[table]
Country,Republic of Poland
Capital,Warsaw (वारसा)
Official Language,Polish (पोलिश)
Area,3`12`696 km²
Population, 3 Crore 81 Lakh (October 2018)
Population Density,123/km²
Phone Code,+48
Currency,Złoty (PLN)
Internet TLD,.pl
[/table]
Amazing And Interesting Facts About Poland In Hindi
1. एक राष्ट्र के रूप में पोलैंड की स्थापना 933 ईसवी में हुई मानी जाती है, जब इसके राजा मिस्जको ने ईसाई धर्म को राष्ट्रधर्म घोषित कर दिया था। उस समय पोलैंड का आकार वर्तमान पोलैंड के जैसा ही था।
2. पोलैंड का क्षेत्रफल लगभग महाराष्ट्र जितना है। यह देश 16 राज्यों में बंटा हुआ है।
3. क्षेत्रफल के लिहाज़ से पोलैंड दुनिया का 69वां और यूरोप का 9वां सबसे बड़ा देश है।
4. दूसरे विश्वयुद्ध की शुरूआत हिटलर के पोलैंड पर हमला करने के बाद ही हुई थी।
5. दूसरे विश्वयुद्ध में पोलैंड के 60 लाख से ज्यादा नागरिक मारे गए थे।
6. दूसरे विश्वयुद्ध के बाद साल 1989 तक पोलैंड में कम्युनिस्ट शासन रहा, इसके बाद यहां पर सारे नागरिकों का जनमत संग्रह कराया गया और यह एक लोकतंत्र देश बना।
7. दूसरे महायुद्ध में हिटलर की नाज़ी सेना ने पोलैंड में कई टार्चर सेल खोले थे। इन सेलो में यहूदियों, किन्नरों और राजनीतिक विरोधियों को यातना देकर मारा जाता था।
8. पोलैंड में Right Side की ओर चला जाता है, अगर आप Left Side चलेंगें तो आपका चलान हो सकता है।
9. पोलैंड का 33 फीसदी हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है और यहां की लगभग आधी ज़मीन पर खेतीबाड़ी की जाती है।
10. देश का बड़ा हिस्सा जंगलों से ढका होने कारण इस देश को Super Green Country भी कहा जाता है। इस देश में 23 National Park और 1200 Natural Reserve हैं। इसके सिवाए इस देश में 9300 से ज्यादा झीलें हैं।
11. प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिक मैरी क्यूरी मूल रूप से पोलैंड की निवासी थी, हांलाकि वो अपने जीवन का अधिकतर समय फ्रांस में रही।
12. ‘Poland‘ शब्द की उत्पत्ति ‘Polanie‘ से हुई है जिसका अर्थ होता है – ‘खुले मैदानों पर रहने वाले लोग‘। यहां कि लोगों को Polish कहा जाता और भाषा को भी।
13. Polish भाषा में 32 अक्षर हैं।
14. पोलैंड मूल के 17 व्यक्तियों ने नोबल पुरस्कार जीते है। इनमें से 4 पुरस्कार शांति के लिए और 5 साहित्य के लिए मिले हैं।
15. Poland 7 देशों के साथ अपना बॉर्डर शेयर करता है। यह देश है- Russia, Lithuania, Belarus, Slovakia, Ukraine, the Czech Republic और Germany.
16. Poland के 90% से ज्यादा लोगों ने secondary education हासिल की है।
17. World’s Strongest Man competition के सबसे ज्यादा winners Poland से हैं। World’s Strongest Man एक private company द्वारा साल 1977 से आयोजित की जा रही एक प्रतियोगिता है।
18. पोलैंड में मुख्य उद्योग रसायन, खाद्य प्रसंस्करण, जहाज निर्माण, कोयला खनन, कांच, वस्त्र और पेय हैं।
19. पोलैंड में बहुत सारे ऐतिहासिक किले मौजूद हैं।
Comments
Post a Comment