अफ्रीका महाद्वीप के बारे में 24 रोचक तथ्य | Amazing Facts About Africa in Hindi

Africa in Hindi

अफ्रीका महाद्वीप संसार का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसका क्षेत्रफल तकरीबन 3 करोड़ 2 लाख वर्गकिलोमीटर है।

अफ्रीका महाद्वीप मानव सभ्यता की जन्मभूमि है जहां सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ।

Africa महाद्वीप में कई विशाल रेगिस्तान, अत्यन्त घने जंगल, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी – बड़ी नदियां व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं।

प्रस्तुत है इस अनोखे महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्य जो इस महाद्वीप के बारे में आपकी जानकारी में बढ़ोतरी करेगें।

अफ्रीका महाद्वीप के बारे में 24 रोचक तथ्य – Amazing Facts About Africa in Hindi

1. अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54 देश है जिनमें अल्जीरिया सबसे बड़ा देश और सेशेल्स सबसे छोटा देश है। सुडान का क्षेत्रफल जहां 23 लाख 81 हज़ार वर्गकिलोमीटर है तो वहीं सेशेल्स का क्षेत्रफल महज 455 वर्गकिलोमीटर है। भारत की राजधानी दिल्ली का क्षेत्रफल 1484 वर्गकिलोमीटर है।)

2. Africa एकलौता महाद्वीप है जो उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध में पूरी तरह से फैला हुआ है। भू- मध्य रेखा इस महाद्वीप के बिलकुल बीच में से गुजरती है।

3. अफ्रीका धरती का सबसे गर्म महाद्वीप है।

4. अफ्रीका महाद्वीप धरती के कुल क्षेत्रफल का 6 प्रतीशत हिस्सा है और कुल थल भाग का 20.4 प्रतीशत।

5. अफ्रीका महाद्वीप की कुल आबादी लगभग 121 करोड़ 70 लाख है जो इसे ऐशिया के बाद दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला महाद्वीप बनाती है।

Muslims Africa

6. अफ्रीका में मुसलमानों की जनसंख्या तकरीबन 52 प्रतीशत है जो इस्लाम को महाद्वीप का सबसे बड़ा धर्म बनाती है। इसके बाद ईसाई धर्म का नंबर आता है।

7. अफ्रीका में हिंदुओं की जनसंख्या बेहद कम है। मॉरीशस एकलौता देश है जिसमें हिंदु जनसंख्या 48 प्रतीशत के करीब है।

8. अफ्रीका की कुल जनसंख्या पूरे विश्व की जनसंख्या का तकरीबन 15 प्रतीशत है।

9. Africa में तकरीबन 1200 से 3000 हज़ार भाषाएं बोली जाती हैं।

10. दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी (6853 किलोमीटर) अफ्रीका में स्थित है।

11. दुनिया का सबसे बड़ा मारूस्थल सहारा भी अफ्रीका में ही है। सहारा मारूस्थल का क्षेत्रफल लगभग 94 लाख वर्गकिलोमीटर है जो भारत से लगभग तीन गुणा और अमेरिका के क्षेत्रफल के बराबर है।

Africa ki jankari

12. Africa का सबसे बड़ा पानी का झरना Victoria Falls है। Victoria Falls की ऊँचाई 355 मीटर और लंबाई 1600 मीटर तक है।

13. किलीमंजारो पर्वत अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत है। इसकी समुंद्र तल से ऊँचाई 5895 मीटर है। Robot फिल्म का गाना ‘किलीमंजारो, लड़की पर्वत की यारो’ इसी पर्वत पर आधारित है।

africa medgaskar

14. मैडगास्कर अफ्रीका का सबसे बड़ा और विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसका क्षेत्रफल 8,87,041 वर्गकिलोमीटर है।

africa mahadeep ki jakari

15. विश्व का सबसे बड़ा स्थली प्राणी अफ्रीकन हाथी है।

16. विश्व का सबसे लंबा जानवर जीराफ़ भी अफ्रीका में रहता है।

17. सबसे तेज़ स्थली प्राणी चीता भी अफ्रीका में पाया जाता है।

african golilla

18. अफ्रीका के जंगलों में पाया जाने वाला गोरिल्ला पृथ्वी का सबसे बड़ा नर वानर (बंदर) है।

19. इस महाद्वीप के देश जाम्बिया में करीबा नाम का एक डैम है जो जेंबेजी नदी के पानी को रोक कर बनाया गया है। ये अफ्रीका का सबसे ज्यादा बिजली पैदा करने वाला डैम है।

20. अफ्रीका का सबसे लंबा रेलवे मार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है जो दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से मिसर के काहिरा शहर तक जाता है।

21. दक्षिण अफ्रीका की किम्बरले खान दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खान है।

22. लेसोथो देश पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका देश द्वारा घिरा हुआ है।

23. केन्या अफ्रीका का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है।

24. अफ्रीका के जिन दो देशों के नाम में Congo लगा है उन में बहुत ज्यादा जंगल पाए जाते हैं।

उम्मीद है आपको अफ्रीका के बारे में यह मज़ेदार तथ्य पसंद आएं होगे। ऐसे ही मज़ेदार तथ्य पढ़ने के लिए इस वेबसाइट के अन्य पोस्ट देखें।

Comments