सिगरेट पीना छोड़ कर 1 करोड़ रूपए कैसे बचाएं?

cigarette quit save money

अगर आप सिगरेट पीना छोड़ दे तो कुछ ही वर्षों में आप एक शानदार Suv Car ख़रीद सकते हैं। लंबे समय तक सिगरेट छोड़ने पर आप World Tour पर भी जा सकते हैं और हमेशा के लिए सिगरेट छोड़ कर आप एक करोड़ रूपए तक बचा सकते हैं।

cigarette quit save money 1

मान लीजिए अगर आप एक दिन में 20 सिगरेट पीते है और एक सिगरेट की कीमत 13 रूपए है तो आप अगले 10 सालों में 9 लाख 36 हज़ार रूपए तक की बचत कर सकते हैं। इतनी रकम में आप एक शानदार Suv Car ख़रीद सकते हैं।

इसी तरह से 15 सालों तक सिगरेट छोड़ने पर आपकी कुल बचत 14 लाख के करीब होगी जिससे आप पूरे यूरोप की सैर कर सकते हैं।

हर साल सिगरेट के दामों में अगर 8% बढ़ोतरी को भी मान लिया जाए तो आप अगले 30 साल में करीब 30 लाख रूपए बचा लेंगे।

Quit Cigarette And

अगर आप सिगरेट पर खर्च होने वाले प्रतिमाह खर्च (7800 रूपए) को किसी अच्छी Investment scheme में लगाएँ तो 9% ब्याज दर के साथ वह अगले 30 सालों में 70 लाख के आसपास हो जाएगी।

सिगरेट पीने से आपकी सेहत को भी काफी नुकसान पहुँचता है और आपको डॉक्टर के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। सिगरेट पीने से होने वाली परेशानियों के लिए औसतन 400 रूपए प्रति महीना दवाओं पर खर्च करने पड़ते हैं।

Quit Cigarette And

अगर यह मान लिया जाए कि medical treatment और दवाओं के दामों में 12% सालाना दर के हिसाब से इज़ाफा होगा तो अगले तीस सालों में सिगरेट पीने से होने वाले नुकसानों के इलाज के लिए 11 लाख 59 हज़ार रूपए खर्च करने पड़ेगें। इस रकम को 9% सालाना ब्याज की दर से invest करने पर आपको return मिलेगा और 30 सालों में यह रकम 26 लाख 70 हज़ार रूपए हो जाएगी।

Quit Cigarette And

सिगरेट पीने वाले लोगों को healt risk की वजह से life insurance के लिए 460 रूपए प्रति महीना ज्यादा देने पड़ते हैं। बीस सालों में यह रकम 1 लाख 65 हज़ार रूपए हो जाएगी। इस 1 लाख 65 हज़ार को 9% सालाना ब्याज दर से invest करने पर यह अगले तीस सालों में 7 लाख 65 हज़ार हो जाएगें।

Quit Cigarette And

तीस सालो तक सिगरेट छोड़ के बचने वाली रकम ( 70 लाख) में अगर आप दवाओं पर होने वाले खर्च (26 लाख) और life insurance के लिए ज्यादा पैसे देने वाले खर्च (7 लाख) को जोड़ दें तो यह रकम 1 करोड़ 3 लाख रूपए हो जाएगी।

इस तरह से अगर आप सिगरेट पीने की आदत छोड़ते है तो आपकी सेहत को तो लाभ पहुँचेगा ही है पर साथ ही साथ आर्थिक रूप से भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।

Comments