आम के बारे में 21 रोचक तथ्य | Information About Mango In Hindi

mango hindi

आम को भारत में फलों का राजा कहते है और यह भारत का राष्ट्रीय फल भी है। भारत के उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक और पश्चिम में गुजरात से लेकर पूर्व में आसाम तक सभी जगह आम उगाया जाता है।

आम के बारे में 21 रोचक तथ्य – Information About Mango In Hindi

1. आम उत्पादन के मामले में भारत नंबर वन है। भारत दुनिया के कुल आम उत्पादन में 52 प्रतीशत योगदान देता है।

2. मुगल बादशाह अकबर ने बिहार के दरभंगा में 1 लाख से भी ज्यादा आम के पेड़ों का बाग लगवाया था जिसे अब ‘लाखी बाग‘ कहते है।

3. भारत के कई लोकगीतों में आम जुड़ा हुआ है। महाकवि कालीदास इसकी प्रशंसा में गीत लिख चुके हैं।

4. हिंदू धर्म में हवन, यज्ञ, पूजा, कथा, त्योहार तथा अन्य सभी मंगलकार्यो में आम की लकड़ी, पत्ती, फूल जा इन में किसी एक वस्तु का प्रयोग अवश्य होता है।

5. आम खाने के सिवाए आचार, चटनी, केक और कोल्ड ड्रिक बनाने के काम भी आता है।

6. आम का मूल स्थान भारत है। भारत में पिछले 5000 साल से भी ज्यादा समय से आम को खाया जा रहा है।

7. भारत के बाहर के लोगों को आम की जानकारी महाराज हर्षवर्धन के समय आने वाले प्रसिद्ध चीनी यात्री हुयेनत्सांग (632-45) से हुई थी।

8. अमेरिकी महाद्वीपों के लोगों को आम की जानकारी 18वी सदी की शुरूआत में वहां आने वाले पुर्तगाली व्यापारियों से हुई थी।

mango in hindi

9. भारत में आम को फलों का राजा केवल इसलिए नही कहा जाता कि भारत में इसका उत्पादन बहुत ज्यादा होता है बल्कि इसीलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसे खाने से कई फायदे होते हैं। आम में विटामिट ‘A’ ‘B’ समेत सभी पोशक तत्व होते है जो शरीर को सेहतमंद रखने के साथ – साथ कई बिमारियों से भी बचाते हैं।

10. कैंसर से लड़े – आम में मौजूद एंटी – ऑक्सीड़ेटस कैंसर के प्रभाव को कम करते है।

11. एसीडिटी से बचाव – आम में मौजूद मैलिक एसिड और सिट्रिक एसिड एसीडिटी को दूर करते है।

12. सेक्स इच्छा में बढ़ोतरी – आम खाने से सेक्स इच्छा बढ़ती है क्योंकि इसमें विटामिन E काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि सेक्स इच्छा को बढ़ाने वाला विटामिन है।

13. डायबटीज़ से बचाव – अगर आम और जामून के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर कुछ दिनों तक पीया जाए तो डायबटीज़ रोग ठीक हो जाता है।

14. कई और फायदे – आम खाने से कई और फायदे भी होते है जैसे कि यह शरीर को तुरंत उर्जा देता है, जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है, कब्ज से बचाता है आदि-आदि।

15. आम में सुगर बुहत ज्यादा मात्रा में होती है इसलिए मोटे लोगों को कम खाने चाहिए।

16. आम एक गर्म फल है और काफी खट्टा भी होता है, इसलिए ज्यादा आम खाने से कई बार मुंहासे भी हो जाते है।

17. भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक और निर्यातक देश है। दुनियाभर में 40 फीसदी आमों का निर्यात भारत करता है।

18. साल 2019 में भारत ने 48,468 टन आम दूसरे देशों को भेजे थे। इससे भारत को 385 करोड़ रूपए की आमदनी हुई थी।

19. साल 2019 में भारत का आम निर्यात (शीर्ष 5 देश)

देशआम निर्यात (टन)आय (करोड़ रूपए)
यूएई15,655131
यूके4,34567
अमेरिका1,07730
ओमान3,59727
कतर2,68027

20. विदेशों को आम निर्यात मामले में भारत के यह राज्य सबसे आगे हैं-

राज्यनिर्यात (मीट्रिक टन)आय
महाराष्ट्र28,897294.04
पश्चिम बंगाल8,54822.64
गुजरात85114.34
केरल131614.06
कर्नाटक715.059.68

21. भारत में आम उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्य

राज्यउत्पादन (लाख टन में)
आंध्र प्रदेश50.02
उत्तर प्रदेश45.77
बिहार24.25
कर्नाटक18.66
गुजरात12.25
Related Posts

Comments