होठों के बारे में 12 रोचक तथ्य | Lips in Hindi

lips facts hindi

खाना, बोलना, चूमना और हसना…… यह सभी चीजें हमारे होठों की सहायता से ही पूरी होती हैं। होंठ जहां हमारी खूबसूरती को बढ़ाते है तो वहीं किसी के व्यक्तित्व का पता भी उसके होठों से लग जाता है। यहां पेश हैं होठों से जुड़े कुछ रोचक और मज़ेदार तथ्य, जो शायद आपने पहले कभी ना सुनें हों!

होठों के बारे में 12 रोचक तथ्य – Lips in Hindi

1. हमारे होंठ इसलिए जल्दी सूख जाते हैं, क्योंकि इनके आस – पास पसीने की ग्रंथियां नहीं होती।

2. हमारे उंगलियों के निशानों की तरह हमारे होठों के निशान भी अलग – अलग होते है।

3. होठों को छोड़कर हमारे शरीर की पूरी चमड़ी 16 अलग – अलग तरह की परतों की बनी होती है। होठों पर सिर्फ 3-4 परते ही होती है जिसकी वजह से उनके नीचे की खून की नसें ज्यादा दिखती है और हमारे होंठ लाल-गुलाबी रंग के नज़र आते हैं।

4. उम्र बढ़ने के साथ ही हमारे होठों की मोटाई कम होने लगती है।

5. ऊपरी होठ के ईर्द – गिर्द एक परत होती है जिसे ऑर्बिकुलरिस ओरिस (orbicularis oris) कहते है। इस परत की वजह से ही हम होठों से शीटी मार सकते हैं।

6. मगरमच्छों के होंठ नही होते।

Philtrum in Hindi
Philtrum

7. आपकी नाक के बिल्कुल नीचे होठों पर जो दो लकीरों की नाली सी बनी हुई है उसे अंग्रेज़ी में ‘Philtrum’ कहते है.

8. यदि महिलाओं के होंठ लाल, पतले चिकने, अच्छी आकृति वाले होते है तो ऐसी महिलाएं स्वभाव से सेक्सी तथा पति का प्यार पाने वाली होती है।

9. दुनिया में कई कलचर ऐसे हैं जहां पर महिलाओं का होंठ ढ़क कर रखना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि होंठ को देखकर पुरुषों में वासना जागृत होती है।

10. शरीर के अन्य अंगों की तरह ही होठों को भी लकवा मार सकता है।

11. होंठ शरीर का एकलौता भाग है जो बने तो शरीर के अंदर हुए है, पर इनका फैलाव बाहर की और है।

12. टमाटर का रस पीने से होठों की रंगत बढ़ती है। गुलाबी होंठ पाने के लिए टमाटर का रस होठों पर भी लगाया जा सकता है।

Related Facts

Comments