[table]
Country,Kingdom of Denmark
Capital,Copenhagen (कोपेनहेगन)
Official Language,Danish
Area,42925 km²
Population,57 Lakh
Population Density,130/km²
Phone Code,+47
Currency,Danish Krone(DKK)
Internet TLD,.dk
[/table]
डेनमार्क के बारे में 29 रोचक तथ्य – Denmark in Hindi
1. डेनमार्क उत्तरी युरोप में बसा एक देश है जिसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है।
2. डेनमार्क में दूसरे देशों के झंड़ो को जलाना गैरकानूनी है, पर डेनमार्क के ही झंडे को जलाना गैरकानूनी नही है।
3. डेनमार्क दुनिया के 5 सबसे कम भ्रष्टाचारी देशों में से एक है। बाकी के चार देश हैं – न्युजीलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और नोर्वे।
4. वर्तमान में जितने भी देश हैं, उनमें से डेनमार्क का झंडा सबसे पुराना है जिसे सन 1219 में त्यार किया गया था।
5. 10वीं सदी में डेनमार्क के राजा हैराल्ड ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया और पूरे डेनमार्क का ईसाईकरण कर दिया। राजा हैराल्ड ने 958 ईसवी से 986 ईसवी तक राज किया था।
6. आपको बता दें कि राजा हैराल्ड का पूरा नाम हैराल्ड ब्लुटुथ (Harald Bluetooth) था, इनके नाम पर ही मोबाइल में उपयोग होने वाले Bluetooth का नाम रखा गया।
7. वर्ष 1013 में हैराल्ड ब्लुटुथ के पुत्र राजा स्वीन ने इंग्लैंड को जीत लिया। राजा स्वीन के पुत्र कानौटोस ने वर्तमान ब्रिटेन, डेनमार्क समेत पूरे स्कैंडिनेविया को इकट्ठा कर उत्तरी युरोप में एक विशाल राज्य का निर्माण किया।
8. ग्रीनलैंड और फैरो द्वीप समूह (Faroe Islands) भी डेनमार्क के अधिकार में आते हैं पर कानूनी तौर पर डेनमार्क का इन पर पूरा हक नही है।
9. ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है जिसका क्षेत्रफल 21 लाख 66 हज़ार वर्गकिलोमीटर है यानि कि डेनमार्क से 51 गुणा ज्यादा।
10. ग्रीनलैंड एक ठंडा द्वीप है जो 80 प्रतीशत बर्फ से ढका हुआ है। यहां सिर्फ 56 हज़ार की आबादी है जो मुख्य तौर पर मछली पकड़ने का काम करती है।
11. फैरो द्वीप समूह में 18 मुख्य द्वीप और कई छोटे-छोटे द्वीप है जिन का कुल क्षेत्रफल महज 1400 वर्गकिलोमीटर है। यहां पर भेड़ें पालने का काम बहुत ज्यादा होता है।
12. डेनमार्क सहित कुछ अन्य देशों में बच्चों के नाम रखने को लेकर कानून बने हुए हैं। डेनमार्क में माता-पिता सिर्फ तय किए गए 7 हज़ार नामों में से ही अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं।
13. डेनमार्क में अगर माता पिता को तय किए 7 हज़ार नामो के सिवाए कोई और नाम रखना हो तो उन्हें स्थानीय चर्च से अनुमित लेनी पड़ती है, इसके बाद सरकारी अधिकारी उस नाम की जांच करते है, और अगर वह उसे पास कर दें तो माता-पिता अपने बच्चे का वह नाम रख सकते हैं।
14. डेनमार्क में हर साल 1100 से ज्यादा नाम सरकारी अधिकारियों के पास जांच के लिए आते है जिनमें से 15 से 20 प्रतिशत अस्वीकार कर दिए जाते हैं।
15. Denmark एक चपटा देश है जिसकी समुंद्र तल से ऊँचाई बेहद कम है। इसका सबसे ऊँचा पहाड़ केवल 170 मीटर ऊँचा है।
16. डेनमार्क की राजधानी केपेनहेगन में साइकलों की संख्या यहां की आबादी से ज्यादा है। रिपोर्ट की मानें तो डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की जनसंख्या 6 लाख है, जबकि यहां साइकिलों की संख्या 6.75 लाख है।
17. Denmark में सुअरों की आबादी पुरे देश की आबादी से ज्यादा है। सुअरों को यहां पर मास के लिए पाला जाता है।
18. डेनमार्क का क्षेत्रफल महज 42 हज़ार 926 वर्गकिलोमीटर है जो भारत के 20 राज्यों से कम है। डेनमार्क हरियाणा (44,212) से थोड़ा छोटा है।
19. क्षेत्रफल के लिहाज से भले ही डेनमार्क एक छोटा सा देश हो पर इसकी समुंद्री 7,314 किलोमीटर लंबी है।
20. डेनमार्क की अर्थव्यवस्था भी अच्छी है। यहां की करंसी Krone(क्रौन) है। वर्तमान में एक क्रौन 10 भारतीय रूपए के बराबर है।
21. World Happiness Report 2016 के अनुसार डेनमार्क दुनिया में सबसे ज्यादा खुश रहने वाले लोगों का देश है।
22. डेनमार्क में लगभग सभी नागरिकों को तैरना आता है क्योंकि यहां स्कुलों में तैरने की सिखलाई लाज़मी कोर्स है।
23. Denmark की कोई भी जगह समुंद्र से 50 किलोमीटर ज्यादा दूर नहीं है।
24. डेनमार्क खेतीबाड़ी के लिहाज से एक अच्छा देश है। यहां फसलों की पैदावार पूरे युरोप में सबसे ज्यादा है और खेतीबाड़ी शिक्षा का स्तर भी बहुत ऊँचा है।
25. डैनिश भाषा में “कृपया” (Please) के लिए कोई सीधा शब्द नहीं है।
26. मौन अक्षरों और कुछ जटिल उच्चारणों की वजह से डैनिश दुनिया की सबसे कठिनाई से सीखी जाने वाली भाषाओं में से एक है।
27. डेनमार्क में 444 द्वीप हैं, लेकिन उनमें से केवल 76 में बसे हुए हैं।
28. डेनमार्क की सरकार नई कार खरीदने पर 150% टैक्स वसूलती है। इस वजह से लोग कार खरीदने के बजाय साइकिल खरीदना पसंद करते हैं।
29. डेनमार्क सरकार लोगों को खुश रखने के लिए उन्हें नौकरी नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने के लिए दुनिया भर में पॉपुलर है। यही वजह है कि इस देश में बेरोजगार रहने के बाद भी लोग टेंशन में कम होते हैं।
Comments
Post a Comment