दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं?

dharma aabadi

दुनिया में किस धर्म के कितने लोग हैं?

अगर संसार की जनसंख्या को धार्मिक नजरिए से देखा जाए तो पता चलता है कि इन छह धर्मों को मानने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है-

[table]धर्म,आबादी,प्रतिशत
ईसाई,230 करोड़,32%
इस्लाम,170 करोड़,24%
हिंदुत्व,110 करोड़,14%
बौद्ध धर्म,40 करोड़,5.5%
सिख धर्म,2.5 करोड़,0.32%
यहुदी धर्म,1.5 करोड़,0.20%
[/table]

धार्मिक आबादी के यह आंकड़े साल 2010 और 2015 के आंकड़ों पर आधारित है, इनमें किसी भी धर्म को न मानने वालो और पारंपरिक रीति-रिवाजों वाले लोक धर्मों को मानने वाले समूहों को शामिल नहीं किया गया है।

किसी भी धर्म को न मानने वाले लोगो की संख्या वर्तमान समय में 15 प्रतिशत है, संख्या के हिसाब यह आंकड़ा 1.1 अरब के आसपास है।

इस तरह से नास्तिकों की संख्या हिंदू धर्म के लोगों से ज्यादा है, पर एक रिसर्च के अनुसार साल 2050 तक हिंदू आबादी किसी भी धर्म को न मानने वाले लोगों से आगे निकल जाएगी।

पारंपरिक रीति-रिवाजों वाले लोक धर्मों को मानने वाले समूह चीन और अफ्रीका में पाए जाते है, इन लोक धर्मों को धर्म नहीं माना जाता क्योंकि इनकी कई शाखाएं होती है। चीनी लोक धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 42 करोड़(6%) है जो कि बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों से ज्यादा है। इसी तरह से अफ्रीकी लोक धर्मों को 11 करोड़ (1.5%) लोग मानते है।

बड़े धार्मिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों लोक धर्मों के सिवा संसार में कई छोटे-छोटे धर्म भी है जिनकी संख्या 50 से भी ज्यादा है। भारत का जैन धर्म भी इन्हीं में आता है।

यह भी पढ़ें-

दोस्तो, अगर आपको धार्मिक आबादी वाली यह पोस्ट अच्छी लगे तो अपने मित्रो से जरूर शेयर कीजिए और इसी तरह की पोस्टो के लिए Rochhak.com पर बार-बार आते रहिएगा।

Comments