जैक मा के 15 अनमोल विचार | Jack Ma Ke Anmol Vichar

Jack Ma Ke Anmol Vichar

जैक मा चीन की ई – कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक है। अलीबाबा आज ई – कॉमर्स के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। UC Browser भी इसी कंपनी का ही प्रोडक्ट है।

अलीबाबा को शुरू करने से पहले जैक मा ने कई तरह के जॉब करने की कोशिश की थी, पर हर बार वो रिजैक्ट कर दिए गए। जैक मा हार मानने वाले इंसान नही थे, सन 1999 में उन्होंने अलीबाबा की शुरूआत कर अपनी मेहनत और लगन से इसे इतनी बड़ी कंपनी बना दिया कि आज 2 लाख 80 हज़ार करोड़ की संपत्ति के साथ जैम मा ऐशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है।

आइए आपको जैक मा के 15 अनमोल विचार बताते है, जिनकी वजह से वो इतने बड़े सफल व्यक्ति बन पाए हैं-

जैक मा के अनमोल विचार – Jack Ma Ke Anmol Vichar

1. अपने बुरे दिनों में आपको बहुत अधिक फोकस्ड होना होता है और अपने दिमाग पर भरोसा करना होता है ना कि अपनी ताकत पर।

2. हमारे पास कभी भी पैसों की कमी नही होती। हमारे पास कमी होती है तो सपने देखने वाले लोगों की।

3. दूसरों की सफलता से सीखने की बजाय उनकी गलतियों से सीखो।

4. अगर आप हार नही मानते तो आपके पास एक और मौका होता है। पर हार मान लेना सबसे बड़ी असफलता है।

5. सफलता के लिए धैर्य का होना सबसे ज्यादा जरूरी है।

6. ज्यादातर लोग जो असफल होते हैं उनकी असफलता के कारण समान होते हैं जबकि सफलता की कई वजहें मिल सकती है।

7. कभी भी कीमत पर कॉम्पिटीशन मत करो, बल्कि क्वालिटी और इनोवेशन पर कॉम्पिटीशन करो।

8. यदि तुमने कभी कोशिश नही ही नही की तो तुमको कैसे पता चलेगा कि कोई मौका है?

9. आप यह नहीं जानते कि आप अपने जीवन में कितना कुछ कर सकते हैं।

10. मैं जो हुँ, वो रहता हुँ, तब मैं खुश रहता हुँ और अच्छे परिणाम भी मिलते हैं।

11. आपको अपने साथ सही लोग चाहिए होते हैं, सबसे अच्छे लोग नहीं।

12. कभी हार मत मानो। आज कठिन है कल और भी बदतर होगा, लेकिन परसों धूप खिलेगी।

13. जिंदगी बहुत छोटी है और बहुत खूबसूरत, काम के प्रति इतने गंभीर ना रहें। जीवन का आनंद लें।

14. कभी भी 20 साल का प्रोग्राम 2 साल में नहीं ख़त्म करना चाहिए।

15. जहाँ शिकायतें हैं उन्ही जगहों पे मौके मिलते हैं।

लोगों ने यह भी पढ़ा-

Comments