दोस्तों, यह बताने की जरूरत नही है कि आंखे हमारे शरीर का कितना महत्वपूर्ण अंग हैं। यह आंखे ही है जिनसे हम इस रंग – बिरंगे संसार का मज़ा ले सकते हैं।
आँखो से जुड़ी कई बातें ऐसी है जो शायद आपको पहले से ना पता हों। इस पोस्ट में हम आपको आँखो से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें बताएंगे जो आँखो के बारे में आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाएंगी और कुछ मनोरंजक जानकारी भी देंगी।
आँख के बारे में 35 रोचक तथ्य – Eyes in Hindi
1. एक सामान्य मनुष्य की आंखे 1 करोड़ रंगों को पहचान सकती हैं।
2. अगर इंसान की आँख एक कैमरा होती तो उसकी क्षमता 576 Mega Pixel के बराबर होती।
3. हमारी आँखो को नियंत्रित करने वाली मासपेशियां हमारे बाकी शरीर की सभी मासपेशियों से ज्यादा एक्टिव होती हैं।
4. हमारी एक आँख में 12 लाख फाइबर होते हैं। (फाइबर एक किस्म के तंतू होते हैं)
5. हमारी हर आँख की रेटिना में करीब 12 करोड़ रोड और 70 लाख कोन होते है। रोड से कम रोशनी में देखने में सहायता मिलती है जबकि कोन से ज्यादा रोशनी में।
6. इंसान की आंखे जन्म से लेकर मृत्यु तक सदा बराबर रहती है पर उम्र बढ़ने के साथ आँखो का लैंस मोटा होता जाता है जिसके कारण सामान्य चालीस की उम्र के बाद चश्मे की जरूरत पड़ती है।
7. हम अपने दिन के समय का 10 फीसदी हिस्सा पलक झपकने में बिता देते है जो कि पूरे दिन के आधे घंटे के बराबर है।
8. हम एक मिनट में औसतन 12 बार पलक झपकते है। इस हिसाब से हम दिन में लगभग 10 हज़ार बार और एक साल में 3.5 करोड़ बार पलक झपकते हैं।
9. पल्कों के झपकने से जुडी एक और सच्चाई यह भी है कि अगर आप पूरी जिंदगी भर का पलक झपकने का समय जोड़ेंगे तो यह एक साल से भी ज्यादा होगा।
10. प्राकृति हमारी आँखो को ऐसा बनाया है कि इस से संबंधित कोई छोटी परेशानी बहुत जल्दी दूर हो जाती है। अगर आपकी आँखो में कोई स्क्रैच हो जाए तो कार्नियां उसको दो दिन के अंदर ठीक कर देता है।
11. आँखो का कार्निया पूरे मानव शरीर का एकलौता हिस्सा है जिसमें कोई भी रक्त वाहिका नही होती। इस कारण से कार्निया को ऑक्सीजन की जरूरत भी नही होती।
12. मनुष्यों और शार्कों के कार्निया की बनावट और गुण लगभग एक जैसे होते है। इसलिए शार्कों के कार्निया को मनुष्य के कार्निया के साथ सर्जरी करके बदला जा सकता है।
13. मनुष्य की एक आँख का वज़न मजह 8 ग्राम होता है।
14. जब तक नवजात शिशु 4 से 13 सप्ताह के ना हो जाएं तो उन्हें रोते समय आँसू नही आते । उतने समय तक रोते समय उनकी केवल आवाज़ ही आती है।
15. जिन मनुष्यों के नीली आंखे होती है वह उनमें शराब सहने की क्षमता ज्यादा होती है मतलब कि वह बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा शराब पी सकते हैं।
16. संसार के लगभग 4 करोड़ लोग अंधे है और लगभग इतने ही लोग आँखो से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं।
17. दिमाग के बाद आंखे ही हमारे शरीर का सबसे जटिल संरचना वाला अंग हैं।
18. हमारी आँखो के ऊपर के बाल (भौं – Eyebrows) हर 64 दिन बाद बदलकर नए आ जाते हैं।
19. जब हम किसी हैरान कर देने वाली चीज़ को देखते है तो हमारी आंखे 45 प्रतिशत ज्यादा बड़ी हो जाती हैं।
20. ज्यादातर मनुष्यों की आंखें भूरी(Brown) होती हैं।
21. आंखे दिमाग की 65 प्रतिशत उर्जा का उपयोग करती है जो अन्य किसी भी अंग से ज्यादा है।
22. अपनी आँखें खोलकर छींकना असंभव है।
23. हमारे द्वारा सीखी जाने वाली सभी चीजों का 80 प्रतिशत आँखो के माध्यम से आता है।
24. आपकी आँखें मोमबत्ती की लौ को 2.7 किलोमीटर से देख सकती हैं।
25. आपकी आईरिस (आपकी आँख का रंगीन हिस्सा) में 256 unique characteristics हैं; जबकि आपके फिंगरप्रिंट में सिर्फ 40 हैं।
26. जिन लोगों की दोनों आँखो का रंग अलग-अलग होता है, उनके लिए Heterochromia medical term का उपयोग किया जाता है।
27. हमारी नेत्र-गोलक (eyeball) का सिर्फ 1/6 हिस्सा ही हमें दिखाई देता है।
28. मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी आदि के सामने ज्यादा समय बिताने से आंखों में सूखेपन की समस्या हो सकती है।
29. आंखों को नम रखने के लिए हमें शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसलिए आपको दिन में पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
30. आपको अपनी आंखों को जोर जोर से नहीं रगड़ना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी रक्त वाहिनियां क्षतिग्रस्त हो सकती हैं जो कि बहुत ही कोमल होती हैं।
31. आपको चलते वाहन में पढ़ने से बचना चाहिए। इस दौरान हमें फोकस करने में दिक्कत होती है, जिससे आंखों पर जोर पड़ता है और यहां तक कि सिरदर्द और उल्टी भी हो सकती है।
32. हमारी आंखों पर दबाव कम पड़े इसके लिए पर्याप्त रोशनी में ही पढ़ने या लिखने का काम करना चाहिए।
33. 2020 में आंखों के स्वास्थ्य और आंखों की नियमित जांच के महत्व पर जोर दिया गया, क्योंकि लोग स्क्रीन टाइम और डिजिटल आई स्ट्रेन के प्रभाव के बारे में अधिक जागरूक हो गए। कई लोगों ने 20-20-20 नियम (हर 20 मिनट में 20 सेकेंड का ब्रेक लेकर 20 फीट दूर की चीज देखने के लिए) का पालन करते हुए अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए।
34. COVID-19 महामारी के साथ, फेस मास्क का उपयोग व्यापक हो गया, जिससे गैर-मौखिक संचार के प्राथमिक साधन के रूप में आंखों के संपर्क के महत्व पर ध्यान केंद्रित हुआ। संबंध और समझ बनाए रखने में आंखों के भावों और इशारों को अधिक महत्व मिला।
35. 2020 में, आंखों की देखभाल की तकनीक में लगातार सुधार होता रहा, जैसे सांस लेने की क्षमता और आराम में सुधार के साथ इनोवेटिव कॉन्टैक्ट लेंस का विकास। इन लेंसों का उद्देश्य दृष्टि सुधार और समग्र नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ाना है।
Comments
Post a Comment