[table]
Country,Kingdom of Spain
Capital,Madrid (मद्रिद)
Official Language,Spanish
Area,505990 km²
Population,4 Crore 65 Lakh
Population Density,92/km²
Phone Code,+34
Currency,Euro(EUR)
Internet TLD,.es
[/table]
28 Amazing and Interesting facts about Spain in Hindi
1. 5 लाख 5 हज़ार 990 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ स्पेन यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इस तरह से यह राजस्थान (3,42,000) और उड़ीसा (1,55,000) के संयुक्त क्षेत्रफल से थोड़ा बड़ा है।
2. 2015 की जनगणना के अनुसार स्पेन की अनुमानित जनसंख्या 4 करोड़ 64 लाख है जो भारत के उड़ीसा राज्य की आबादी से कुछ लाख ज्यादा है।
3. साल 2015 तक स्पेन में शादी करने के लिए कम से कम उम्र को 16 से बढ़ाकर 18 कर दिया गया था। जबकि भारत में काफी पहले से ही यह उम्र सीमा लड़कों के लिए 21 साल और लड़कियों के लिए 18 साल है।
4. स्पेन पर्यटन के लिहाज़ से बहुत अच्छा देश माना जाता है। यहां हर साल 5 करोड़ से ज्यादा लोग घूमने आते हैं।
5. United Nations की एक रिपोर्ट के अनुसार सन 2050 के बाद स्पेन दुनिया का सबसे बूढ़ा देश होगा, जहां की 40 प्रतीशत आबादी की उम्र 60 साल से ज्यादा होगी।
6. नागरिकों की औसत जीवन आयु (जीवन प्रत्याशा) के मामले में स्पेन ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथे नंबर पर आता है। यहां कि लोग औसत 82.8 साल की उम्र जीते हैं। भारत इस मामले में 125वें नंबर पर आता है।
7. स्पेन बुल फाइटिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां होने वाले हर त्योंहारों और मेलों में आयोजित बुल फाइटिंग देखने लायक होती है। कई कलाकार इस दौरान घायल भी होते है।
8. Spain में पिछले दस साल में शुरू किए गए Businesses में से 40 प्रतीशत को महिलाओं द्वारा शुरू किया गया है।
9. 11वीं सदी में पूरे स्पेन पर मुस्लिम शाशकों का राज था। सन 1238 से कई छोटे ईसाई राज्यो ने एक होकर संघर्ष शुरू कर दिया, और कुछ ही दशकों में स्पेन के ज्यादातर हिस्सों को फिर से आज़ाद करवा लिया।
10. सन 1502 में स्पेनी शासन ने सभी मुसलमानों को ईसाई बनने का आदेश जारी कर दिया, जिन्होंने इस आदेश को नही माना उन्हें देश से निकाल दिया गया।
11. फुटबाल स्पेन का सबसे लोकप्रिय और राष्ट्रीय खेल है, इस देश ने साल 2010 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था।
12. स्पेन में ‘Tomato battel‘ नाम का एक त्योहार है, जिसमें लोग एक दूसरे पर सैंकड़ो टमाटर फेंकते हैं।
13. Spain का सबसे ऊँचा पर्वत समुँद्र तल से 3,718 मीटर ऊँचा है, हिमालय में इतनी ऊँचाई के 1000 से ज्यादा पर्वत हैं।
14. स्पेन में समुँद्री बीचों की संख्या 8 हज़ार से ज्यादा है, हैरानी की बात तो यह है कि कई लोग वहां पर नंगे ही धूप का नज़ारा ले सकते हैं क्योंकि स्पेन में public places पर नंगे होना गैरकानूनी नही है।
15. European Union का सदस्य होने के नाते स्पेन साल 1999 से Euro को Currency के तौर पर उपयोग में ला रहा है।
16. स्पेन का राष्ट्रीय खेल फुटबाल है।
17. स्पेन की Rio Tinto नदी इतनी ज्यादा प्रदूषित है कि इसमें जल जीवों का पनपना असंभव है। पिछले 5000 सालों में इसके पास होने वाली खद्दानों की खुदाई ने इसे इतनी ज्यादा प्रदूषित बना दिया है।
18. स्पेन में तलाक दर अन्य पश्चिमी देशों के मुकाबले कहीं कम है। यहां केवल 5% बच्चे अविवाहित माता-पिता के पास रहते हैं।
19. स्पेन यूरोप का पहना देश है, जिसने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को गैर-कानूनी घोषित किया था।
20. 90% से ज्यादा स्पेनी लोग ईसाई धर्म की शाखा रोमन कैथोलिक को मानते हैं।
21. 1936 से 1939 के बीच हुए स्पेनी ग्रह-युद्ध में करीब 5 लाख लोग मारे गए थे।
22. वर्तमान समय में स्पेन दुनिया की 13वीं, जबकि यूरोपियन यूनियन की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
23. स्पेन दुनिया में जैतून के तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है। दुनिया के जैतून के तेल का लगभग 45% स्पेन से आता है।
24. स्पेन शब्द की उत्पत्ति इसपनिया (Ispania) शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है – खरगोशों की भूमि (land of rabbits).
25. ब्रिटेन के बाद स्पेन दूसरा सबसे बड़ा उपनिवेशवाद था। कभी इसका शासन आज के 21 स्वतंत्र देशों पर हुआ करता था जैसे कि मोरक्को (Morocco), मेक्सिको (Mexico), कोलंबिया (Colombia), फिलिपीन्स (Philippines), अर्जेंटीना (Argentina) और वेनेज़ुएला (Venezuela)। इनमें से ज्यादतर देश लेटिन अमेरिका में स्थित हैं।
26. स्पेन के इतने बड़े भू-भाग पर शासन के इतिहास के कारण आज स्पेनिश दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है जिसे करीब 45 करोड़ लोग बोलते हैं।
27. यह हैरान कर देने वाला है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक होने और यूरोप में फ्रांस का पड़ोसी होने के बावजूद स्पेन ने किसी भी विश्व-युद्ध में आधिकारिक रूप से भाग नहीं लिया।
28. स्पेनिश नए साल में रात को 12 बजे 12 अंगूर खाने का रिवाज़ है। माना जाता है कि ऐसा करने से आने वाला वर्ष भाग्यशाली रहेगा। कुछ लोग मानते हैं कि ऐसा करने से चुड़ैलें भाग जाती हैं।
Comments
Post a Comment