44 अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी बदल देगें।

anmol vichar

Friends, कई बार हम किसी चीज़ से प्रेरित होकर कोई काम शुरू कर देते है पर उसे पूरा नही कर पाते। इसका कारण होता है कि हम उस काम को लेकर अपनी motivation खो देते हैं। काम को बढ़िया तरीके से करने के लिए motivation प्राप्त करना जरूरी है। Motivation प्राप्त करने के दो तरीके हैं – एक तो जिस field में हम काम कर रहे हैं उस field में सफलता प्राप्त कर चुके लोगों की success stories पढ़ कर और दूसरा कुछ positive विचारों को अपने दिमाग में रख कर जिनसे हमें लगातार काम करने की प्रेरणा मिलती रहे। Rochhak.com पर आज हम आपके साथ ऐसे ही 40 positive विचार Share करेंगे जो आपको आपका काम सफल होने तक कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।

42 अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी बदल देगें।

Quote 1. वो जो अपना भविष्य आनंदमय बनाना चाहता है उसे अपना वर्तमान बर्वाद नही करना चाहिए।

Quote 2. पैसा बर्वाद करने से बस आपके पास पैसा नहीं होगा , लेकिन समय बर्वाद करके आप ज़िन्दगी का एक हिस्सा खो देते हैं।

Quote 3. जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है।

Quote 4. अपने अनिवार्य कार्य करो, क्योंकि वास्तव में कार्य करना निष्क्रियता से बेहतर है।

Quote 5. धैर्य रखिये, आसान बनने से पहले सभी चीजें कठिन होती हैं।

Quote 6. कुछ कामों में करने में उतना समय नही लगता, जितना हम यह सोचने में लगा देते हैं कि उसे करें जा ना करें। ➡ Sahil kumar 🙂

Quote 7. कमाओ…कमाते रहो और तब तक कमाओ, जब तक महंगी चीज सस्ती न लगने लगे।

Quote 8. सबसे अच्छा ; अच्छे का दुश्मन है।

Quote 9. शुरुआत करने का तरीका है बातें छोड़ना और शुरू कर देना।

Quote 10. जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।

Quote 11. जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं।

Quote 12. क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकडे रहने के सामान है; इसमें आप ही जलते हैं।

Quote 13. मैं सुनता हूँ और भूल जाता हूँ , मैं देखता हूँ और याद रखता हूँ, मैं करता हूँ और समझ जाता हूँ।

Quote 14. मन अशांत है और उसे नियंत्रित करना कठिन है, लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है।

Quote 15. विपरीत परस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं , तो कुछ लोग लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।

Quote 16. कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयं से तीन प्रश्न कीजिये – मैं ये क्यों कर रहा हूँ? इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल होऊंगा? और जब गहराई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें, तभी आगे बढिए।

Quote 17. जिस व्यक्ति का लालच खत्म, उसकी तरक्की भी खत्म।

Quote 18. अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हैं जो आपकी ज़िन्दगी बदलेगा, तो आईने में देख लें।

Quote 19. हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए; विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं।

Quote 20. सफलता पहले से की गयी तयारी पर निर्भर है,और बिना ऐसी तयारी के असफलता निश्चित है।

Quote 21. कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती , वह संतोष लाती है। ➡ Narendar Modi

Quote 22. अगर सफल होना हमारा उद्देश्य है तो किसी भी हालत में हम निराश नही होंगे। पर हम दूसरों से ज्यादा सफल होना चाहते हैं, इसी लिए हम असफल और निराश होते हैं।

Quote 23. अगर एक हारा हुआ इंसान हारने के बाद भी मुस्करा दे तो जीतने वाला भी जीत की खुशी खो देता हैं। ये हैं मुस्कान की ताकत।

Quote 24. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये। ➡ Swami Vivekananda

Quote 25. अगर आप अपनी ज़िन्दगी से प्यार करते हैं तो वक़्त मत बर्वाद करें , क्योंकि वो वक़्त ही है जिससे ज़िन्दगी बनी होती है।

Quote 26. इस अफ़सोस के साथ न उठो कि कल आप क्या नहीं कर पाए..बल्कि इस सोच के साथ उठो कि आज आप क्या कर सकते हो।

Quote 27. दुनिया में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिलेगा जिसको अपनी आत्मा में और अपने में विश्वास होते हुए भी जीवन में सुख और सफलता न मिली हो और ऐसे लोगो की कमी नहीं है जिनके पास योग्यता और कौशल होने के बाद भी निराशा और आत्मविश्वाश की कमी के कारण कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

Quote 28. जो ‘प्राप्त’ है वो ही ‘पर्याप्त’ है। इन दो शब्दों में सुख बेहिसाब है।

Quote 29. खुशी के लिए काम करोंगे, तो खुशी नहीं मिलेगी। लेकिन अगर खुश होकर काम करोंगे, तो खशी जरूर मिलेगी।

Quote 30. अपने समय को नष्ट मत करें, इसे किसी सार्थक काम में लगाएं और बेकार के कामों से बचें।

Quote 31. कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता।

Quote 32. महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।

Quote 33. सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते।

Quote 34. यदि लोग आपके लक्ष्य पर हंस नहीं रहे हैं तो समझो आपका लक्ष्य बहुत छोटा हैं।

Quote 35. असफलता के बारे में चिंता मत करो, आपको बस एक बार ही सही होना हैं।

Quote 36. कोशिश करना न छोड़े, गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल सकती हैं।

Quote 37. इंतजार करना बंद करो, क्योकिं सही समय कभी नही आता।

Quote 38. क़ाबिल लोग न तो किसी को दबाते हैं और न ही किसी से दबते हैं।

Quote 39. जो लोग दिल के अच्छे होते हैं, दिमाग वाले उनका जमकर फायदा उठाते हैं।

Quote 40. इंसान कहता हैं.. अगर पैसा हो तो मैं कुछ कर के दिखाऊँ, लेकिन पैसा कहता हैं तू कुछ कर के दिखा तभी तो मैं आऊँ।

Quote 41. कोई इतना अमीर नहीं, कि अपना पुराना समय ख़रीद सके, कोई इतना गरीब नहीं, कि वो अपना आने वाला समय ना बदल सके।

Quote 42. हर वक्त, हर किसी के लिए Available रहने वाले कभी Valuable हीं बन पाते, इज़्ज़त कमानी है, तो हर वक्त, हर किसी के लिए Available रहना बंद कीजिए।

Quote 43. लेखन और पठन-पाठन धीरज का काम है। जिसमें धैर्य नहीं, वह पुस्तक संग्रहकर्ता तो बन सकता है, परंतु लेखक और पाठक नहीं। अपने लिखे को सब्र के साथ दोबारा लिखना-पढ़ना आवश्यक है। जो जितना बड़ा लेखक, जिसे अपनी छवि की जितनी अधिक परवाह, वह अपने लेखन में उतनी अधिक बार संशोधन करता है।

Quote 44. हम जो निर्णय लेते हैं, जो योजनाएं बनाते हैं, जरूरी नहीं कि वो पूरी हों।

A Request : कृपा कमेंटस के माध्यम से बताएँ कि आपको यह Anmol Vichar/ अनमोल विचार कैसे लगे।

Friends, व्यक्तिगत विकास के लिए लगातार postive material को पढ़ते रहना चाहिए, यह हमारी जिंदगी को धरती पर स्वर्ग जैसे बना देता है। Rochhak.com के Personal Develpoment वाले section में ऐसे Blogs और Youtube Channels के बारे में बताया गया जो व्यक्तिगत विकास के निर्माण में सहायता करते हैं।

Related Posts

Comments