छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में 23 रोचक तथ्य | Interesting Facts About Chhattisgarh in Hindi

Interesting Facts About Chhattisgarh in Hindi

साल 2000 में मध्य प्रदेश का विभाजन करके नए राज्य की स्थापना की गई जिसे छत्तीसगढ़ का नाम दिया गया। पेश है छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, धर्म आदि से जुड़े ज्ञानवर्धक तथ्य-

  • राजधानी – रायपुर
  • आधिकारिक भाषा – हिंदी
  • क्षेत्रफल – 1,35,198 km² (10वा)
  • जनसंख्या – 2,79,28,015 (17वां)
  • साक्षरता दर – 71 प्रतीशत
  • जिले – 27
  • विधानसभा सीटें – 90
  • लोकसभा सींटे – 11
  • राज्यसभा सीटें – 5
  • स्थापना – 1 नवंबर 2000
  • पहले मुख्यमंत्री – अजीत योगी
  • पहले राज्यपाल – डीएन सहाए

छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में 23 रोचक तथ्य – Interesting Facts About Chhattisgarh in Hindi

छत्तीसगढ़ के राज्य चिन्ह

Chhattisgarh ke rajkiye chinh

1. छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय पेड़ साल है। साल, शाल या साखू (Shorea robusta) एक द्विबीजपत्री बहुवर्षीय वृक्ष है। इसकी लकड़ी इमारती कामों में प्रयोग की जाती है। इसकी लकड़ी बहुत ही कठोर, भारी, मजबूत तथा भूरे रंग की होती है।

2. जंगली भैंस राज्य का राजकीय पशु है। छत्तीसगढ़ में इनकी दर्ज संख्या सिर्फ आठ है जिन्हे अब सुरक्षित घेरे में रख कर उनका प्रजनन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

3. पहाड़ी मैना को राज्य पक्षी का दर्जा प्राप्त है। यह एक काले रंग की मैना होती है। यह सर्वाहारी छोटा पक्षी होता है। पहाड़ी मैना जंगलों, सदाबहार जंगलों, तथा नम पतझड़ वनों में पाई जाती है।

छत्तीसगढ़ की जनसंख्या से जुड़े रोचक तथ्य

4. साल 2011 की जनसंख्या के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य की कुल आबादी 2 करोड़ 80 लाख के करीब है जो इसे भारत का 17वां सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य बनाती है।

5. छत्तीसगढ़ की 20 प्रतिशत आबादी शहरी इलाकों में रहती है और बाकी की ग्रामीण इलाकों में।

6. छत्तीसगढ़ में लगभग 93 प्रतिशत आबादी हिंदू है जबकि सिर्फ 2 प्रतिशत इस्लाम, 1 प्रतिशत ईसाई और बाकी की अन्य धर्मों को मानती है।

7. छत्तीसगढ़ की 34 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजातियों (ST), 12 प्रतिशत अनुसूचित जातियों (SC) और लगभग 50 प्रतिशत अन्य पिछड़ी श्रेणियों (OBC) की है।

8. छत्तीसगढ़ के ज्यादातर लोग हिंदी भाषा को आसानी से समझ लेते है और हिंदी की एक उपभाषा जिसे छत्तीसगढ़ी कहा जाता है बोलते है।

छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़े तथ्य

9. छत्तीसगढ़ प्राचीन काल से ही विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा है। यहां के प्राचीन मंदिर तथा उनके भग्नावशेष इस बात का सबूत है कि हिंदू संस्कृति के साथ – साथ यहां बौद्ध मत का भी काफी प्रभाव रहा है।

10. छत्तिसगढ़ को प्राचीन काल में दक्षिण कोशल कहा जाता था।

11. वाल्मीकि रामायण में भी छत्तीसगढ़ के बीहड़ वनों तथा यहां की महानदी का स्पष्ट विवरण है।

12. राम के काल में यहाँ के वनों में ऋषि-मुनि-तपस्वी आश्रम बना कर निवास करते थे और अपने वनवास की अवधि में राम यहाँ आये थे।

13. कालांतर यहां पर मौर्यों, सातवाहनों, वकाटकों, गुप्तों, राजर्षितुल्य कुल, शरभपुरीय वंशों, सोमवंशियों, नल वंशियों तथा कलचुरियों का शासन रहा।

14. 11 वीं सदी में छत्तीसगढ़ के पूर्वी हिस्सों पर चोलों का शासन हो गया।

15. छत्तीसगढ़ के कुछ भाग मुगलों और दिल्ली सल्तनत के कब्जे में जरूर रहे पर वो इस पर कभी भी पूरी तरह से प्रभाव नहीं जमा पाए।

16. सन 1741 से 1845 तक छत्तीसगढ़ मराठों के अधीन रहा। इसके बाद इस पर अंग्रेजों का राज हो गया।

छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़े भौगोलिक तथ्य

Chhattisgarh rochhak jankari

17. छत्तीसगढ़ की सीमा 7 राज्यों से मिलती है – उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलांगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश।

18. यह प्रदेश ऊँची नीची पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ घने जंगलों वाला राज्य है। यहाँ साल, सागौन, साजा और बीजा और बाँस के वृक्षों की अधिकता है।

19. छत्तीसगढ़ क्षेत्र के बीच में महानदी और उसकी सहायक नदियाँ एक विशाल और उपजाऊ मैदान का निर्माण करती हैं, जो लगभग 80 कि॰मी॰ चौड़ा और 322 कि॰मी॰ लम्बा है।

20. भले ही राज्य में महानदी, गोदावरी और सोन जैसी तीन बड़ी नदियां बहती है, पर फिर भी यहां सिंचाई के साधन अच्छी तरह से उपलब्ध नहीं है।

छत्तीसगढ़ की आर्थिकता से जुड़े तथ्य

21. छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से भरपूर राज्य होने के बावजूद भी देश के पिछड़े क्षेत्रों में आता है। हालांकि यहां पर औद्योगिक विकास लगातार हो रहा है।

22. देश के 15 फीसदी स्टील का निर्माण छत्तीसगढ़ में होता है।

23. भारत के 70 फीसदी तेंदु पत्तों का उत्पादन छत्तीसगढ़ में होते है, तेंदु पत्तों का निर्माण बीड़ी बनाने के लिए किया जाता है।

Comments