New World Wealth एक संस्था है जिसने दूनिया के 10 सबसे अमीर देशों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत ने Italy, Canada और Australia को पीछे छोड़ते हुए 7वां स्थान हासिल किया है।
Report में केवल नागरिकों की निजी संपत्तियों (property, cash) को जोड़ा गया है जिसमें सरकार की संपत्ति शामिल नही है।
10 सबसे अमीर देश
Report के मुताबिक दुनिया के 10 सबसे अमीर देश यह हैं –
Country – Wealth
- U.S.A – 48700 Billion Dollar (अरब डॉलर – 100 करोड़ डॉलर)
- China – 17300 Billion Dollar
- Japan – 15200 Billion Dollar
- Germany – 9400 Billion Dollar
- U.K. – 9200 Billion Dollar
- France – 7600 Billion Dollar
- India – 5200 Billion Dollar
- Italy – 5000 Billion Dollar
- Canada – 4800 Billion Dollar
- Australia – 4500 Billion Dollar
Note : वर्तमान में Dollar की कीमत के अनुसार 1 Billion Dollar 7500 करोड़ रूपए के बराबर हैं। यह रिपोर्ट साल 2015 के आंकड़ों पर आधारित है।
Report की खास बातें यह रहीं-
- भले ही भारत इस सूची में 7वें स्थान पर है पर भारत की प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है।
- अपनी बड़ी आबादी के कारण ही भारत इस सूची में शामिल है क्योंकि इसमें भारत के 130 करोड़ लोगों के धन को जोड़ा गया है।
- चीन पिछले 15 साल में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला देश रहा।
- भारत अगले 15 सालों में बेहद तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
Comments
Post a Comment