नाखूनों के 19 रोचक और मज़ेदार तथ्य

nails amaing facts in hindi

नाखूनों से जुड़े 19 रोचक और मज़ेदार तथ्य – Nail Facts in Hindi

1. हाथों के नाखून पैरों के नाखूनों के मुकाबले चार गुणा ज्यादा तेज़ी से बढ़ते हैं।

2. पैरों के नाखून हाथों के नाखूनों के मुकाबले लगभग 2 गुणे मोटे होते हैं।

3. पैरों के नाखून एक महीने में औसतन सिर्फ 1 इंच के दसवें हिस्से जितने ही बढ़ते हैं।

4. हमारी middle finger यानि के सबसे बड़ी ऊंगली का नाखून सबसे ज्यादा तेज़ी से बढ़ता है।

5. अंगूठे का नाखून सबसे कम तेज़ी से बढ़ता है।

6. लगातार नाखून काटते रहने से वो तेज़ी से बढ़ते है, पर अगर नाखून रेगुलर ना काटे जाए तो वो कम तेज़ी से बढ़ते हैं।

7. पुरुषों के नाखून महिलाओं के मुकाबले ज्यादा तेज़ी से बढ़ते हैं।

8. गर्म मौसम में ठंडे के मुकाबले नाखून ज्यादा तेज़ी से बढ़ते हैं।

9. रात के मुकाबले दिन में नाखून ज्यादा तेज़ी से बढ़ते हैं।

10. युवाओं के नाखून बुजुर्गों के मुकाबले ज्यादा तेज़ी से बढ़ते हैं।

duni me sabse lambe nakhun

11. Guinness World Records के अनुसार सबसे लंबे नाखून ‘ली रेडमंड’ (Lee Redmond) नाम की महिला के हैं जिन्होंने आपने नाखूनों को साल 1979 से नहीं काटा है। उनके सभी नाखूनों की लंबाई 28 फीट से ज्यादा है।

12. बाल और नाखून एक ही तरह के प्रोटीन केरातिन (keratin) से बने होते हैं। पशुओं के सींग भी इसी पदार्थ के होते हैं।

13. अगर आप right handed है आपके right hand के नाखून left वाले के मुकाबले ज्यादा तेज़ी से बढ़ेंगे और यदि आप left handed है तो left hand के नाखून right वाले के मुकाबले ज्यादा तेज़ी से बढ़ेंगे।

14. Keyboard पर typing करना नाखूनों को मसाज़ देने जैसा है जो नाखून बढ़ने की रफ्तार को तेज़ करता है। (तभी मैं कहू, कि मेरे नाखून तेज़ी से क्यों बढ़ जाते है?)

15. डॉक्टर आपके नाखूनों को देखकर आपकी सेहत का अंदाज़ा लगा सकता है।

16. नाखूनों पर कहीं एक सफेद निशान, कहीं किसी सिरे पर गुलाबीपन होना या धारियां पड़ने का अर्थ है शरीर में कहीं कोई गंभीर बीमारी पनप रही है। लिवर, फेफड़ों और दिल के स्वास्थ में कहीं कोई समस्या हो तो उसके प्रमाण नाखूनों से मिल जाते हैं।

17. ज्यादा पानी पीने से सूखे नाखूनों से निजात पाया जा सकता है।

18. हमारे नाखून भी ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं। यह ऑक्सीजन नेल प्लेट से होकर नेल बेह तक जाती है। इसलिए महिलाओं को खासकर नाखूनों पर पेंट नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह पेंट नाखूनों के श्वसन में बाधा पहुँचा सकते हैं।

19. हाथों की उंगलियों के नाखून हर महीने तकरीबन 3.5 मिलीमीटर बढ़ते हैं। वहीं पैर के नाखून हर महीने महज 1.6 मिलीमीटर ही बढ़ते हैं।

Related Facts

होठों से जुड़े 12 रोचक और मज़ेदार तथ्य
दांतो के बारे में जानिए 16 मज़ेदार तथ्य
दिल के बारे में 21 रोचक और मनोरंजक जानकारियां
दिमाग के बारे में यह 49 बातें आप नही जानते होंगे !
सपनों के बारे में 21 रोचक तथ्य

Comments