल्य निश्चित है मगर विधायकों के वोट का मूल्य उनके राज्यों की जनसंख्या के अनुसार है।

सभी सांसदो के वोट वेल्यु का मूल्य 708 है जबकि उत्तर प्रदेश के विधायकों का वोट वेल्यु सबसे ज्यादा 208 है और सिक्किम का मात्र 7 है।

यह आंकड़ा कुछ इस तरह से है

[table]
Elector,Total Number,Total Value of Votes
MLAs,4120,549774
MPs,543+233,549408
कुल,4896,1098882
[/table]

सभी विधायकों और सांसदो के कुल मिलाकर वोट 10,98,882 बनते है, और राष्ट्रपति बनने के लिए 50% + 1 वोट यानि 5,49,442 वोटों की जरूरत पड़ती है।

सांसदो और विधायकों के वोट मुल्य से जुड़े आंकड़े नीचे दिए गए हैं-

सांसदो का वोट वेल्यु

भारत के संसद में दो सदन हैं – लोकसभा और राज्यसभा। लोकसभा में 543 सांसद है जो कि जनता द्वारा लोकसभा चुनावो में सीधे चुने जाते हैं जबकि राज्यसभा में 233 सांसद है जो राज्यों के विधायकों द्वारा चुने जाते हैं।

दोनों सदनों के सांसदो का वोट मूल्य सामान है – 708.

[table]
सदन,सीटें,वोट वेल्यु,कुल वोट वेल्यु
लोकसभा,543,708,384444
राज्य सभा,233,708,164964
कुल,776,708,549408
[/table]

विधायकों का वोट वेल्यु

नीचे हर एक राज्य के विधायकों की गिणती और एक विधायक के वोट वेल्यु को बताया गया है। किसी राज्य के सभी विधायकों के वोट वोल्यु को आप विधायकों की कुल गिणती और वोट वेल्यु को गुणा करके प्राप्त कर सकते हैं।

[table]
#,State,MLAs,Vote Value
1,Andhra Pradesh,175,148
2,Arunachal Pradesh,60,8
3,Assam,126,116
4,Bihar,243,173
5,Chhattisgarh,90,129
6,Delhi,70,58
7,Goa,40,20
8,Gujarat,182,147
9,Haryana,90,112
10,Himachal Pradesh,68,51
11,Jammu and Kashmir,87,72
12,Jharkhand,81,176
13,Karnataka,224,131
14,Kerala,140,152
15,Madhya Pradesh,230,131
16,Maharashtra,288,175
17,Manipur,60,18
18,Meghalaya,60,17
19,Mizoram,40,8
20,Nagaland,60,9
21,Odisha,147,149
22,Puducherry,30,16
23,Punjab,117,116
24,Rajasthan,200,129
25,Sikkim,32,7
26,Tamil Nadu,234,176
27,Telangana,119,148
28,Tripura,60,26
29,Uttar Pradesh,403,208
30,Uttarakhand,70,64
31,West Bengal,294,151
-,Total,4120,-
[/table]

इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपको जरूर पता चल गया होगा कि भारत में राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

Comments