गौतम बुद्ध के 18 अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी बदल सकते है !

gautam budha ke vichar

भगवान गौतम बुद्ध इतिहास के सबसे महान व्यक्तियों में से एक है जिन्होंने बौद्ध धर्म के रूप में मानवता को एक अनमोल तोहफ़ा दिया। उनके स्थापित किए धर्म को आज 40 करोड़ से भी ज्यादा लोग मानते है।

आइए भगवान गौतम बुद्ध के कुछ अनमोल विचारों पर नज़र डालें-

1. संसार दुःखों से भरा हुआ है। इन दुःखों का कारण हमारी इच्छाएं है। इच्छाओं पर काबू पा लेने से दुःखों का नाश हो सकता है।

2. अगर आपकी एक इच्छा पूरी होती है तो दूसरी इच्छा तुरंत जन्म ले लेती है।

3. क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के सामान है- इसमें आप ही जलते है।

4. सत्य के मार्ग पे चलते हुए कोई भी व्यक्ति दो ही गलतियां कर सकता है- पूरा रास्ता ना तय करना या शुरूआत ही ना करना।

5. अच्छी सेहत सबसे बड़ा उपहार है, विश्वास सबसे बेहतर संबंध है और संतोष सबसे बड़ा धन है।

6. अपना काम पूरा करने के लिए कभी भी दूसरो पर निर्भर ना रहें।

7. अतीत पे ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान समय पर केंद्रित करो।

8. कभी भी किसी के दुःख का कारण नही बनना चाहिए।

9. जो व्यक्ति अपने गुस्से को किसी तरह कंट्रोल कर ले, वो कभी भी दुःखी नही रहता।

10. जो व्यक्ति अपने में कोई कमी दिखाने वाले को खज़ाना दिखाने वाले की तरह समझे और अच्छी संगत में रहे उस व्यक्ति का सदा ही भला होता है।

11. हमें अपने द्वारा की गई गलतियों की सज़ा तुरंत भले ही ना मिले, पर समय के साथ कभी ना कभी जरूर मिलती है।

12. हज़ारो खोखले शब्दों से अच्छा वो एक शब्द होता है जो शांति लाए।

13. मैं कभी नही देखता कि क्या किया गया है, मैं केवल ये देखता हुँ कि क्या किया जाना बाकी है।

14. शरीर को स्वस्थ रखना हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है, नही तो हम अपने मन को मज़बूत नही बना सकेंगे।

15. शांतिप्रिय लोग आनंद से जीवन जीते है, उन पर जीत-हार का कोई प्रभाव नही पड़ता।

16. जो व्यक्ति बोलते और अपना काम करते समय शांत रहता है, वो दुःख-तकलीफों से दूर रहता है।

17. जिस तरह तूफ़ान एक पहाड़ को नही हिला सकता, उसी तरह से तारीफ़ जा आलोचना महान व्यक्ति को प्रभावित नही करती है।

18. एक हज़ार साल तक बिना ध्यान के साधना करने से बेहतर है कि जीवन में एक दिन को समझदारी से जिया जाए।

————समाप्त————

यह भी पढ़ें-

आचार्य चाणक्य‘ के 39 विचार जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं।

बुद्ध और बुद्धत्व‘ संबंधी कहानियाँ

तालिबान द्वारा उड़ाई गई ‘ बुद्ध की मूर्तियों ‘ के 7 दर्दनाक तथ्य

How to improve self-confidence

दोस्तो, अगर आपको भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार पसंद आए, तो प्लीज़ शेयर जरूर कीजिएगा।

Comments