साल 1991 में आई अपनी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ से लेकर अब तक अभिनेता अजय देवगन का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है। अजय देवगन ने जहां एक एक्शन हीरो के तौर पर नाम कमाया तो वहीं ‘गोलमाल’ जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी दर्शक उनके हुनर के कायल हैं। आइए जानते है उनके बारे में कुछ ख़ास बातें-
अजय देवगन के बारे में 17 रोचक तथ्य – Ajay Devgan Facts in Hindi
1. अजय देवगन मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे है और मशहूर अभिनेत्री रह चुकी तनूजा ठाकूर के दामाद भी। अजय बेहतरीन फिल्म एक्ट्रेस काजोल के पति है, यह तो आप सभी जानते ही होगें।
2. अजय देवगन का असली नाम ‘विशाल’ है पर अपनी मां के कहने पर उन्होंने अपना नाम अजय रख लिया था।
3. अजय का निकनेम ‘राजू’ है और उन्हें घर में सभी लोग राजू कहकर ही बुलाते है।
4. सुपरहिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ में सलमान ख़ान के रोल के लिए पहली पसंद अजय देवगन थे। पर अजय का मनपसंदीदा रोल वो था जो शाहरूख़ ने करना था, शाहरूख़ वाला रोल ना मिलने पर अजय ने फिल्म करने से मना कर दिया।
5. साल 1985 में आई फिल्म ‘प्यारी बहना’ में अजय ने मिथुन चक्रवर्ती का बाल किरदार भी निभाया था।
6. ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में ‘बाजीराव’ के रोल के लिए पहले अजय देवगन से संपर्क किया गया था, पर तारीखों और फीस को लोकर वो सहमत नही हुए और ऑफ़र ठुकरा दिया।
7. अजय देवगन घर से निकलते समय अपने माता-पिता के पैर छूना नही भूलते।
8. अजय को एक आंख में कुछ समस्या है, जिसकी वजय से उन्हें कम टीवी-फिल्में देखने के लिए कहा गया है।
9. जब अजय फिल्मों में आए नए-नए आए थे तो सामान्य सकल-सूरत की वजह से उनका काफी मज़ाक उड़ाया गया था, पर उनकी लगातार हिट होती फिल्मों ने उनके सभी विरोधियों की बोलती बंद कर दी।
10. अजय का पूरा परिवार देवी दुर्गा का उपासक है। इसके सिवाए अजय भगवान शिव के भी भक्त है, उन्होंने अपनी छाती पर भगवान शिव का टैटू भी खुदवा रखा है।
11. अजय की मां ने उनके सटंट सीन करने पर पाबंदी लगा रखी है। इसकी वजह से अजय सटंट सीन पूरी सावधानी के साथ करते है।
12. अजय देवगन को फिल्मी पार्टिया पसंद नही है। काम खत्म होते ही वे घर जाकर बच्चो के साथ खेलना पसंद करते है।
13. अजय और उनकी पत्नी काजोल के दो बच्चे है। बड़ी बेटी न्यासा और छोटा बेटा युग।
14. अजय देवगन ने साल 2008 में आई उनकी फिल्म ‘U me And Hum’ को डायरेक्ट भी किया था। इसके सिवाए उनकी सबसे बड़ी फिल्म ‘शिवाए’ को भी उन्हींने डायरेक्ट किया है।
15. अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री में संजय दत्त और सलमान ख़ान को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते है।
16. अजय देवगन को फिल्म ‘ज़ख्म’ और ‘द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह’ के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से नवाज़ा गया था। इसके अलावा साल 2016 में इन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।
17. अजय ने बी कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री ले रखी हैं।
Comments
Post a Comment