- Country – Italian Republic
- Capital – Rome (रोम)
- Official Language – Italian
- Area – 3,01,338 km²
- Population – 6 Crore 70 Lakh
- Population Density – 202/km²
- Phone Code – +39
- Currency – Euro(EUR)
- Internet TLD – .it
Amazing and Interesting facts about Italy Country in Hindi
1. Italy ग्रीस के बाद युरोप का दूसरा सबसे पुराना राष्ट्र है। इसका क्षेत्रफल लगभग 3 लाख 1300 वर्ग किलोमीटर है जो महाराष्ट्र राज्य के क्षेत्रफल से लगभग 5 हज़ार वर्गकिलोमीटर कम है।
2. आधुनिक इटली 1861 में ही एक राज्य के रूप में स्थापित हो गया था पर दूसरे विश्व युद्ध के बाद 10 जून 1946 को ही यह एक लोकतात्रिंक देश बना।
3. इटली दुनिया की आंठवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था है, यहां कि लोगो का जीवन स्तर बहुत ही बढ़िया है। भारत की अर्थव्यस्था भले ही इटली से एक कदम आगे सातवें स्थान पर है, पर ज्यादा आबादी के पास कम संसाधनों की वजह से ज्यादातर लोगों का जीवन स्तर कुछ खास अच्छा नहीं है।
4. Italy में युनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां पर 50 ऐसे इतिहासिक निर्माण है जिन्हें युनेस्को ने यह दर्जा दिया है। भारत में ताजमहल, विष्णुसतंभ (कुतुबमीनार) समेत कुल 35 विश्व धरोहर स्थलों (World Heritage Sites) को यह दर्जा प्राप्त है।
5. इटली दुनिया में सबसे ज्यादा शराब बनाता है, यहां बनी शराब कई दूसरे देशों को भेजी जाती है।
6. इटली की बोलोना युनिवर्सिटी (Bologna) युरोप की सबसे पुरानी युनिवर्सिटी है जिसकी स्थापना सन 1080 ईसवी में हुई थी।
7. इटली भारत की तरह ही एक प्रायद्वीप है। प्रायद्वीप उस विशाल क्षेत्र को कहते है जो तीन तरफ से पानी द्वारा घिरा होता है। जिस तरह भारत के उत्तर में हिमाल्य पर्वत है उसी तरह इटली के उत्तर में आल्पस पर्वित हैं।
8. Italy एकलौता देश है जो दो देशों को चारों तरफ से घेरे हुए है, वेटिकन सिटी और सैन मरीनो।
9. पहले विश्व युद्ध में इटली के 6 लाख से भी ज्यादा सैनिक मारे गए थे और 10 लाख से भी ज्यादा सैनिक बुरी तरह से घायल हुए थे।
10. इटली के वेनिस शहर में यह कानून है कि वहां की हर गोंडोला नाव का रंग काला होना चाहिए। गोंडोला (Gondola) एक प्रकार की हल्की नाव होती है जिसका चित्र ऊपर दिया गया है।
11. इटली के मिलान (Milan) शहर में यह कानून है कि वहां हर जरूरी मौके पर चहरे पर Smile रखनी जरूरी है, जैसे कि कहीं जाते समय और किसी से मिलते समय। यह नियम शमशान और अस्पताल जाते समय लागू नही होता।
12. Italy के शहर फलसियानो डेल मस्सिको (Falciano del Massico) में मरना गैरकानूी है क्योंकि वहां पर सारे क्रबिस्तान भर चुके हैं। (अब यह मरे हुए को क्या सज़ा देगें, यह समझ में नही आता 🙂 )
13. इटली में एक आदमी को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि उसने public place पर skirt पहन रखी थी।
14. इटली में एक रेस्टोरेंट है, जो गुफा के अंदर बनाया गया है।
15. विश्व की सबसे लंबी सुरंग इटली से होकर स्विट्जरलैंड तक जाती है। यह 57 किलोमीटर लंबा एक रेल मार्ग है जो आल्प्स पर्वतो के नीचे से होकर जाता है। इसे बनाने में 17 साल से ज्यादा का समय लगा था।
16. साल 2012 में इटली की एक अदालत ने यह कानून बनाया कि अगर कोई व्यक्ति किसी को “No Balls” कहता है, तो उसे सज़ा के तौर पर जुर्माना हो सकता है। क्रिकेट में No Ball क्या होता है यह हम सभी जानते है, पर English में No Balls का मतलब यह भी होता है कि तुम बहादुर नही हो, साहसी नही हो आदि।
17. साल 1968 में इटली के पास सागर में एक व्यक्ति ने एक प्लेटफार्म बनवा दिया था, और उस प्लेटफार्म को एक छोटा देश घोषित करके खुद उसका राष्ट्रपति बन बैठा। उसने अपने देश का नाम ‘The Republic of Rose Island‘ रखा था। इटली की सेना ने उस प्लेटफार्म को अपने नियंत्रण में लेकर नष्ट कर दिया। (इस घटना से पता चलता है कि दुनिया में बेवकूफों की कोई कमी नही है। 🙂 )
18. हालांकि इटली एक विकसित देश है, फिर भी इसकी एक तिहाई आबादी ने कभी इंटरनेट का उपयोग नही किया।
19. अर्जनटीना दूसरे महाद्वीप (दक्षिणी अमेरिका) पर बसा देश है, पर इसकी 37 प्रतीशत आबादी के पूर्वज इटालियन थे।
20. इटली की राजधानी रोम की स्थापना आज से (2019 से) से 2772 साल पहले 21 अप्रैल 753 ईसा पूर्व को हुई थी। वर्तमान रोम का क्षेत्र-फल लगभग 1,285 km² है और इसकी आबादी लगभग 29 लाख है।
21. यूरोप के बाकी देशों के मुकाबले इटली में सबसे ज्यादा भूकंप आते है। इसके सिवाए सबसे ज्यादा ज्वालामुखी भी इटली में ही हैं।
22. इटली के विसुवियस ज्वालामुखी को पहले प्रसुप्त ज्वालामुखी माना जाता था, लेकिन 1944 में इसमें अचानक विस्फोट हो गया था, जिसमें हज़ारों लोग मारे गए थे।
23. रूसो ”सबसे आम इटालियन उपनाम है।
24. Ferrari, Barilla, Gucci, Prada, Armani, Versace, Lamborghini, Fiat, Ducati और Nutella यह सभी इटालियन ब्रांड है।
25. हर साल लगभग 5 करोड़ लोग इटली देश घूमने आते है।
26. 17 अंक को इटली में अनलकी माना जाता है।
Comments
Post a Comment