थार मरुस्थल की 14 विशेषताएँ | Thar Desert in Hindi

thar desert in hindi

थार मारूस्थल जिसे भारत का महान मारूस्थल भी कहा जाता है, दुनिया का 9वां सबसे बड़ा गर्म मारूस्थल है। थार मारूस्थल के बारे में हमें आमतौर पर कम ही सुनने को मिलता है, पर आज हम इस कमी को दूर करते हुए इस विशाल मारूस्थल की 12 विशेषताएँ आपको बताएंगे-

थार मरुस्थल की 14 विशेषताएँ – Thar Desert in Hindi

1. थार मारूस्थल लगभग 2 लाख 80 हज़ार वर्गकिलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें से 85 प्रतीशत हिस्सा भारत में और बाकी पाकिस्तान में है।

2. कुछ लोगों का मानना है कि भारत के इस विशाल रेगिस्तान का नाम ‘थार’ पडोसी मुल्क पाकिस्तान के एक जिला थारपारकर के नाम पर दिया गया है और कुछ के मतों अनुसार थार शब्द की उत्पत्ति ‘थल’ शब्द से हुई है जिसका अर्थ ‘रेत का टीला’ होता है।

3. भारत में थार मारूस्थल का 90 फीसदी हिस्सा राजस्थान में ही स्थित है, बाकी का कुछ भाग हरियाणा, पंजाब और गुजरात में है। पाकिस्तान में थार मारूस्थल सिंध और पंजाब राज्य में फैला हुआ है।

4. गर्मियों में थार रेगिस्तान की रेत उबलने लगती है जबकि सर्दियों में यहां का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है।

5. थार में आपको बालू रेत के टिब्बे आसानी से दिख जाएंगे। गर्मियों में तेज़ हवाएं रेत के टिब्बों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती हैं और टीलों को नई शक्ल देती है।

6. थार रेगिस्तान में आबादी बहुत कम पाई जाती है। यहां मीलों दूर कोई-कोई गांव मिलता है।

7. थार के ज्यादातर लोग पशुपालन का धंधा करते है। ऊंट, भेड़, बकरी, गाय और बैल पाले जाने वाले आम पशु है।

thar registan
NASA द्वारा खींची गई थार की तस्वरी / दूसरी Computer द्वारा बनाई गई तस्वीर

8. एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार अगर थार रेगिस्तान को पूरी तरह से सौर पैनलों द्वारा ढ़क दिया जाए, तो पूरे भारत की बिज़ली की आपूर्ति की जा सकती है।

9. अंग्रेज़ थार मारूस्थल के कारण लंबे समय तक सिंध पर कब्ज़ा नही कर पाए थे। परंतू सिंध पर कब्ज़ा करते ही पूरा थार मारूस्थल भी उन के कब्ज़े में आ गया।

10. वैज्ञानिकों का मानना है कि थार रेगिस्तान किसी समय उपजाऊ क्षेत्र हुआ करता था, परंतू बारिश की कमी के कारण यह धीरे-धीरे रेगिस्तान में बदल गया।

11. थार मारूस्थल हर साल आधा किलोमीटर की रफ़तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसरो की ताज़ा रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि कल तक राजस्थान की पहचान रहे थार ने अब हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश तक अपने पांव पसार लिए हैं।

12. थार रेगिस्तान के फैलाव को रोकने के लिए भारत सरकार ने 649 किलोमीटर लंबी इंदिरा नहर बनाई है जिसके जरिए यहां पर हरियाली लाने की कोशिश की जा रही है।

13. थार के मरुस्थल को पाकिस्तान में चोलिस्तान नाम से जाना जाता है। ‘चोल’ का अर्थ कई तुर्की भाषाओं में ‘मरुभुमि’ होता है।

14. राजस्थान में थार मरूस्थल का प्रवेश द्वारा जोधपुर जिले को कहा जाता है।

Comments