विकीलीक्स के भारत संबंधी वो 5 खुलासे, जिन्हें जानकर चौंक जाएंगे आप

wikileaks ke khulase
विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे

Wikileaks एक वेबसाइट है जो दुनिया भर की खुफ़िया जानकारियों को उजागर करने के लिए मशहूर है। इस वेबसाइट की स्थापना साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति जूलियन असांजे ने की थी।

विकीलीक्स उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आया था जब इसने अमेरिका के अफ़गान – ईरान युद्ध से जुड़े हज़ारों दस्तावेज़ लीक किए थे। इन दस्तावेज़ों के सामने आने के बाद अमेरिका की काली करतूते उजागर हो गई थी।

विकीलीक्स ने भारत को लेकर भी कई तरह के खुलासे किए है जिन के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं-

Wikileaks के भारत संबंधी खुलासे

मायावती पर खुलासा

विकीलीक्स ने साल 2011 में दलितों की देवी और मुसलमानों की हमदर्द नेता मायावती को लेकर खुलासा किया था कि वो तानाशाह, भ्रष्ट और शाहखर्च है। एक बार उन्होंने अपने पसंद के सैंडल मंगवाने के लिए अपने पर्सनल प्लेन को मुंबई भेजा था।

इतना ही नही वे घर से ऑफ़िस निकलने से पहले सड़क को धुलवाती है और उनके भोजन करने से पहले उसे एक कर्मचारी चख़ता है कि कहीं उसमें जहर तो नही।

यह खुलासा सामने आने के बाद मायावती ने जूलियन असांज को दलित विरोधी करार दे दिया था।

इंदिरा गांधी ने की थी पाकिस्तान को परमाणु तकनीक की पेशकश

साल 1974 में भारत ने पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 22 जुलाई को संसद में यह बयान दिया था कि वो पाकिस्तान को शर्तों पर परमाणु तकनीक देने को तैयार है और इस संबंधी उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति को खत भी लिखा था।

राहूल गांधी का हिंदू आतंकवाद

rahul gandhi wikileaks khulasa hindu aantakwad

विकीलीक्स के अनुसार 2010 में राहुल गांधी ने भारत को “हिंदू आतंकवाद’ से डर की बात कही थी जिसे मीडिया ने नही दिखाया था।

राजीव गांधी थे दलाल

राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनने से पहले स्वीडन की एक विमान बनाने वाली कंपनी के लिए मध्यस्थ (दलाल) का काम करते थे ताकि वो अपने जहाज़ भारत को बेच सके। ( पर यह कंपनी अपने विमान भारत में बेच नही सकी थी क्योंकि भारत को ब्रिटेन के बेहतर जहाज़ मिल रहे थे।)

संजय गांधी की हत्या की तीन कोशिशे हुई थी

संजय गांधी इंदिरा गांधी के पुत्र थे और उस समय सबसे ज्यादा ताक़तवर नेताओं में से एक माने जाते थे। विकीलीक्स के अनुसार इमरजेंसी के दौरान उनकी हत्या करने की 3 कोशिशें की गई थी, यह बात लोगों के सामने नही आई थी क्योंकि काग्रेंस ने मीडिया पर बैन लगा रखा था। संजय गांधी की मौत 23 जून 1980 को एक जहाज़ दुर्घटना में हो गई थी।

भारतीय राजनेताओं के संगठित अपराध से संबंध

विकीलीक्स ने 2011 में एक केबल जारी किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कई भारतीय राजनेताओं के संगठित अपराध से संबंध थे। केबल ने दावा किया कि एक शीर्ष भारतीय राजनेता ने अपराधियों को बचाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल था।

दूसरे देशों से जुड़े कुछ खुलासे

1. अमेरिका के ईरान पर हमले के लीक हुए दस्तावेज़ों में इराक में मारे गए 109,032 लोगों का ब्यौरा है जिनमें 66,081 नागरिक, 23,984 बागी, 15,196 इराकी सरकार के सैनिक और गठबंधन सेना के 3771 सैनिक शामिल हैं।

2. लीक दस्तावेज़ों के अनुसार यूरोप के बेल्जियम, नीदरलैंड, जर्मनी और तुर्की में अब भी करीब 200 अमेरिकी परमाणु हथियार तैनात हैं।

3. आतंकी संगठन अल कायदा के मारे जा चुके सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे ने अपने पिता की मौत के बाद अमेरिका से उसका डेथ सर्टिफ़िकेट मांगा था, लेकिन अमेरिका ने इसे जारी करने से इनकार कर दिया।

4. सऊदी अरब के पूर्व किंग अब्दुल्ला ने ईरान को कुचलने के लिए अमेरिका पर कई बार दबाव डाला था।

5. विकीलीक्स ने खुलासा किया था कि ईरान ने नॉर्थ कोरिया से मिसाइल तकनीक हासिल की थी।

6. अमेरिका एक प्लान के तहत तीन साल के लिए पाकिस्तानी रिसर्च रिएक्टर से यूरेनियम हटाना चाहता था। हालांकि, पाकिस्तान ने इसकी इजाज़त नहीं दी क्योंकि उसे डर था कि अमेरिका उनके न्यूक्लियर बम पर कब्ज़ा न कर ले।

7. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) ने फ्रांस के तीन राष्ट्रपतियों की जासूसी करवाई थी।

Comments