ग्रीक संस्कृति के बारे में 16 रोचक तथ्य | History of Greece in Hindi

History of Greece in Hindi
History of Greece in Hindi

ग्रीक का इतिहास – History of Greece in Hindi

दोस्तों, हम ने स्कूल में कई बार यह पढ़ा है कि फलाना शब्द ग्रीक भाषा के इस शब्द से आया है और इसका मतलब यह है।

यह ग्रीक भाषा जिसे यूनानी भाषा और ग्रीस भाषा भी कहा जाता है प्राचीन ग्रीक सभ्यता की मुख्य भाषा थी। प्राचीन ग्रीस सभ्यता जा यूनानी सभ्यता आधुनिक ग्रीस, बुलगारिया और तुर्की के कुछ हिस्सों में लगभग आठवीं शताब्दी ईसा – पूर्व से लगभग छठी शताब्दी ईसवी तक (यानि लगभग 1300 साल तक) राज करने वाली सभ्यता थी।

पश्चिमी इतिहासकारों के लिए यूनानी सभ्यता हमेशा से ही बहुत महत्वपूर्ण रही है क्योंकि आधुनिक पश्चिमी संस्कृतियों की सबसे गहरी जड़ इसी सभ्यता को माना जाता है और इस सभ्यता के बाद आने वाले रोमन साम्राज्य पर भी इसका गहरा असर पड़ा जिसकी छाप आज भी देखी जा सकती है।

ग्रीक संस्कृति के बारे में 16 रोचक तथ्य

Greece in Hindi

1. प्राचीन ग्रीक कई छोटे – छोटे राज्यों में बंटा हुआ था। इन सभी राज्यों में सरकार और कानून अलग – अलग था पर संस्कृति और रहन – सहन एक जैसा था।

2. ग्रीक का प्राचीन शहर ओलंपिया(Olympia) ही वह शहर है जहां पर 776 ईसापूर्व में ओलंपिक खेल शुरू हुए थे।

3. प्राचीन ग्रीस के दो बड़े शहर थे एथेंस (Athens) और सर्पाटा(Sparta). उस समय अगर कोई बच्चा एथेंस में रहता था तो उसे 7 साल की उम्र में स्कूल पढ़ने के लिए भेजा जाता था और वहीं अगर कोई बच्चा सर्पाटा में रहता था तो उसे सैनिक बनने की ट्रेनिंग दी जाती थी।

4. भारत में ग्रीक जा ग्रीस को युनान और वहां के लोगों को यूनानी जा यवन कहा जाता था।

5. लोकतंत्र की शुरूआत भी सबसे पहले प्राचीन ग्रीक में हुई थी। तब एथेंस शहर के सभी नागरिक एक जगह इकट्ठा होकर राज्य के फैसले लेते ते। यह व्यवस्था 5वीं सदी ईसापूर्व से लेकर तीसरी सदी ईसापूर्व तक यानि लगभग 200 साल तक चली।

Ancient Greece Civilization in Hindi

6. प्राचीन ग्रीक के लोग नंगे होकर अभ्यास करते थे।

7. प्राचीन ग्रीस की 40 से 80 प्रतिशत आबादी गुलामों की थी जिन्हें बाज़ारों में खुलेआम ख़रीदा – बेचा जाता था। गुलामों को अक्सर नमक के बदले ख़रीदा जाता था और महिला गुलामों की कीमत ज्यादा होती थी।

8. पांचवी से चौथी शताब्दी ईसापूर्व में प्राचीन ग्रीस की अर्थव्यवस्था उस समय के भारतवर्ष के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी।

9. 326 ईसापूर्व में भारत पर हमला करने वाला सिकंदर भी ग्रीस के एक राज्य मकदूनिया का राजा था।

History Of Unan In Hindi

10. उस समय भारत में जहां गुरू – शिष्य का रिश्ता पिता – पुत्र के समान था तो वहीं ग्रीक में यह कभी-कभी पति – पति जा पति -पत्नी का बन जाता था। जीं हां, प्राचीन ग्रीक में अमीर घराने के लड़कों को शिक्षा देने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त कर दिया जाता था और कई बार ऐसा होता ताकि लड़का और वह व्यक्ति एक – दूसरे पर मोहित हो जाते थे और अप्राकृतिक सेक्स संबंध बना लेते थे।

11. प्राचीन ग्रीस में किसी के ऊपर सेब फेंकने का मतलब ताकि वह उससे प्यार करता है।

12. प्राचीन ग्रीस में ‘idiot’ शब्द का मतलब वह व्यक्ति होता था जो एक Politician (राजनैतिक व्यक्ति) नही है।

13. प्राचीन ग्रीक में गणित, विज्ञान और कला का खूब विकास हुआ था। प्राचीन ग्रीक के कई महान गणितज्ञों ; पाइथागोरस, युकलीड और आर्कमीडीज़ और उनकी खोजों के बारे में हमें आज भी पढ़ाया जाता है।

14. पुनर्जागरण (15वीं सदी) की शुरूआत से लेकर 20वीं शताब्दी की शुरूआत तक यूरोप के विद्यालयों में लैटिन भाषा के सिवा प्राचीन ग्रीक सभ्यता का अध्ययन विशेष रूप से किया जाता था।

15. प्राचीन ग्रीस में धर्म(Riligion) के लिए एक भी शब्द नही था।

16. ‘School’ शब्द ग्रीक भाषा से ही आया है जिसका मतलब होता है – ‘Free Time’.

Related Pages

Comments