एशिया आकार और जनसंख्या में विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो मुख्यत उत्तरी गोलार्ध और पूर्वी गोलार्ध में फैला हुआ है।
हज़ारों साल पहले मानव ने अफ्रीका से निकलकर एशिया में बसना शुरू किया था। यही कारण है कि कुछ प्राचीन सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे कि सुमेरी सभ्यता, भारतीय सभ्यता और चीनी सभ्यता आदि।
प्रस्तुत है इस विशाल महाद्वीप के बारे में 20 रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां-
एशिया महाद्वीप के बारे में 20 रोचक तथ्य – Amazing Facts About Asia Continent in Hindi
1. एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल लगभग 4 करोड़ 46 लाख वर्गकिलोमीटर है जो पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 8.7% और थल क्षेत्र का 30% है।
2. एशिया में चीन, जापान, भारत और रूस समेत कुल 48 देश है। इनमें ताईवान और Hong Kong जैसे देश शामिल नहीं है क्योंकि यह चीन के अधीन हैं और पूरी तरह स्वतंत्र नहीं।
3. एशिया की आबादी लगभग 444 करोड़ है जो पूरे विश्व की आबादी का 60% है।
4. विश्व की दस सबसे ऊंची इमारतों में से नौं एशिया में हैं। इन नौं में से चार चीन में और बाकी की पांच, पांच अलग- अलग देशों दुबई, सऊदी अरब, साउथ कोरिया, ताइवान और हांगकांग में स्थित है।
5. विश्व के पाँच प्रमुख धर्मों : हिन्दू, ईसाई, इस्लाम, चीनी लोक सभ्यता तथा बौद्ध धर्म का उदय एशिया में ही हुआ है।
6. Asia में सबसे ज्यादा आबादी इस्लाम धर्म को मानने वालों की है। महाद्वीप की लगभग 140 करोड़ आबादी मुस्लिम है जो महाद्वीप की कुल आबादी का 32% हिस्सा है।
7. एशिया में हिंदुओं की आबादी लगभग 110 करोड़ है जो महाद्वीप की कुल आबादी का लगभग 25.3% है। मतलब एशिया का हर चौथा व्यक्ति हिंदू है।
8. हिंदुओं और मुसलमानों के बाद ईसाइयों (12.6%) और बौद्धों(12%) का नंबर आता है। महाद्वीप की बाकी आबादी अन्य छोटे – छोटे संप्रदायों और धर्मों को मानती है।
9. Asia का सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियो (Borneo) है जिसका क्षेत्रफल लगभग 7,43,000 वर्ग किलोमीटर है। इस तरह से बोर्नियो द्वीप उत्तर प्रदेश से लगभग तीन गुणा ज्यादा बड़ा है।
10. एशिया का सबसे छोटा देश हिंद महासागर में भारत के नज़दीक बसा मालदीव है। मालदीव 1192 छोटे-छोटे मूंगे के टापूओं से बना है जिनका क्षेत्रफल मात्र 299 वर्गकिलोमीटर है।
11. क्षेत्रफल के लिहाज़ से ऐशिया और विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है जिसका क्षेत्रफल 1 करोड़ 71 लाख वर्गकिलोमीटर है। इस तरह से रूस का पूरे स्थल भाग के 11% हिस्से पर अधिकार है।
12. दुनिया का सबसे ऊँचा बिंदू माऊंट एवरेस्ट (+8848 मीटर) और सबसे निचला बिंदू मृत सागर (-400 मीटर) एशिया में ही स्थित है। मृतसागर को अंग्रेज़ी में Dead Sea कहते है और यह एक खारे पानी की झील है।
13. Asia एकलौता महाद्वीप है जिसकी सीमा अन्य दो महाद्वीपों से जुड़ी हुई है – अफ्रीका और युरोप।
14. दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से दोः चीन (दूसरी) और जापान(तीसरी) Asia में ही हैं। रूस और भारत दोनों टॉप 10 में आते हैं।
15. दुनियाभर में चावलों की उपज का 90% भाग Asia के लोग ही खप्त करते हैं।
16. नेपाल एशिया का पहला देश है जिसने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।
17. लिखने की कला का आविष्कार एशिया में ही हुआ था।
18. चीन में बहने वाली यांग्त्सी (Yangtze) नदी एशिया की सबसे लंबी नदी है। प्रायः पश्चिम से पूर्व की दिशा में बहने वाली इस नदी की लम्बाई लगभग 6300 किलोमीटर है।
19. एशिया में 12 लैंडलॉक देश हैं। यानि यह देश दूसरे देशों द्वारा घिरे हुए हैं और इन देशों की कोई भी सीमा महासागर से नहीं लगती। यह देश हैं- Armenia, Bhutan, Laos, Nepal, Mongolia, Afghanistan, Azerbaijan, Kazakhstan, Kyrgyzstan, Tajikistan, Turkmenistan और Uzbekistan.
20. दुनिया की सबसे बड़ी झील (Lake), कैस्पियन सागर (Caspian Sea) भी एशिया में ही स्थित है। यह झील 3,71,000 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैली हुई है और इसका तट पाँच देशों – रूस, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, अजरबैजान और ईरान से लगता है।
Comments
Post a Comment