वेस्ट इंडीज़ कोई देश नही है, इसके बारे में जानिए

west indies desh hai ya nahin

दोस्तों हम West Indies को इसलिए जानते है क्योंकि यह क्रिकेट की एक शानदार टीम है जिसने ICC के लगभग सभी खिताब जीते हैं, चाहे वो One Day वर्ल्ड कप हो जा फिर T20 वर्ल्ड कप।

पर आपको जानकर हैरानी होगी कि वेस्ट इंडीज़ नाम का कोई भी देश ‘धरती’ नामक इस ग्रह पर मौजूद नही है।

वेस्ट इंडीज़ क्या है?

west indies in hindi

West Indies क्रिकेट खेलने वाले कुछ कैरेबीयन देशों का समूह है जो वास्तव में अलग – अलग देश हैं पर केवल क्रिकेट खेलने के लिए ही एक झंडे के नीचे इक्ट्टठे होते हैं।

इन सभी कैरेबीयन द्वीपों में फुटबाल भी बहुत लोकप्रिय है पर केवल क्रिकेट ही इन्हें आपस में जोड़ता है।

इस टीम की स्थापना वर्ष 1928 में हुई थी और इसने अपना पहला मैच इंग्लैंड के विरूद्ध खेला था जिसमें वेस्ट इंडीज़ की टीम 58 रनों से हार गई थी।

कैरेबीयन द्वीप कहां स्थित हैं?

west indies desh kaha hai

कैरेबीयन द्वीप उत्तरी अटलांटिक महासागर में अमेरिका और मैक्सिको की पूर्वी दिशा की ओर स्थित हैं। (चित्र देखें)

कैरेबीयन द्वीपों की संख्या हज़ारों में है, पर इन में से केवल 15 द्वीप ही ऐसे हैं जिन में से कोई खिलाड़ी वेस्टइंडीज़ की टीम में खेल सकता है। ज्यादातर खिलाड़ी जमैका, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप से आते हैं।

West Indies के खिलाड़ी गाते हैं क्रिकेट एंथम

आप सभी को पता है कि वर्ल्ड कप में मैच शुरू होने से पहले हर देश का राष्ट्रीय गीत गाया जाता है, पर केवल वेस्ट इंडीज़ की टीम ही ऐसी टीम है जिसका राष्ट्रीय गीत नही बल्कि क्रिकेट एंथम गाया जाता है क्योंकि सभी खिलाड़ी किसी एक देश के नही होते।

इस तरह से आप वेस्ट इंडीज़ के झंडे को भी क्रिकेट फ्लैग कह सकते हैं।

कैरेबीयन देशों के लोग

कैरेबीयन देशों के ज्यादातर लोग अफ्रीकी मूल के हैं। इसके सिवाए भारतीय, युरोपीयन और चीनी मूल के लोग भी यहां रहते हैं।

भारतीय मूल के काफी लोग अंग्रेज़ों के राज के समय कैरेबीयन देशों में जाकर बस गए थे जिस कारण आज भी हम सुनील नारायण, रवी रामपॉल और शिवनारायण चंद्रपॉल जैसे हिंदू खिलाड़ियों को वेस्ट इंडीज़ की टीम में खेलते हुए देखते हैं।

कैरेबीयन देशों के बारे में कुछ जानकारी

1. कैरेबीयन में कुल 28 देश है जिनमें से कुछ पर आज भी इंग्लैंड और फ्रांस का राज है। (एक बात ध्यान रखें कि वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम सिर्फ 15 देशों से ही चुनी जाती है।)

2. सबसे बड़ा कैरेबीयन देश क्यूबा है जो भारत के राज्य केरल के बराबर है। क्यूबा 42,804 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यहां की कुल आबादी 1 करोड़ 10 लाख के करीब है।

3. सबसे छोटा कैरेबीयन देश सेंट किट्स एंड नेक्सि है। ये महज 261 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यहां की कुल आबादी 50 हज़ार के करीब है।

4. डोमिनिकन रिपब्लिक ऐसा कैरेबीयन देश है जो सैलानियों की पहली पसंद है, यहां हर साल 50 लाख लोग घूमने आते हैं जबकि देश की आबादी 1 करोड़ के करीब है।

West Indies टीम के सदस्य राज्य और क्षेत्र

वर्तमान समय में नीचे दिए राज्य और निर्भर प्रदेश (dependencies) के खिलाड़ी West Indies की cricket team में हिस्सा लेते हैं।

Sovereign states (संप्रभु राज्य)

  1. Antigua and Barbuda (एंटीगुआ और बार्बूडा)
  2. Barbados (बारबाडोस)
  3. Dominica (डोमिनिका)
  4. Grenada (ग्रेनेडा)
  5. Guyana (गुयाना)
  6. Jamaica (जमैका)
  7. Saint Kitts and Nevis (सेंट किट्ट्स और नेविस)
  8. Saint Lucia (सेंट लूसिया)
  9. Saint Vincent and the Grenadines (सेंट विंसेंट अँड थे ग्रेनडीनेस)
  10. Trinidad and Tobago (त्रिनिदाद और टोबैगो)

Constituent country of the Kingdom of the Netherlands (नीदरलैंड के साम्राज्य का संविधान देश)

  1. Sint Maarten (सेंट मार्टिन)

Overseas Territories of the United Kingdom (यूनाइटेड किंगडम के विदेशी क्षेत्र)

  1. Anguilla (एंगुइल्ला)
  2. British Virgin Islands (ब्रिटिश वर्जिन आईलैन्ड्स)
  3. Montserrat (मोंटेसेराट)

Territory of the United States (अमेरिका का क्षेत्र)

  1. U.S. Virgin Islands (यूएस वर्जिन द्वीप)
Also Read

Comments