न्यूजीलैंड दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में बसा हुई एक द्वीप देश है। यह मुख्य तौर पर दो द्वीपों – उत्तरी द्वीप और दक्षिणी द्वीप और 700 अन्य छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना हुआ है।
अंग्रेजी इस देश की मुख्य भाषा है। हम भारतीय इस देश को ज्यादातर क्रिकेट के कारण जानते हैं।
आइए आपको न्यूजीलैंड कंट्री के बारे में 23 रोचक तथ्य बताते हैं-
[table]
Country,New Zealand
Capital,Wellington (वैलिंगटन)
Official Language,English and Maori
Area,2`68`021 km²
Population, 47 Lakh
Population Density,17/km²
Phone Code,+64
Currency,New Zealand Dollar(NZD)
Internet TLD,.nz
[/table]
न्यूजीलैंड कंट्री के बारे में 23 रोचक तथ्य – New Zealand In Hindi
1. न्यूजीलैंड पहला देश है जिसने महिलाओं को वोट करने का अधिकार दिया। न्यूजीलैंड में वर्ष 1893 में महिलाओं को वोट करने का अधिकार प्राप्त हुआ।
2. सबसे ज्यादा तेज़ी से कोई Business start करने के मामले में New Zealand पहले नंबर पर है, यहां पर कोई भी business start करने में सिर्फ एक दिन लगता है।
3. लगभग हर देश में दवाई कंपनियों को बड़ी शारीरिक समस्याओं की दवाईयों के विज्ञापन करने की मनाही है, पर न्यूजीलैंड और अमेरिका में ऐसा नही है।
4. न्युजीलैंड दो बड़े और कई छोटे द्वीपो से मिलकर बना देश है। भले ही दो बड़े द्वीपों में से उत्तरी द्वीप दक्षिणी द्वीप से छोटा है पर देश की 75 फीसदी आबादी उत्तरी द्वीप पर ही रहती है। देश का क्षेत्रफल लगभग 2,68,000 वर्गकिलोमीटर है, जो हमारे आंध्र प्रदेश राज्य से थोड़ा कम है
5. वर्ष 1999 में गेओर्गिना बेयर (Georgina Beyer) नाम की एक किन्नर (हिजड़ा), जो पहले वेश्यावृत्ति में रह चुकी थी, दुनिया की पहली किन्नर है जो किसी देश की संसद (Paliament) की सदस्य बनी।
6. न्युजीलैंड को कीवीयों का देश भी कहा जाता है, कीवी यहां का एक पक्षी है जो उड़ नही सकता। यह न्युजीलैंड़ का राष्ट्रीय जीव भी है। आपको यह भी बता दें कि कीवी नाम का एक फल भी होता है।
7. New Zealand में सांप बिल्कुल नही पाए जाते, अगर किसी व्यक्ति को कोई सांप दिखता भी है तो उसे पुलिस में रिपोर्ट लिखाना जरूरी है।
8. न्युजीलैंड दुनिया के 5 सबसे कम भ्रष्ट्राचारी देशों में से एक है। बाकी के चार देश हैं – डेनमार्क, स्वीडन, फिललैंड और नोर्वे।
9. न्यूजीलैंड में एक समुंद्री बीच है – Ninety Mile Bech, अर्थात् 90 मील बीच, पर इसकी लंबाई सिर्फ 55 मील ही है। 55 मील 90 किलोमीटर के बराबर होते हैं और 90 मील 145 किलोमीटर के।
10. साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति ने Ebay website पर न्युजीलैंड को बेचने के लिए बोली लगाई। बोली 0.01 डॉलर से शूरू हुई और 3000 डॉलर तक पहुँच गई। जब Ebay के अधिकारियों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने उस व्यक्ति का ebay account तुरंत बैन कर दिया।
11. न्युजीलैंड ने क्रिसमिस, गुड फ्राइडे और ईस्टर जैसे त्योहारों के संबंध में दिखाए जाने वाले टीवी विज्ञापनो पर रोक लगाई हुई है।
12. संसार में पुरूषों और महिलाओं की Salary (वेतन) में सबसे कम अंतर न्युजीलैंड में पाया जाता है। इस देश में यह अंतर सिर्फ 5 प्रतीशत तक का है।
13. पहले विश्व युद्ध में न्युजीलैंड ने 1 लाख सैनिकों की सेना त्यार की थी, जो उस समय इसकी कुल आबादी का लगभग 10 प्रतीशत थी।
14. पेंगुइन (Penguin) की सबसे ज्यादा प्रजातियां न्युजीलैंड में पाई जाती है। पेंगुइन का सबसे पुराना कंकाल भी यही से मिला है जो 6 करोड़ 20 लाख साल पुराना है।
15. दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका और न्यूजीलैंड ने 3700 सुनामी बंबों का गुप्त परीक्षण किया था। इन सुनामी बंबों से समुंद्र में विस्फोट करके ऊँची-ऊँची पानी की लहरे ऊठाई जा सकती है जिससे समुंद्र किनारे पर बसे शहरों को आसानी से तबाह किया जा सकता है।
16. न्युजीलैंड की Blue Lake झील दुनिया की सबसे साफ़ पानी की झील है जिसकी 85 मीटर की गहराई तक आँखों से देखा जा सकता है।
17. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान न्युजीलैंड में मौजूद अमेरिकी सैनिकों ने इस बात पर विद्रोह कर दिया था कि उनके शराब पीने की व्यवस्था अलग से नही की गई और उन्हें काले लोगों के साथ शराब पीना मंजूर नही।
18. New Zealand की मूल जनजाति के लोग Maori (मोओरी) कहलाते है। यह वर्तमान न्यूजीलैंड की आबादी का सिर्फ 15 प्रतीशत है, पर जेलो में इनकी संख्या 50 प्रतीशत से ज्यादा है।
19. आज से 800 साल पहले तक न्युजीलैंड की जानकारी इसके मेओरी लोगों के सिवाए किसी को भी नही थी।
20. न्यूजीलैंड की कोई भी जगह समुंद्र से 128 किलोमीटर से ज्यादा दूर नही है। (More – http://34.93.51.81)
21. अगर सभी देशों की राजधानियों को गलोब (Globe) पर एक बिंदू मान लिया जाए, तो न्यूजीलैंड की राजधानी वैलिंगटन सबसे दक्षिण में स्थित होगी। इस तरह से यह दुनिया की सबसे दक्षिणी राजधानी है।
22. इस देश में 1 व्यक्ति पर 9 भेडें है, यह अनुपात दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां पर भेडों को उनकी उन और दूध के लिए पाला जाता है।
23. न्यूजीलैंड की साल 2018 की जनसंख्या के अनुसार यहां भारतीय मूल के लोगों की जनसंख्या 2,21,916 है जो कि देश की कुल जनसंख्या का 4.7% है। साल 2013 की जनगणना के मुकाबले यह संख्या 54.1% ज्यादा है।। साल 2013 में न्यूजीलैंड में कुल भारतीयों की संख्या 84,015 थी।
Comments
Post a Comment